7.6 C
London
Monday, April 20, 2026
Homeखेलएमएस धोनी अपनी ही टीम के बल्लेबाजों का कर देते थे जीना...

एमएस धोनी अपनी ही टीम के बल्लेबाजों का कर देते थे जीना मुहाल, सुरेश रैना ने खोला राज

Published on

नई दिल्ली

भारत के पूर्व बल्लेबाज सुरेश रैना ने दावा किया है कि पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी उनके करियर के दौरान नेट्स पर सबसे कठिन गेंदबाज थे। उन्होंने कहा कि धोनी किसी बल्लेबाज को आउट कर देते थे उसका जीना मुहाल कर देते थे। वह बार-बार उसको इसके बारे में याद दिलाते थे। रैना और धोनी भारत के अलावा आईपीएल (IPL) में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के लिए एक साथ खेलते थे। दोनों एक दूसरे के काफी करीब थे। इंटरनेशन क्रिकेट से दोनों ने एक ही साथ संन्यास ले लिया था।

हालांकि, धोनी अभी भी आईपीएल में खेलते, लेकिन रैना संन्यास ले चुके हैं। धोनी की कप्तानी में टीम आईपीएल 2023 का खिताब जीती। टीम पांचवीं बार चैंपियन बनी। धोनी को अक्सर नेट्स में गेंदबाजी करते हुए देखा जाता है। उन्होंने एकदिवसीय मैचों में एक विकेट भी लिया है और उन्होंने टेस्ट में 96 गेंदें फेंकी हैं। उन्होंने इंग्लैंड के दिग्गज खिलाड़ी केविन पीटरसन का विकेट लगभग ले लिया था। इसे लेकर दोनों के बीच काफी मजेदार नोकझोंक भी हुई है।

आउट करने के बाद बल्लेबाज का मजाक उड़ाते थे धोनी
अब, रैना ने खुलासा किया है कि क्यों पूर्व भारतीय कप्तान की गेंदबाजी का नेट्स में सामना करना मुश्किल था। जियो सिनेमा पर होम ऑफ हीरोज पर इंटरव्यू के चौथे और अंतिम भाग में पूर्व भारतीय बल्लेबाज से पूछा गया कि उनके सामने सबसे कठिन गेंदबाज कौन था तो उन्होंने धोनी का नाम लिया। उन्होंने कहा कि अगर सीएसके के कप्तान किसी बल्लेबाज को आउट कर देते तो वह उसका मजाक उड़ाते। वह काफी वैरायिटी की गेंदें करते थे।

ऑफ-स्पिन, मध्यम गति, लेग स्पिन, सबकुछ करते थे धोनी
रैना ने किस गेंदबाज को खेलने में ज्यादा परेशानी होती थी इसका जवाब देते हुए कहा, “मुझे लगता है कि मुरलीधरन और मलिंगा, लेकिन नेट्स में एमएस धोनी थे। अगर उन्होंने आपको नेट्स में आउट कर दिया, तो आप उनके साथ डेढ़ महीने तक नहीं बैठ पाएंगे क्योंकि वह याद दिलाते रहेंगि कि उन्होंने आपको कैसे आउट किया। वह ऑफ-स्पिन, मध्यम गति, लेग स्पिन, सबकुछ गेंदबाजी करते थे। नेट्स में, वह अपने फ्रंट फुट नो-बॉल को भी सही ठहराते थे। टेस्ट मैच में वह गेंदबाजी करना पसंद करते थे। इंग्लैंड में वह इसे स्विंग करते थे।”

Latest articles

भोपाल तमिल संगम ने सफलतापूर्वक किया बीटीएस तमिल उत्कृष्टता पुरस्कार समारोह और भव्य तमिल नव वर्ष समारोह का आयोजन 

भोपाल। मध्य भारत में तमिल समुदाय के लिए एक ऐतिहासिक और सांस्कृतिक रूप से...

नारी शक्ति वंदन विधेयक गिरने के विरोध में भाजपा आज निकालेगी आक्रोश रैली

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खण्डेलवाल ने रविवार को...

राज्यमंत्री गौर का सख्त रुख: लापरवाही पर एजेंसी को ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश

वार्ड 68 में 1 करोड़ 37 लाख रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन और...

भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर बैरसिया भगवामय, जयघोषों के बीच निकली भव्य विशाल बाइक रैली

राजेन्द्र शर्मा बैरसिया। अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर रविवार को नगर बैरसिया भगवान...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...