7.6 C
London
Monday, April 20, 2026
Homeखेलअहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में ही क्यों हो रहे फाइनल समेत...

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में ही क्यों हो रहे फाइनल समेत सारे बड़े मैच?

Published on

मुंबई

अहमदाबाद का नरेंद्र मोदी स्टेडियम क्रिकेट ग्लोब में तेजी से छा रहा है। भारत में होने वाले हर बड़े मुकाबले इसी मैदान पर खेले जाते हैं। 5 अक्टूबर से वनडे वर्ल्ड कप की शुरुआत भी इसी ग्राउंड से हो रही है। ओपनिंग के अलावा फाइनल मैच और भारत-पाकिस्तान के बीच कांटे की टक्कर भी इसी ग्राउंड पर दिखेगी। यहां तक कि आईपीएल के फाइनल भी अब यहीं होते हैं। पहले ऐसे बड़े मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में होते थे। चलिए जानने कि कोशिश करते हैं कि बीते दो सालों में ऐसा क्या बदला कि नरेंद्र मोदी स्टेडियम ही अब हर छोटे-बड़े मुकाबलों के लिए पहली पसंद बन चुका है।

नरेंद्र मोदी स्टेडियम में ऐसा क्या खास है?
दर्शकों की संख्या के आधार पर नरेंद्र मोदी स्टेडियम दुनिया का सबसे बड़ा स्टेडियम है, जिसमें 132000 दर्शक बैठ सकते हैं जो मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (एमसीजी) से 32 हजार ज्यादा है। मोटेरा स्टेडियम को ही रिनोवेट कर उसका नया नाम भारत के प्रधनमंत्री के नाम पर रखा गया है। यहां 11 अलग-अलग क्रिकेट पिच हैं, जिसे तीन तरह की मिट्टी (काली, लाल और दोनों का मिश्रण) के इस्तेमाल से तैयार किया गया है। साथ ही वर्ल्ड क्लास ड्रेसिंग रूम, जिम, रेस्टोरेंट इसे देश के दूसरे मैदानों से अलग बनाता है।

शेड्यूल जारी होने से पहले पाकिस्तान ने खूब नखरे दिखाए थे। उनके अधिकारी कहते थे कि, ‘हम नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेलेंगे या नहीं, इसका फैसला तब होगा जब भारत जाना तय होगा। हमें अपनी टीम की सिक्योरिटी देखनी होगी कि अहमदाबाद में सुरक्षित हैं या नहीं।’ महगर असल वजह थी अहमदाबाद के स्टेडियम का नाम ‘नरेंद्र मोदी’ होना। एतराज की एक वजह यह भी थी कि पाकिस्तान को लगता है टीम इंडिया बीजेपी सरकार की वजह से उसके यहां नहीं जा पा रही। पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ मैच चेन्नई, बेंगलुरू या कोलकाता में कराने की मांग की थी, जिसे बीसीसीआई और आईसीसी ने ठुकरा दिया ।

मुंबई-कोलकाता में हुए थे पिछले फाइनल
1983 के बाद भारत ने अपना अगला विश्व कप 28 साल के बाद मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में ही जीता था, जिसमें महेंद्र सिंह धोनी ने छक्का मारकर जीत दिलाई थी। मुंबई को वैसे भी भारतीय क्रिकेट की नर्सरी माना जाता है, ऐसे में कई फैंस की चाहत थी कि इस बार भी फाइनल वानखेड़े में ही हो। वहीं ईडन गार्डंस पर 1987 विश्व कप का फाइनल खेला गया था, जिसमें ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को हराया था। विश्व कप 2023 का पहला सेमीफाइनल 15 नवंबर को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में और दूसरा अगले दिन कोलकाता में ईडन गार्डंस पर खेला जाएगा। दोनों सेमीफाइनल में एक रिजर्व दिन होगा। फाइनल मैच अहमदाबाद में 19 नवंबर को होगा जबकि 20 नवंबर रिजर्व दिन रहेगा । सभी तीन नॉकआउट मैच दिन रात के होंगे।

Latest articles

भोपाल तमिल संगम ने सफलतापूर्वक किया बीटीएस तमिल उत्कृष्टता पुरस्कार समारोह और भव्य तमिल नव वर्ष समारोह का आयोजन 

भोपाल। मध्य भारत में तमिल समुदाय के लिए एक ऐतिहासिक और सांस्कृतिक रूप से...

नारी शक्ति वंदन विधेयक गिरने के विरोध में भाजपा आज निकालेगी आक्रोश रैली

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खण्डेलवाल ने रविवार को...

राज्यमंत्री गौर का सख्त रुख: लापरवाही पर एजेंसी को ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश

वार्ड 68 में 1 करोड़ 37 लाख रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन और...

भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर बैरसिया भगवामय, जयघोषों के बीच निकली भव्य विशाल बाइक रैली

राजेन्द्र शर्मा बैरसिया। अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर रविवार को नगर बैरसिया भगवान...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...