6 C
London
Monday, April 20, 2026
HomeखेलWorld Cup मैचों की मेजबानी नहीं मिलने से खफा स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन,...

World Cup मैचों की मेजबानी नहीं मिलने से खफा स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन, पंजाब के मंत्री बोले- यह पॉलिटिक्स है

Published on

भारत में इसी साल होने वाले वनडे विश्व कप का पूरा शेड्यूल मंगलवार को आईसीसी की ओर से जारी कर दिया गया। विश्व कप का आगाज 5 अक्टूबर से होगा और 19 नवंबर को फाइनल खेला जाएगा। टूर्नामेंट के कुल 48 मैचों की मेजबानी 10 राज्यों को मिली है। इसमें हैदराबाद, अहमदाबाद, धर्मशाला, दिल्ली, चेन्नई, लखनऊ, पुणे, बेंगलुरू, मुंबई और कोलकाता का नाम शामिल है।

5 प्रदेश क्रिकेट संघ ने जताई नाराजगी
विश्व कप का शेड्यूल घोषित होने के बाद अब कई स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन ने नाराजगी जाहिर की है। इंदौर और मोहाली समेत 5 एसोसिएशन ऐसी हैं, जिन्होंने विश्व कप की मेजबानी नहीं मिलने पर अपना गुस्सा जताया है। इनमें मोहाली क्रिकेट एसोसिएशन तो 2011 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल की मेजबानी कर चुका है, जो भारत-पाकिस्तान के बीच खेला गया था, लेकिन मोहाली को इस बार विश्व कप की मेजबानी नहीं मिली। इस पर पंजाब के खेल मंत्री ने ‘राजनीतिक हस्तक्षेप’ का आरोप लगाया और तंज कसते हुए कहा, ‘‘सब जानते हैं कि बीसीसीआई की अगुआई कौन कर रहा है।’’

इन शहरों को नहीं मिला वर्ल्ड कप का एक भी मैच
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद और मेजबान बीसीसीआई ने मंगलवार को विश्व कप के कार्यक्रम का ऐलान किया तो 10 शहरों के नाम उस सूची में थे, जिन्हें वर्ल्ड कप मैचों की मेजबानी मिली, जबकि मोहाली, इंदौर, राजकोट, रांची और नागपुर को एक भी मैच नहीं मिला है। आईसीसी टूर्नामेंट में आम तौर पर मेजबान आयोजन समिति द्वारा प्रस्तावित मेजबान शहरों को मंजूरी मिल जाती है। नियमित तौर पर अंतरराष्ट्रीय मैचों की मेजबानी कर रहे इंदौर को विश्व कप का एक भी मैच नहीं मिला है।

मध्य प्रदेश और पंजाब ने जताई नाराजगी
मध्यप्रदेश क्रिकेट संघ के अध्यक्ष अभिलाष खांडेकर ने इस पर निराशा जताते हुए कहा है,‘‘ इंदौर में 1987 में आस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच विश्व कप का मैच हुआ था। हमें दुख है कि इस बार इंदौर को बाहर रखा गया। पता नहीं बीसीसीआई की क्या मजबूरी थी। हमें लगा था कि इंदौर को मैच मिलेगा। 2019 वर्ल्ड कप में 11 वेन्यू जबकि 2015 में 14 शहरों में विश्व कप का आयोजन हुआ था, लेकिन हमें बताया गया था कि चार पांच बड़े महानगरों के अलावा क्षेत्र के आधार पर (उत्तर, दक्षिण, पश्चिम, पूर्व, मध्य) एक एक मैच मिलेगा। अहमदाबाद स्टेडियम सबसे बड़ा होने के कारण वहां फाइनल खेला जायेगा।’’

पंजाब के खेल मंत्री गुरमीत सिंह मीत हायर ने विश्व कप मुकाबले की मेजबानी करने वाले शहरों में मोहाली को शामिल नहीं किए जाने के फैसले की निंदा की। उन्होंने कहा कि मेजबान शहरों का चयन राजनीति कारणों से प्रेरित है। उनका कहना है कि मोहाली क्रिकेट स्टेडियम 1996 और 2011 के विश्व कप के कुछ प्रमुख मुकाबलों का गवाह रहा है, लेकिन इस बार इसे एक भी मैच की मेजबानी का मौका नहीं दिया गया।

Latest articles

भोपाल तमिल संगम ने सफलतापूर्वक किया बीटीएस तमिल उत्कृष्टता पुरस्कार समारोह और भव्य तमिल नव वर्ष समारोह का आयोजन 

भोपाल। मध्य भारत में तमिल समुदाय के लिए एक ऐतिहासिक और सांस्कृतिक रूप से...

नारी शक्ति वंदन विधेयक गिरने के विरोध में भाजपा आज निकालेगी आक्रोश रैली

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खण्डेलवाल ने रविवार को...

राज्यमंत्री गौर का सख्त रुख: लापरवाही पर एजेंसी को ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश

वार्ड 68 में 1 करोड़ 37 लाख रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन और...

भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर बैरसिया भगवामय, जयघोषों के बीच निकली भव्य विशाल बाइक रैली

राजेन्द्र शर्मा बैरसिया। अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर रविवार को नगर बैरसिया भगवान...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...