10.8 C
London
Tuesday, May 5, 2026
Homeभोपालचलती ट्रेन में रेप की कोशिश, नाकाम होने पर महिला और रिश्तेदार...

चलती ट्रेन में रेप की कोशिश, नाकाम होने पर महिला और रिश्तेदार को नीचे फेंका

Published on

ग्वालियर,

उत्तर प्रदेश के मुज्जफरपुर से गुजरात जा रही सूरत एक्सप्रेस में बदमाशों ने एक महिला से रेप करने की कोशिश की. जब महिला ने विरोध किया तो महिला के साथ उसके रिश्तेदार को ट्रेन से नीचे फेंक दिया. पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है.

जानकारी के अनुसार, यह मामला ग्वालियर के बिलौआ थाना इलाके का है. 19 जून को मजदूर महिला अपने रिश्तेदार के साथ सूरत एक्सप्रेस में सवार होकर लखनऊ से गुजरात के सूरत जा रही थी. महिला झारखंड के पालमू जिले की रहने वाली है. इस ट्रेन में ग्वालियर से पांच लोग सवार हुए. वह सभी महिला की सामने वाली सीट पर बैठे थे. कुछ देर बाद ही आरोपियों ने महिला के साथ अभद्रता करना शुरू कर दिया.

पीड़िता ने बिलौआ थाना पुलिस को बताया कि आरोपी उसका फोटो खींच रहे थे. उसने विरोध किया तो उसे और उसके रिश्तेदार को पीटने लगे. इसके बाद महिला और उसका रिश्तेदार ट्रेन के गेट के पास जाकर खड़े हो गए. आरोपियों ने वहां पहुंचकर महिला के साथ रेप करने की कोशिश की.

रेलवे ट्रैक के पास बेहोश मिली पीड़िता और उसका रिश्तेदार
जब महिला ने विरोध किया तो आरोपियों ने उसे और रिश्तेदार को चलती ट्रेन से बरौड़ी गांव के पास फेंक दिया. सोमवार को रातभर महिला और उसका रिश्तेदार रेलवे ट्रैक के पास बेहोश पड़े रहे. अगले दिन मंगलवार सुबह ग्रामीणों ने देखा तो तुरंत सूचना पुलिस को दी. वहीं महिला और उसके रिश्तेदार को गैंगमैन और ग्रामीणों ने अस्पताल पहुंचाया.

टीम का गठन कर जांच शुरू
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़िता के बयान दर्ज किए. ग्वालियर के एसपी राजेश सिंह चंदेल ने एसडीओपी डबरा और थाना प्रभारी बिलौआ को टीम बनाकर मामले की जांच के निर्देश दिए. इस मामले में बिलौआ पुलिस के शिव सिंह गुर्जर ने बताया कि पुलिस यह पता लगा रही है कि ट्रेन के डिब्बे में कितने लोग सवार थे और घटना में कौन-कौन शामिल था. यह घटना जनरल कोच की बताई गई है. पुलिस रेलवे स्टेशन के पास लगे सीसीटीवी खंगाल रही है.

Latest articles

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...

बंगाल में नई सरकार का शपथग्रहण 9 मई को, सीएम चेहरे पर सस्पेंस बरकरार!

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में हुए विधानसभा चुनाव के...

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

वैष्णव छीपा समाज भोपाल का प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन सम्पन्न

भोपाल। वैष्णव छीपा समाज भोपाल का नौवां प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन गुफा मन्दिर...

More like this

वैष्णव छीपा समाज भोपाल का प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन सम्पन्न

भोपाल। वैष्णव छीपा समाज भोपाल का नौवां प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन गुफा मन्दिर...

भोपाल में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप, भूमाफियाओं द्वारा प्लॉटिंग और निर्माण जारी

भोपाल। राजधानी भोपाल के ग्राम हताईखेड़ा में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे और निर्माण...