18.7 C
London
Tuesday, April 28, 2026
Homeराष्ट्रीयLoC पर बन रहे बंकर, खोदी जा रहीं सुरंगें... भारत के खिलाफ...

LoC पर बन रहे बंकर, खोदी जा रहीं सुरंगें… भारत के खिलाफ पाकिस्तानी सेना की मदद कर रहा चीन

Published on

नई दिल्ली,

पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) में अपनी गतिविधियां बढ़ाने और भारत को घेरने के लिए चीन मित्रराष्ट्र पाकिस्तान की हरसंभव मदद कर रहा है. पाकिस्तान के साथ मिलकर चीन लाइन ऑफ कंट्रोल (एलओसी) पर रक्षा बुनियादी ढांचे को तैयार करने में जुटा है. वह न सिर्फ पाकिस्तान को ड्रोन और लड़ाकू विमान मुहैया करा रहा है बल्कि एलओसी पर कम्युनिकेशन टावर लगाने और भूमिगत केबल्स बिछाने में भी मदद कर रहा है.

सैन्य अधिकारियों का कहना है कि पीओके में चीन पाकिस्तान आर्थिक गलियारा (सीपीईसी) और हाइड्रल परियोजनाओं के निर्माण के तहत पाकिस्तान की मदद कर रहा है. चीनी सैनिक और इंजीनियर एलओसी पर भूमिगत बंकरों के निर्माण में पाकिस्तानी सेना की मदद कर रहे हैं. पाकिस्तानी सेना ने आधिकारिक तौर पर इस पर चुप्पी साध रखी है लेकिन खुफिया एजेंसियों को इसकी जानकारी प्राप्त हो रही है.

हाल ही में चीन में बनी 155 एमएम की ट्रक से चलने वाली हॉवित्जर तोपों एसएच-15 को एलओसी पर कुछ स्थानों पर देखा गया था. इसे पिछले साल पाकिस्तान दिवस की परेड में भी शामिल किया गया था. जनवरी 2022 में चीन ने पाकिस्तान के साथ इन 236 तोपों का समझौता किया था.

चीन की हॉवित्जर तोपों के लिए एग्रीमेंट
लंदन की जेन्स डिफेंस मैगजीन के मुताबिक, पाकिस्तान ने इन एसएच-15 तोपों की सप्लाई के लिए चीन की कंपनी नॉर्थ इंडस्ट्रीज ग्रुप कॉरपोरेशन के साथ समझौता किया था. इसके तहत इन तोपों की पहली खेप के तहत 236 तोपें जनवरी 2022 में डिलीवर की गई थीं.

एक्सपर्ट्स के मुताबिक, चीन की 46 अरब डॉलर की सीपीईसी परियोजना के तहत चीन की सेना को अमूमन पीओके में देखा जाता रहा है. सीपीईसी परियोजना कराकोरम हाईवे के जरिए कराची के ग्वादर बंदरगाह को चीन के शिनजियांग प्रांत से जोड़ता है. हालांकि इस क्षेत्र पर चीन का अवैध कब्जा है.

पीओके में खोदी जा रही सुरंगें
अधिकारियों का कहना है कि चीनी एक्सपर्ट्स पीओके में लीपा वैली में कुछ सुरंगें खोद रहे हैं. साथ ही ऑल वेदर रोड का निर्माण किया जा रहा है ताकि कराकोरम हाईवे तक पहुंचा जा सके.यह बताना जरूरी है कि 2007 में चीन की एक दूरसंचार कंपनी ने पाकिस्तान की एक टेलीकॉम कंपनी का अधिग्रहण कर लिया था और चाइना मोबाइल पाकिस्तान बना थी. इस कंपनी पर चाइना मोबाइल कम्युनिकेशन कॉरपोरेशन का हक है.

पिछले साल अगस्त में पाकिस्तान टेलीकम्युनिकेशन अथॉरिटी (पीटीए) ने नेक्स्ट जेनरेशन मोबाल सर्विसेज के विस्तार की मंजूरी दी थी. उस समय भारत ने गिलगिट और बालटिस्तान में चीन की मौजूदगी का विरोध किया था. भारत और पाकिस्तान 25 फरवरी 2021 से संघर्षविराम का पालन किए हुए हैं. जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में चाइनीज स्टडीज के प्रोफेसर श्रीकांत कोंडापल्ली को लगता है कि चीन पीओके में अपने हितों को साधने के लिए पाकिस्तान को हथियार देता रहता है.

उन्होंने कहा कि पाकिस्तान का सदाबहार दोस्त होने का दावा करते हुए चीन ने पाकिस्तान को हथियारों की सप्लाई बढ़ा दी है. चीन ने पीओके में भारत मकी संप्रभुता का उल्लंघन करते हुए 2014 में सीपीईसी परियोजना शुरू की थी. कराकोरम हाईवे का विस्तार करने के अलावा चीन ने अपनी जलविद्युत परियोजनाओं और अन्य परियोजनाओं की रक्षा के लए 36000 सुरक्षाकर्मियों को भेजा था. कोंडापल्ली ने कहा कि चीन पीओके में गांवों को भी बसा रहा है.

Latest articles

महिला आरक्षण के समर्थन में कांग्रेस का पैदल मार्च: भोपाल में निकाली रैली, जीतू पटवारी बोले- विधानसभा में करेंगे महिला आरक्षण की मांग

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में महिला आरक्षण के मुद्दे पर सियासी संग्राम तेज...

भोपाल के अन्ना नगर गार्बेज स्टेशन में भीषण आग: 25 टन कचरा और रिसाइक्लिंग सामग्री खाक

भोपाल। राजधानी के अन्ना नगर स्थित गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन में शनिवार देर रात लगी...

ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पर भोपाल पुलिस सख्त: अप्रैल माह में वसूला 11 लाख से अधिक का जुर्माना

भोपाल। राजधानी की सड़कों पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के...

भोपाल में भीषण गर्मी का कहर: नर्सरी से 8वीं तक के स्कूलों में 30 अप्रैल तक छुट्टी

भोपाल। राजधानी भोपाल में सूर्यदेव के तल्ख तेवरों और लगातार बढ़ रहे तापमान ने...

More like this

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...