15 C
London
Wednesday, May 6, 2026
Homeराजनीतिलोकसभा चुनाव से पहले लागू होगा यूनिफॉर्म सिविल कोड? कानून मंत्री का...

लोकसभा चुनाव से पहले लागू होगा यूनिफॉर्म सिविल कोड? कानून मंत्री का आ गया जवाब

Published on

नई दिल्‍ली

देश में यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) की चर्चा गरम है। ऐसी अटकलें हैं कि अगले लोकसभा चुनाव से पहले केंद्र सरकार इसे अमलीजामा पहना देगी। अब इस पर केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल की दो-टूक प्रतिक्रिया आई है। एक चैनल के साथ इंटरव्‍यू में उन्‍होंने इस बारे में सरकार की राय से अवगत कराया है। उन्‍होंने कहा कि लॉ कमीशन ऑफ इंडिया की रिपोर्ट आने के बाद सभी हितधारकों से बात की जाएगी। जनता की भावना जानने के बाद इस पर फैसला लिया जाएगा। पहले रिपोर्ट आएगी। फिर कंसल्‍टेशन होगा। इसके बाद मामला कैबिनेट में जाएगा। एक व्‍यक्ति इस पर फैसला नहीं करेगा।

यूनिफॉर्म सिविल कोड पर लॉ कमीशन ऑफ इंडिया ने अलग-अलग हितधारकों से सलाह मांगी है। इसके बाद से ही अटकलें तेज हैं कि सरकार इसे अगले लोकसभा चुनाव से पहले लागू करने का मन बना चुकी है। इस बीच कानून मंत्री ने बोला है कि इस मामले में सरकार की राय स्‍पष्‍ट है। लॉ कमीशन ऑफ इंडिया की रिपोर्ट आने के बाद इस पर चर्चा को आगे ले जाया जाएगा। सलाह-मशविरे के बाद मामला कैबिनेट में जाएगा। कोई एक शख्‍स इस बारे में फैसला नहीं लेगा।

आज से नहीं शुरू हुई है चर्चा
कानून मंत्री ने यह भी कहा कि यूनिफॉर्म सिविल कोड की चर्चा आज से नहीं हो रही है। बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर के समय से इसकी चर्चा थी। उन्‍होंने संविधान सभा में डिबेट के दौरान इसके बारे में अपनी राय रखी थी। केंद्रीय मंत्री ने यह भी स्‍पष्‍ट किया कि चुनाव को देखते हुए लॉ कमीशन ऑफ इंडिया ने लोगों से सलाह नहीं मांगी है। पहले से ही यह विषय उसके पास गया हुआ था।

राज्‍यों ने इस द‍िशा में शुरू कर द‍िया है बढ़ना
अर्जुन राम मेघवाल बोले कि कुछ राज्‍यों ने पहले ही इस दिशा में काम किया हुआ है। मसलन गोवा में पहले ही समान नागरिक संहिता है। उत्‍तराखंड इस दिशा में एक कमेटी बना चुका है। जस्टिस देसाई की अध्‍यक्षता में यह कमेटी बनाई गई है। ऐसे में राज्‍य भी लगे हैं और लॉ कमीशन ऑफ इंडिया ने भी इसे पब्लिक डोमेन में डाल दिया है। इसके जरिये तमाम हितधारकों के सुझाव लिए जाएंगे।

Latest articles

मप्र के कई जिलों में बारिश, डिंडौरी में ओले गिरे-टीन शेड उड़े, 39 जिलों में अलर्ट

भोपाल। मप्र में मंगलवार सुबह से धार, बड़वानी, झाबुआ सहित कई जिलों में बारिश...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...

बंगाल में नई सरकार का शपथग्रहण 9 मई को, सीएम चेहरे पर सस्पेंस बरकरार!

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में हुए विधानसभा चुनाव के...

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...