9.6 C
London
Wednesday, May 6, 2026
Homeराजनीति'आउटडेटेड टेक्नॉलजी, 4 गुना ज्यादा कीमत...' कांग्रेस ने प्रीडेटर ड्रोन की खरीद...

‘आउटडेटेड टेक्नॉलजी, 4 गुना ज्यादा कीमत…’ कांग्रेस ने प्रीडेटर ड्रोन की खरीद में भ्रष्टाचार के लगाए आरोप

Published on

नई दिल्ली

कांग्रेस ने अमेरिका के साथ 31 प्रीडेटर ड्रोन की खरीद में भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है। पार्टी प्रवक्ता पवन खेड़ा ने सरकार पर ज्यादा कीमत में ड्रोन खरीदने का आरोप लगाया है। उन्होंने दावा किया कि 880 करोड़ रुपये प्रति ड्रोन के हिसाब से 25000 करोड़ रुपये में 31 ड्रोन खरीदा जा रहा है लेकिन बाकी देश इसे इससे 4 गुना कम कीमत में खरीदते हैं। इतना ही नहीं, उन्होंने आरोप लगाया कि ड्रोन खरीद में नियमों का भी पालन नहीं किया गया। कैबिनेट कमिटी ऑन सिक्यॉरिटी की बैठक किए बिना इसका सौदा किया गया।

पवन खेड़ा ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, ‘पीएम मोदी के महंगे शौक देश के लिए महंगे पड़ रहे हैं। जो राफेल डील में हुआ, वही अब प्रीडेटर ड्रोन की खरीद में भी दोहराया जा रहा है। जिस मुल्क को बाकी मुल्क 4 गुना कम कीमत में खरीदते हैं, उसी ड्रोन को हम 110 मिलियन डॉलर यानी 880 करोड़ रुपये प्रति ड्रोन के हिसाब से खरीद रहे हैं। पीएम मोदी और राष्ट्रपति बाइडन के जॉइंट स्टेटमेंट के पॉइंट नंबर 16 में इन ड्रोन का जिक्र है।’

खेड़ा ने आरोप लगाया कि सीसीएस की बैठक तक नहीं हुई, अकेले मोदी जी ने डील कर ली। कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि ड्रोन डील में ट्रांसफर ऑफ टेक्नॉलजी भी शामिल नहीं है। उन्होंने कहा, ‘केंद्र सरकार ने डीआरडीओ को रुस्तम और घातक ड्रोन को बनाने के लिए 1786 करोड़ रुपये दिए थे। फिर अमेरिका को 25 हजार करोड़ दे आए। या तो ये 1786 करोड़ गलत दिया या फिर 25 हजार करोड़ गलत दिया। दोनों तो सही नहीं हो सकते।’

कांग्रेस प्रवक्ता ने आरोप लगाया कि अमेरिका के प्रीडेटर ड्रोन आउटडेटेड टेक्नॉलजी वाले हैं फिर भी उन्हें ऊंची कीमत में खरीदा जा रहा है। उन्होंने कहा, ‘लोकसभा में एक सवाल पूछा गया था इसी ड्रोन के बारे में कि क्या इस डील में ट्रांसफर ऑफ टेक्नॉलजी है या नहीं, तो जवाब दिया गया कि नहीं, टेक्नॉलजी ट्रांसफर नहीं है। आप इस कीमत में पूरी तरह से टेक्नॉलजी भी नहीं ले रहे हैं तो फिर 25 हजार करोड़ रुपये क्यों खर्च कर रहे हैं?’

Latest articles

भोपाल-इंदौर मेट्रो में अब ₹7000 में कर सकेंगे प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थ-डे सेलिब्रेशन

भोपाल। भोपाल और इंदौर मेट्रो में अब प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थडे...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

ममता बोलीं- मैं इस्तीफा नहीं दूंगी, चुनाव आयोग असली विलेन, भाजपा के साथ मिलकर 100 सीटें लूटीं

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को कोलकाता में प्रेस कॉन्फ्रेंस...

इंदौर प्रेस क्लब में एनएमएफ न्यूज़ चैनल के 5 वर्ष पूर्ण होने पर सम्मान समारोह आयोजित

इंदौर। इंदौर प्रेस क्लब में 1 मई 2026 को एनएमएफ न्यूज़ चैनल के 5...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...