21.2 C
London
Monday, April 27, 2026
Homeराष्ट्रीयकोच में लगी आग लेकिन चलती रही ट्रेन, नई दिल्ली शताब्दी में...

कोच में लगी आग लेकिन चलती रही ट्रेन, नई दिल्ली शताब्दी में धुआं दिखने से हड़कंप

Published on

नई दिल्ली

ट्रेन के कोच में आग लग गई, ट्रेन के कोच में बैठे लोग बुरी तरह घबरा गए। हर किसी के चेहरे पर दहशत की लकीरें साफ दिख रही थी। ट्रेन में बैठा हर शख्स भगवान से जान बख्शने की दुआं करता दिखाई दे रहा था। यह सीन किसी फिल्म का नहीं है। यह सीन है नई दिल्ली शताब्दी ट्रेन के अंदर का। दरअसल बुधवार शाम को नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पहुंची शताब्दी ट्रेन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। ट्रेन के कोच C11 के पहियों के पास आग लगी हुई थी, लेकिन ट्रेन लगातार चल रही थी। ट्रेन के पहियों से निकल रहे धुएं से हड़कंप मच गया।

आनन फानन में जब इसकी जानकारी रेलवे अधिकारियों को दी गई तो रेलवे की टीम ऐक्शन में आई। ट्रेन में रखे आग बुझाने वाले यंत्रों की मदद से आग बुझाने की कोशिश शुरू की गई। कुछ ही देर में आग पर काबू पा लिया गया। जानकारी के अनुसार, ट्रेन संख्या 12001 आरकेएमपी नई दिल्ली शताब्दी के C 11 कोच के नीचे आग लग गई थी। हालांकि इस घटना में किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है।

Latest articles

महिला आरक्षण के समर्थन में कांग्रेस का पैदल मार्च: भोपाल में निकाली रैली, जीतू पटवारी बोले- विधानसभा में करेंगे महिला आरक्षण की मांग

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में महिला आरक्षण के मुद्दे पर सियासी संग्राम तेज...

भोपाल के अन्ना नगर गार्बेज स्टेशन में भीषण आग: 25 टन कचरा और रिसाइक्लिंग सामग्री खाक

भोपाल। राजधानी के अन्ना नगर स्थित गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन में शनिवार देर रात लगी...

ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पर भोपाल पुलिस सख्त: अप्रैल माह में वसूला 11 लाख से अधिक का जुर्माना

भोपाल। राजधानी की सड़कों पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के...

भोपाल में भीषण गर्मी का कहर: नर्सरी से 8वीं तक के स्कूलों में 30 अप्रैल तक छुट्टी

भोपाल। राजधानी भोपाल में सूर्यदेव के तल्ख तेवरों और लगातार बढ़ रहे तापमान ने...

More like this

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...