10.5 C
London
Monday, April 20, 2026
HomeखेलIOC ने रद्द की अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाजी संघ की मान्यता, क्या पेरिस में...

IOC ने रद्द की अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाजी संघ की मान्यता, क्या पेरिस में हिस्सा नहीं ले पाएंगे मुक्केबाज?

Published on

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) ने सलाह और दिशानिर्देशों की अनदेखी के कारण वर्षों से चले आ रहे विवाद के बाद गुरुवार 22 जून 2023 को अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाजी संघ (आईबीए) को ओलंपिक परिवार से बाहर कर दिया। मुक्केबाजी हालांकि 2024 पेरिस खेलों में ओलंपिक खेल के रूप में अपना दर्जा बरकरार रखेगी और बॉक्सर ओलंपिक खेलों में हिस्सा ले पाएंगे।

आईओसी की ओर से विशेष रूप से बुलाई गई बैठक में आईबीए की मान्यता रद्द करने के लिए मतदान कराया गया। मतदान का परिणाम पहले से ही तय था, क्योंकि दो सप्ताह पहले आईओसी अध्यक्ष थॉमस बाक की अध्यक्षता वाले कार्यकारी बोर्ड ने इसकी सिफारिश की थी। मतदान में प्रस्ताव के पक्ष में 69, जबकि विरोध में एक वोट पड़ा। वोटिंग से 10 सदस्य अनुपस्थित रहे।

बदलाव लाने के लिए बाध्य करने के प्रयास के तहत चार साल पहले आईओसी के आईबीए को निलंबित करने के बावजूद मुक्केबाजी पर कभी ओलंपिक से बाहर होने का खतरा नहीं था। बाक ने ऑनलाइन बैठक के दौरान आईओसी सदस्यों से कहा, ‘हम मुक्केबाजी के खेल को बहुत महत्व देते हैं। आईबीए के संचालन के तरीके के कारण हमें उनके साथ बेहद गंभीर समस्या है।’

यह विवाद आईबीए के उज्बेकिस्तान और रूस के अध्यक्षों के तहत प्रबंधन पर केंद्रित था जिन्हें आईओसी ने अस्वीकार कर दिया था। इसके अलावा महासंघ के वित्त को रूस की सार्वजनिक ऊर्जा कंपनी गजप्रोम द्वारा समर्थित किया गया था और साथ ही मुकाबलों और जजों की ईमानदारी भी विवाद का कारण थी।

बाक ने कहा, ‘मुक्केबाज पूरी तरह से ईमानदार और पारदर्शिता वाले अंतरराष्ट्रीय महासंघ के अंतर्गत खेलने के हकदार हैं।’ आईओसी पहले से ही आईबीए की भागीदारी के बिना पेरिस ओलंपिक खेलों के लिए मुक्केबाजी प्रतियोगिताओं की देखरेख कर रही है, जैसा कि उसने 2021 में टोक्यो ओलंपिक खेलों के लिए किया था।

Latest articles

भोपाल तमिल संगम ने सफलतापूर्वक किया बीटीएस तमिल उत्कृष्टता पुरस्कार समारोह और भव्य तमिल नव वर्ष समारोह का आयोजन 

भोपाल। मध्य भारत में तमिल समुदाय के लिए एक ऐतिहासिक और सांस्कृतिक रूप से...

नारी शक्ति वंदन विधेयक गिरने के विरोध में भाजपा आज निकालेगी आक्रोश रैली

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खण्डेलवाल ने रविवार को...

राज्यमंत्री गौर का सख्त रुख: लापरवाही पर एजेंसी को ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश

वार्ड 68 में 1 करोड़ 37 लाख रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन और...

भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर बैरसिया भगवामय, जयघोषों के बीच निकली भव्य विशाल बाइक रैली

राजेन्द्र शर्मा बैरसिया। अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर रविवार को नगर बैरसिया भगवान...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...