8.9 C
London
Saturday, May 9, 2026
Homeराज्यबकरीद पर कुर्बानी के दो बकरों को लेकर मुंबई की सोसायटी में...

बकरीद पर कुर्बानी के दो बकरों को लेकर मुंबई की सोसायटी में हंगामा, लगे जय श्रीराम के नारे

Published on

मुंबई,

बीती रात मुंबई से सटे मीरा रोड स्थित JP इंफ्रा सोसाइटी में कुर्बानी के लिए दो बकरे लाए जाने पर घंटों हंगामा हुआ. इस बीच विरोध कर रहे लोगों ने कभी हनुमान चालीसा पढ़ा तो कभी जय श्रीराम के नारे लगाए. प्रदर्शन कर रहे लोगों और पुलिस के बीच नोकझोंक भी हो गई. हालांकि पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर मामला शांत करवाया.

जानकारी के अनुसार, मोहसिन शेख नाम का एक शख्स बकरीद पर कुर्बानी के लिए दो बकरे लेकर आया था. इस दौरान सोसायटी के लोगों को जैसे ही इस बारे में जानकारी हुई तो सारे लोग सोसाइटी के बाहर जमा हो गए और बकरे बाहर ले जाने के लिए प्रदर्शन करने लगे.

विरोध कर रहे लोगों ने हनुमान चालीसा का पाठ शुरू कर दिया और जय श्रीराम के नारे लगाए. इस मामले की सूचना पुलिस को मिली तो भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंच गया. पुलिस के आला अधिकारियों ने लोगों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया. इस दौरान सोसाइटी के लोगों और पुलिस के बीच हल्की नोकझोंक भी हुई.

पुलिस का बयान- सोसाइटी में नहीं दे सकते बकरे की कुर्बानी
हालांकि पुलिस के अधिकारियों ने सोसाइटी के लोगों से कहा कि नियम के मुताबिक, सोसाइटी में कुर्बानी नहीं दी जा सकती है. हम ऐसा करने भी नहीं देंगे. अगर ऐसा किया जाएगा तो केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार करेंगे. लेकिन सोसाइटी में ऐसा कोई नियम नहीं है कि कोई आदमी बकरा घर में ला सकता है या नहीं, फिर भी हम लोगों की भावना को देखते हुए बकरा यहां से ले जाने के लिए कहेंगे.

सोसाइटी में रहते हैं 250 मुस्लिम परिवार
इस मामले में बकरा लाने वाले मोहसिन का कहना है कि इस सोसायटी में 200 से 250 मुस्लिम परिवार रहते हैं. हर साल बिल्डर हमें बकरा रखने के लिए जगह देता था, लेकिन इस बार बिल्डर का कहना था कि जगह नहीं है. इसके लिए अपनी सोसाइटी से बात कीजिये. मोहसिन के मुताबिक, सोसाइटी से भी बकरा रखे जाने के लिए जगह मांगी, लेकिन सोसाइटी की ओर से कोई जगह नहीं दी गई.

बकरा लाने वाले ने कहा- सोसाइटी में कभी नहीं करते कुर्बानी
मंगलवार तड़के मोहसिन दो बकरे अपने घर ले आया. हालांकि मोहसिन का कहना है कि हम लोग कुर्बानी कभी भी सोसाइटी में नहीं करते हैं. हमेशा कत्लखाने में या फिर बकरे की दुकान पर करवाते हैं. वहीं इस बार बकरा लाने के बारे में जैसे ही सोसाइटी के लोगों को जानकारी मिली तो उन्होंने विरोध-प्रदर्शन शुरू कर दिया. इस मामले में मीरा रोड पुलिस के कहने पर मोहसिन शेख ने बकरों को सोसाइटी से बाहर कर दिया है. पुलिस ने लोगों से कहा कि ऐसा कोई नियम नहीं है कि कोई व्यक्ति अपने फ्लैट में बकरे नहीं ला सकता.

Latest articles

राज्यमंत्री कृष्णा गौर ने की विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा

भोपाल। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कृष्णा गौर सीहोर स्थित कलेक्ट्रेट...

बीएचईएल में पांच दिवसीय पूर्ण अनुवाद प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन

भोपाल। महाप्रबंधक (मानव संसाधन) टी. यू. सिंह की अध्यक्षता में शुक्रवार को संपन्न हुआ।...

बीएचईएल में 4 वर्ष बाद होने वाले संयुक्त समिति चुनाव को लेकर एआईबीईयू ने कॉर्पोरेट प्रबंधन को सौंपा ज्ञापन

भोपाल। बीएचईएल भोपाल में 4 वर्ष बाद होने वाले संयुक्त समिति (जॉइंट कमेटी), प्लांट...

बीएचईएल में AGM से GM पदोन्नति हेतु इंटरव्यू

भोपाल। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) में वर्ष 2026 की पदोन्नति प्रक्रिया के अंतर्गत...

More like this

CM भगवंत मान ने जालंधर-अमृतसर धमाकों को साज़िश बताया, BJP पर आरोप लगाया

नई दिल्ली। पंजाब के कई इलाकों में जालंधर और अमृतसर में सीमा सुरक्षा बल...

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...