21.2 C
London
Monday, April 27, 2026
Homeराष्ट्रीय'PM मोदी, अमित शाह, नीतीश कुमार को जान से मार देंगे', दिल्ली...

‘PM मोदी, अमित शाह, नीतीश कुमार को जान से मार देंगे’, दिल्ली पुलिस को आई धमकी भरी कॉल

Published on

नई दिल्ली

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को जान से मारने की धमकी दी गई है। दिल्ली पुलिस को एक कॉल आया जिसमें कहा कि पीएम मोदी को जान से मार देंगे। शख्स ने गृहमंत्री अमित शाह और बिहार की मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को भी जान से मारने की धमकी दी है। मामला सामने आने के बाद दिल्ली पुलिस हरकत में आ गई है। मामले की जांच के लिए एक टीम भी गठित कर दी गई है।

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक दिल्ली पुलिस को दो कॉल आए। इसमें पहली कॉल में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जान से मारने की धमकी दी गई। वहीं दूसरी कॉल में फोन करने वाले ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को जान से मारने की धमकी दी गई। इस फोन कॉल के बाद दिल्ली से बिहार तक हड़कंप मच गया। दिल्ली पुलिस बिल्कुल अलर्ट मोड पर आ गई है।

मार्च में भी मिली थी धमकी
बता दें कि इससे पहले 22 मार्च को व्हाट्सएप के जरिये नीतीश कुमार को जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया था।धमकी देने वाले आरोपित की पहचान अंकित मिश्रा के रूप में हुई थी। इस मामले में आरोपित युवक को बिहार पुलिस और गुजरात पुलिस की संयुक्त कार्रवाई से गुजरात के सूरत से गिरफ्तार किया गया था।

Latest articles

महिला आरक्षण के समर्थन में कांग्रेस का पैदल मार्च: भोपाल में निकाली रैली, जीतू पटवारी बोले- विधानसभा में करेंगे महिला आरक्षण की मांग

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में महिला आरक्षण के मुद्दे पर सियासी संग्राम तेज...

भोपाल के अन्ना नगर गार्बेज स्टेशन में भीषण आग: 25 टन कचरा और रिसाइक्लिंग सामग्री खाक

भोपाल। राजधानी के अन्ना नगर स्थित गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन में शनिवार देर रात लगी...

ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पर भोपाल पुलिस सख्त: अप्रैल माह में वसूला 11 लाख से अधिक का जुर्माना

भोपाल। राजधानी की सड़कों पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के...

भोपाल में भीषण गर्मी का कहर: नर्सरी से 8वीं तक के स्कूलों में 30 अप्रैल तक छुट्टी

भोपाल। राजधानी भोपाल में सूर्यदेव के तल्ख तेवरों और लगातार बढ़ रहे तापमान ने...

More like this

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...