11.2 C
London
Wednesday, March 11, 2026
Homeराष्ट्रीयकहीं कार बही तो कही बिल्डिंग ढही, बारिश की वजह दिल्ली से...

कहीं कार बही तो कही बिल्डिंग ढही, बारिश की वजह दिल्ली से लेकर मुंबई तक हादसे

Published on

नई दिल्ली

देश की राजधानी दिल्ली से लेकर मुंबई, यूपी से लेकर हरियाणा तक बारिश जारी है। बारिश के कारण अलग-अलग राज्यों में रविवार को कई हादसे हुए। दिल्ली में रेलवे स्टेशन के बाहर करंट लगने से एक महिला की मौत हो गई। वहीं, आरके पुरम में भी बारिश के कारण मार्केट में एक इमारत ढह गई। मुंबई के घाटकोपर में बिल्डिंग का एक हिस्सा ढह गया। यूपी के मुजफ्फरनगर में एक इमारत गिरने से एक ही परिवार में दो बच्चों की मौत हो गई। वहीं, पंचकूला में बारिश की वजह से एक कार बह गई। हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बारिश के कारण 8 वाहन क्षतिग्रस्त हो गए।

दिल्ली : स्टेशन के बाहर करंट लगने से महिला की मौत
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के बाहर पोल में करंट लगने से महिला की मौत हो गई। महिला की पहचान साक्षी आहूजा के रूप में हुई। दिल्ली में सुबह से हो रही बारिश के बाद स्टेशन परिसर में पानी लग गया था। महिला दिल्ली से चंडीगढ़ जाने के लिए अपने परिवार के साथ आई थी। गाड़ी से उतरने के बाद वे लोग प्लेटफॉर्म की तरफ जा रहे थे। परिसर में पानी से बचने के लिए महिला ने पास में लगे पोल को पकड़ कर आगे बढ़ी। पोल में करंट से महिला की मौत हो गई। महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज भेजा गया।

दिल्ली : आरके पुरम में बिल्डिंग का हिस्सा गिरा
दिल्ली में सुबह से अलग-अलग हिस्सों में बारिश का असर देखने को मिला। बारिश की वजह से आरके पुरम मार्केट एरिया में बिल्डिंग का हिस्सा ढह गया। हादसे में किसी भी तरह की जान-माल की क्षति की खबर नहीं है।

हरियाणा : पंचकूला में पानी में बही कार
प्रदेश के पंचकूला भारी बारिश के कारण खरड़ मंगोली एरिया में बाढ़ सी स्थिति बन गई। इस वजह से तेज बहाव में एक कार बहने लगी। स्थानीय लोग मिलकर उस कार को बाहर निकालने में जुट गए। कार में एक महिला और उसकी मां सवार थे। लोगों ने किसी तरह से दोनों का सुरक्षित बाहर निकाल लिया। दोनों को इलाज के लिए पास के अस्पताल में एडमिट कराया गया। हालांकि, लोग कार को बाहर निकालने में सफल नहीं हुए। कार पानी में बह गई।

यूपी : बारिश के दौरान घर की छत गिरने से दो बच्‍चों की मौत
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के न्यू मंडी थाना क्षेत्र के एक गांव में बारिश के दौरान मकान की छत गिरने से एक ही परिवार के दो बच्‍चों की मौत हो गई। तीन अन्य सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए। मुजफ्फरनगर के उप जिलाधिकारी (एसडीएम) परमानंद झा ने रविवार को बताया कि घर की छत गिरने से उवैस (14) और असलम (13) की मौत हो गई। वहीं, परिवार के तीन अन्य सदस्य-इदरीस (40), करीना (11) और समरीन (16) घायल हो गए।

मुंबई : घाटकोपर में इमारत का हिस्सा ढहा, 4 को बचाया
मुंबई में घाटकोपर (पूर्व) के राजावाड़ी कॉलोनी में एक इमारत का हिस्सा ढह गया। घटना की जानकारी मिलते ही एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। महाराष्ट्र के मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा का कहना है कि 4 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है। 2 लोग फंसे हुए थे। मौके पर राहत और बचाव कार्य जारी था।

हिमाचल : भारी बारिश से 8 गाड़ियां क्षतिग्रस्त
हिमाचल में लगातार भारी बारिश हो रही है। बारिश के कारण प्रदेश के कुल्लू में शनिवार रात को 8 गाड़ियां बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गईं। घटना की जानकारी के बाद प्रशासन ने बचाव टीम को मौके पर भेजा। प्रशासन ने जेसीबी की मदद से पानी में फंसी गाड़ियों को निकवालने का काम शुरू किया।

Latest articles

मंडी विकास के लिए नई भूमि अर्जन नीति मंजूर, 22 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों को स्वीकृति

प्रदेश की कृषि उपज मंडियों में आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने के लिए राज्य...

हमीदिया अस्पताल में शुरू होगा ह्यूमन मिल्क बैंक, नवजातों को मिलेगा मां के दूध का विकल्प

भोपाल राजधानी भोपाल जल्द ही नवजात शिशु स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक नया कीर्तिमान...

देश में ऊर्जा संकट नहीं, घरों को मिलेगी 100% गैस: केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी

वैश्विक बाजारों में जारी भू-राजनीतिक तनाव और ईरान-इजराइल संघर्ष के बीच केंद्रीय पेट्रोलियम और...

एम्स भोपाल में थायराइड कैंसर और हाइपरथायरॉइडिज्म का अब शहर में ही सटीक इलाज

भोपाल राजधानी स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान  ने चिकित्सा सुविधाओं में एक और बड़ी उपलब्धि...

More like this

ईरान के नए सुप्रीम लीडर बने मुजतबा खामेनेई

तेहरान। ईरान के दिवंगत सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के बेटे मुजतबा खामेनेई को...

शाहबाज़ डिवीजन द्वारा “शौर्य रन का आयोजन

सागर भारतीय सेना के तत्वावधान में शाहबाज़ डिवीजन द्वारा "शौर्य रन 2026" थीम के...

एचईसी रांची के सीवीओ का अतिरिक्त प्रभार बीएचईएल के शिव पाल सिंह को

नई दिल्ली। भारत सरकार के भारी उद्योग मंत्रालय ने हेवी इंजीनियरिंग कॉरपोरेशन (HEC), रांची...