8.9 C
London
Saturday, May 9, 2026
Homeराजनीतिराहुल गांधी पर ट्वीट कर फंसे अमित मालवीय, FIR दर्ज, कांग्रेस बोली-...

राहुल गांधी पर ट्वीट कर फंसे अमित मालवीय, FIR दर्ज, कांग्रेस बोली- BJP के आईटी सेल ने खराब की देश की छवि

Published on

नई दिल्ली

भारतीय जनता पार्टी के आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय के खिलाफ कर्नाटक में एक एफआईआर दर्ज हुई है। उन पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी को लेकर एक आपत्तिजनक वीडियो पोस्ट करने का आरोप है। इसे लेकर कांग्रेस नेता रमेश बाबू की शिकायत के बाद बेंगलुरु के हाई ग्राउंड्स पुलिस स्टेशन में विभिन्न धाराओं के तहत अमित मालवीय के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है।

17 जून को किया था ट्वीट
17 जून को अमित मालवीय ने एक ट्वीट किया था, जिसे लेकर उनके खिलाफ इंडियन पीनल कोड (IPC) की विभिन्न धाराओं 153A, 120b, 505(2) और 34 के तहत केस दर्ज हुआ है। इसके बाद से कांग्रेस और भाजपा नेताओं के बीच जुबानी जंग शुरू हो गई है। जहां कांग्रेस ने इस ट्वीट को लेकर बीजेपी को निशाने पर लेना शुरू कर दिया है। वहीं, भाजपा सांसद तेजस्वी सूर्या ने आरोप लगाया कि राजनीति की तहत एफआईआर दर्ज की गई है।

पवन खेड़ा ने बोला हमला
वहीं, कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कहा कि जिस तरह से वह ना सिर्फ सच के साथ खिलवाड़ करते हैं, किसी के चरित्र के साथ खिलवाड़ करते हैं, छवि के साथ खिलवाड़ करते हैं और देश की छवि बिगाड़ने में अगर किसी का योगदान रहा है तो सबसे ज्यादा बीजेपी के आईटी सेल का रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के पूरे यूएस दौरे एक अकेले व्यक्ति ने पानी फेरा है तो उसका नाम यही (अमित मालवीय) है। मैं तो हैरान हूं कि अभी तक सरकार ने उन पर कोई एफआईआर क्यों नहीं की।

उधर, छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव की रणनीति और तैयारियों को लेकर कांग्रेस के शीर्ष नेताओं की आज बैठक हुई है। पार्टी मुख्यालय में हुई इस बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के अलावा राज्य के लिए पार्टी की प्रभारी कुमारी शैलजा और संगठन महासचिव के सी वेणुगोपाल शामिल हुए।

बैठक की अध्यक्षता करते हुए खड़गे ने कहा कि पार्टी छत्तीसगढ़ के लोगों के जीवन में बदलाव लाने के लिए मिलकर काम करेगी। खड़गे ने एक ट्वीट में कहा कि गढ़बो नवा छत्तीसगढ़, ये हमारे लिए केवल कोई नारा नहीं है, छत्तीसगढ़ की उन्नति व सामाजिक न्याय के लिए एक ध्येय है। बैठक में कांग्रेस की आगे की रणनीति पर विचार-विमर्श किया गया। पार्टी की छत्तीसगढ़ इकाई के प्रमुख मोहन मरकाम और टीएस सिंह देव समेत कई मंत्री भी बैठक में मौजूद थे।

Latest articles

राज्यमंत्री कृष्णा गौर ने की विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा

भोपाल। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कृष्णा गौर सीहोर स्थित कलेक्ट्रेट...

बीएचईएल में पांच दिवसीय पूर्ण अनुवाद प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन

भोपाल। महाप्रबंधक (मानव संसाधन) टी. यू. सिंह की अध्यक्षता में शुक्रवार को संपन्न हुआ।...

बीएचईएल में 4 वर्ष बाद होने वाले संयुक्त समिति चुनाव को लेकर एआईबीईयू ने कॉर्पोरेट प्रबंधन को सौंपा ज्ञापन

भोपाल। बीएचईएल भोपाल में 4 वर्ष बाद होने वाले संयुक्त समिति (जॉइंट कमेटी), प्लांट...

बीएचईएल में AGM से GM पदोन्नति हेतु इंटरव्यू

भोपाल। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) में वर्ष 2026 की पदोन्नति प्रक्रिया के अंतर्गत...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...