7.7 C
London
Sunday, March 8, 2026
Homeराष्ट्रीयदिल्ली: मंदिर की अवैध रेलिंग तोड़ने पहुंचा प्रशासन, पुलिस और लोगों में...

दिल्ली: मंदिर की अवैध रेलिंग तोड़ने पहुंचा प्रशासन, पुलिस और लोगों में हुई झड़प, इलाके में पैरामिलिट्री फोर्स तैनात

Published on

नई दिल्ली,

राजधानी दिल्ली में एक मंदिर के बाहर बने अवैध निर्माण को लेकर आम लोग और प्रशासन आमने-सामने है .गुरुवार को पूर्वी दिल्ली के मंडावली इलाके में बने शनि मंदिर के बाहर लगी अवैध रेलिंग को तोड़ने पहुंचे प्रशासन का लोगों ने जबरदस्त विरोध किया और जमकर नारेबाजी की. स्थानीय लोगों और सुरक्षाकर्मियों के बीच इसे लेकर झड़प भी हुई. लोगों की भारी संख्या को देखते हुए स्थानीय पुलिस के साथ भारी संख्या में पैरामिलिट्री फोर्स भी मौके पर तैनाती की गई है.

मंदिर नहीं, रेलिंग हटाई जा रही है
जिस समय प्रशासन अपनी कार्रवाई के लिए पहुंचा उस समय मंदिर में महिलाएं भजन गा रही थीं. लोगों ने प्रशासन की कार्रवाई का विरोध करते हुए जय श्रीराम के नारे लगाए. पूर्वी दिल्ली के डीएम ने कहा कि यहां सिर्फ रेलिंग हटाएं आए थे और इसे हटाने का काम जारी है. प्रशासन के मुताबिक, मंदिर नही तोड़ना है, मकसद सिर्फ रेलिंग हटा कर फुटपाथ क्लियर करना था.

वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि मंदिर यहां वर्षों से है लेकिन अभी तक किसी ने नहीं कहा कि यहां अवैध निर्माण हुआ है. पुरुषों से लेकर महिलाओं तक ने अवैध निर्माण कार्य को तोड़ने का विरोध किया और जमकर नारेबाजी की.

आतिशी का एलजी पर निशाना
दिल्ली की शिक्षा मंत्री आतिशी ने मंदिर के अवैध निर्माण के खिलाफ चल रही कार्रवाई को लेकर एलजी पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा,’मंडावली के साथ-साथ 10 और मंदिर तोड़े जाने का आदेश LG और केंद्र सरकार ने दिया है. आम आदमी पार्टी ने इसका विरोध किया है. LG ख़ुद को दिल्ली का राजा और शहंशाह समझने लगे हैं कि वो अब लोगों की धार्मिक आस्था के साथ खेल रहे हैं.’

 

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सिविल सेवा परीक्षा टॉपर अनुज अग्निहोत्री को फोन पर दी बधाई, कहा- ‘यह सफलता राजस्थान के लिए गौरव’

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा-2025 में अखिल भारतीय स्तर पर प्रथम...

गोविन्दपुरा पुलिस की पहल: एडिशनल एसपी और टीआई ने नगर रक्षा समिति के सदस्यों को बांटे आईकार्ड

भोपाल राजधानी के गोविन्दपुरा थाना परिसर में शनिवार को नगर एवं ग्राम रक्षा समिति के...

पार्किंग विवाद में ऑटो चालक पर चाकू से जानलेवा हमला

भोपाल टीला जमालपुरा इलाके में पार्किंग को लेकर हुए विवाद में एक ऑटो चालक पर...

More like this

शाहबाज़ डिवीजन द्वारा “शौर्य रन का आयोजन

सागर भारतीय सेना के तत्वावधान में शाहबाज़ डिवीजन द्वारा "शौर्य रन 2026" थीम के...

एचईसी रांची के सीवीओ का अतिरिक्त प्रभार बीएचईएल के शिव पाल सिंह को

नई दिल्ली। भारत सरकार के भारी उद्योग मंत्रालय ने हेवी इंजीनियरिंग कॉरपोरेशन (HEC), रांची...