10.5 C
London
Monday, April 20, 2026
Homeखेलभारतीय कुश्ती संघ के चुनाव पर गुवाहाटी हाईकोर्ट ने लगाया स्टे, 11...

भारतीय कुश्ती संघ के चुनाव पर गुवाहाटी हाईकोर्ट ने लगाया स्टे, 11 जुलाई को नहीं होगा इलेक्शन

Published on

गुवाहाटी

रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया यानी भारतीय कुश्ती संघ का चुनाव 11 जुलाई को होना था, लेकिन अब ये अपने तय समय पर होता नजर नहीं आ रहा है। गुवाहाटी हाईकोर्ट ने 11 जुलाई को होने वाले इस चुनाव पर स्टे लगा दिया है। हाईकोर्ट ने यह फैसला असम कुश्ती संघ के मांग पर की है जबकि दूसरी तरफ बुधवार को ही आईओए की तदर्थ समिति ने भारतीय कुश्ती संघ के चुनाव को पांच दिन के लिए आगे बढ़ा दिया था। इससे पहले चुनाव की तारीख 6 जुलाई तय की गई थी।

असम कुश्ती संघ ने डब्ल्यूएफआई, आईओए तदर्थ निकाय और खेल मंत्रालय के खिलाफ दायर अपनी याचिका में कहा कि हालांकि वह डब्ल्यूएफआई का सदस्य बनने का हकदार था, लेकिन तत्कालीन डब्ल्यूएफआई द्वारा की गई सिफारिश के बावजूद उसे इसकी अनुमति नहीं दी गई। 15 नवंबर 2014 को गोंडा में डब्ल्यूएफआई की जनरल काउंसिल में कार्यकारी समिति ने इसकी अनुमति नहीं दी थी। तदर्थ पैनल ने निर्वाचक मंडल के लिए नाम प्राप्त करने की अंतिम तारीख 25 जून रखी है जबकि नए गवर्निंग बॉडी के चयन के लिए चुनाव 11 जुलाई को होंगे।

असम कुश्ती संघ ने कोर्ट के सामने तर्क दिया कि जब तक उनकी निकाय डब्यूएफआई से संबद्ध नहीं है और वो निर्वाचक मंडल में अपने प्रतिनिधि को नामित नहीं कर सकते तब तक चुनाव की प्रक्रिया को रोक देनी चाहिए। उनकी इस मांग के बाद अदालत ने इसके लिए जिम्मेदार खेल मंत्रालय और डब्ल्यूएफआई तदर्थ निकाय को निर्देश दिया का सुनवाई के लिए अगली तारीफ तय होने तक उन्हें डब्ल्यूएफआई की कार्यकारी समिति के चुनाव की प्रक्रिया को आगे नहीं बढ़ाना चाहिए। इस मामले पर अब अगली सुनवाई 17 जुलाई को की जाएगी। आपको बता दें कि भारतीय कुश्ती संघ के निवर्तमान अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह हैं जिन पर महिला पहलवानों के साथ छेड़छाड़ का आरोप लगा है।

Latest articles

भोपाल तमिल संगम ने सफलतापूर्वक किया बीटीएस तमिल उत्कृष्टता पुरस्कार समारोह और भव्य तमिल नव वर्ष समारोह का आयोजन 

भोपाल। मध्य भारत में तमिल समुदाय के लिए एक ऐतिहासिक और सांस्कृतिक रूप से...

नारी शक्ति वंदन विधेयक गिरने के विरोध में भाजपा आज निकालेगी आक्रोश रैली

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खण्डेलवाल ने रविवार को...

राज्यमंत्री गौर का सख्त रुख: लापरवाही पर एजेंसी को ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश

वार्ड 68 में 1 करोड़ 37 लाख रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन और...

भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर बैरसिया भगवामय, जयघोषों के बीच निकली भव्य विशाल बाइक रैली

राजेन्द्र शर्मा बैरसिया। अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर रविवार को नगर बैरसिया भगवान...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...