7.7 C
London
Sunday, March 8, 2026
Homeखेलकोरोना वैक्सीन ने ली शेन वॉर्न की जान! सामने आई दिल का...

कोरोना वैक्सीन ने ली शेन वॉर्न की जान! सामने आई दिल का दौरा पड़ने की वजह

Published on

नई दिल्ली

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज लेग स्पिनर शेन वॉर्न के निधन को लेकर आज भी चर्चा होती है। अचानक उनकी मृत्यु की खबर सामने आना सबके लिए हैरान करने वाली बात थी। बता दें कि वॉर्न का निधन मार्च 2022 में हुआ था। वह छुट्टियां मनाने के लिए थाईलैंड गए हुए थे। वहीं दिल का दौरा पड़ने की वजह से उनकी मौत हो गई। हालांकि अब उनके मृत्यु को लेकर एक रिपोर्ट सामने आ रही है, जिसके मुताबिक शेन वॉर्न का दिहांत कोरोना वैक्सीन की वजह से हुआ था।

कोरोना वैक्सीन ने ली शेन वॉर्न की जान
शेन वॉर्न के निधन को लेकर एक रिपोर्ट सामने आई है, जिसमें डॉक्टरों ने दावा किया है कि शेन वॉर्न की मौत कोरोना वैक्सीन से हो सकती है। रिपोर्ट में बताया गया कि जो वैक्सीन वॉर्न ने कोरोना से बचने के लिए लगाई थी। उससे ह्यदय से संबंधित रोग में इजाफा होता है। गौरतलब है कि वॉर्न की मौत भी दिल का दौरा पड़ने की वजह से ही हुई है। बता दें कि शेन वॉर्न ने मृत्यु के 9 महीने पहले कोरोना वैक्सीन लगवाई थी।

वॉर्न ने लगवाई थी कोविड mRNA वैक्सीन
शेन वॉर्न ने कोरोना से बचने के लिए कोविड mRNA वैक्सीन लगवाई थी। रिपोर्ट के मुताबिक, यह ऐसी वेक्सीन है जिससे हार्ट से संबंधित रोग बढ़ते हैं। ऑस्ट्रेलियाई डॉक्टर और ब्रिटिश हार्ट रोग एक्सपर्ट का मानना है कि पूर्व ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज की मौत का कारण कोरोना वैक्सीन हो सकती है। इतना ही नहीं बल्कि कार्डियोलॉजिस्ट डॉ क्रिस नील और डॉ असीम मल्होत्रा का मानना है कि जो कोरोना वैक्सीन वॉर्न ने लगवाई थी उससे कोरोनरी डिजीज तेजी से फैल सकता है।

ऐसा रहा दिग्गज का करियर
शेन वॉर्न ने ऑस्ट्रेलिया के लिए 145 टेस्ट और 194 वनडे मुकाबले खेले हैं। टेस्ट में उनके नाम 708 विकेट तो वनडे में उन्होंने 293 विकेट लिए हैं। इसके अलावा आईपीएल में भी शेन का जलवा था। उन्होंने आईपीएल में खेले गए 55 मैचों में 57 विकेट लिए हैं।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सिविल सेवा परीक्षा टॉपर अनुज अग्निहोत्री को फोन पर दी बधाई, कहा- ‘यह सफलता राजस्थान के लिए गौरव’

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा-2025 में अखिल भारतीय स्तर पर प्रथम...

गोविन्दपुरा पुलिस की पहल: एडिशनल एसपी और टीआई ने नगर रक्षा समिति के सदस्यों को बांटे आईकार्ड

भोपाल राजधानी के गोविन्दपुरा थाना परिसर में शनिवार को नगर एवं ग्राम रक्षा समिति के...

पार्किंग विवाद में ऑटो चालक पर चाकू से जानलेवा हमला

भोपाल टीला जमालपुरा इलाके में पार्किंग को लेकर हुए विवाद में एक ऑटो चालक पर...

More like this

T20 WC 2026: फाइनल में मचेगा अभिषेक शर्मा का ‘कोहराम’! फ्लॉप शो के बावजूद संजू सैमसन ने कर दिया बड़ा ऐलान

T20 WC 2026: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के हाई-वोल्टेज सेमीफाइनल में टीम इंडिया...

भारत-वेस्टइंडीज के बीच आज सुपर-8 का अहम मुकाबला

टी-20 वर्ल्ड कप के सुपर-8 चरण का आखिरी मुकाबला आज भारत और वेस्टइंडीज के...

भारत की टी-20 वर्ल्ड कप में ऐतिहासिक जीत, नामीबिया को 93 रन से हराया

टी-20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया ने नामीबिया को 93 रन से हराकर अपनी...