16.2 C
London
Tuesday, May 5, 2026
Homeराजनीति“टेलीप्रॉम्प्टर नहीं तो डायरी ही सही, कांग्रेस नेताओं पर भड़के लोग, सुनाई...

“टेलीप्रॉम्प्टर नहीं तो डायरी ही सही, कांग्रेस नेताओं पर भड़के लोग, सुनाई खरी खोटी

Published on

नई दिल्ली

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमेरिका के दौरे पर हैं, जहां राष्ट्रपति जो बाइडेन के साथ बैठक हुई और कई समझौते पर हस्ताक्षर हुआ। इसके बाद पीएम मोदी और जो बाइडेन ने मीडिया से रूबरू हुए। पीएम मोदी ने यूएस के सांसदों को संबोधित भी किया। हालांकि पीएम मोदी के संबोधन का वीडियो शेयर कर विरोधी तंज कस रहे हैं।

पीएम मोदी का वीडियो शेयर कर किये जा रहे कटाक्ष
पीएम मोदी और जो बाइडेन की तरफ से जब साझा बयान जारी किये जा रहे थे, तब पीएम मोदी के हाथ एक डायरी थी। जो बाइडेन इस वीडियो को शेयर कर राजस्थान सीएम के OSD ने ट्वीट कर लिखा, “टेलीप्रॉम्प्टर नहीं तो डायरी ही सही।’ पीएम मोदी का वीडियो शेयर कर कांग्रेस नेता श्रीनिवास ने भी चुटकी ली है।

कांग्रेस नेता ने भी ली चुटकी
श्रीनिवास ने पीएम मोदी का वीडियो शेयर कर लिखा, “तथाकथित ‘विश्वगुरु’, जाने-माने 56″ Orator को Oval Office में Teleprompter नहीं मिला, तो Diary खोलकर ही फेंकना शुरू कर दिए।” पूर्व आईएएस सूर्य प्रताप सिंह ने लिखा, “9 साल बाद हुई, पहली प्रेस कांफ्रेंस में भी टेलीप्रॉम्प्टर? या तो कोई रिमोट से ऑन द स्पॉट उत्तर लिख रहा था या पूछा गया प्रश्न पहले से ही पता था। क्या सोच रहे होंगे, बाइडेन जी?”

कीर्ति आजाद ने भी पीएम मोदी पर तंज कसते हुए लिखा, “व्हाइट हाउस में डर के मारे टेलीप्रॉम्प्टर का इस्तेमाल किया। मोदी की मन की बात भी टेलीप्रॉम्प्टर से ही चलती है। अपना कुछ नहीं होता। बिना टेलीप्रॉम्प्टर के इनका खाना भी हजम नहीं होता।”

कांग्रेस नेताओं पर भड़के लोग, सुनाई खरी खोटी
हालांकि कांग्रेस नेताओं द्वारा पीएम मोदी पर कटाक्ष करना लोगों को नहीं भाया और वह खरी खोटी सुनाने लगे। @grvwins ने कांग्रेस नेता को जवाब देते हुए लिखा, “कोई ऐसी बात को बोलने के बजाय, जिसे डिकोड करने में सदियां लग सकती हैं, टेलीप्रॉम्प्टर का उपयोग करना हमेशा बेहतर होता है।” एक अन्य यूजर ने लिखा, “होमवर्क तो कर लेते भाई थोड़ा, जो बाइडेन भी डायरी लेकर बैठे हुए हैं।” एक अन्य ने लिखा, “आप की नाराजगी सही है, मोदी जी का मुकाबला पूरी कांग्रेस मिल कर भी नहीं कर पा रहे हो, ये दुखद है। अब देश और दुनिया में मोदी मोदी हो रहा है।”

पीएम मोदी ने अमेरिकी संसद को संबोधित किया है। इससे पहले उन्होंने जो बाइडन के साथ द्विपक्षीय वार्ता भी की। पीएम मोदी के सम्मान में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन और फर्स्ट लेडी जिल बाइडन द्वारा व्हाइट हाउस में स्टेट डिनर का आयोजन किया गया। प्रधानमंत्री के अमेरिकी संसद में संबोधन के दौरान सांसदों में खासा उत्साह देखा गया। कई बार सांसदों ने पीएम मोदी को भाषण के दौरान स्टेंडिंग ओवेशन (खड़े होकर स्वागत) भी किया।

Latest articles

मप्र के कई जिलों में बारिश, डिंडौरी में ओले गिरे-टीन शेड उड़े, 39 जिलों में अलर्ट

भोपाल। मप्र में मंगलवार सुबह से धार, बड़वानी, झाबुआ सहित कई जिलों में बारिश...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...

बंगाल में नई सरकार का शपथग्रहण 9 मई को, सीएम चेहरे पर सस्पेंस बरकरार!

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में हुए विधानसभा चुनाव के...

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...