8.9 C
London
Saturday, May 9, 2026
Homeराज्यभीम आर्मी के अध्‍यक्ष चंद्रशेखर आजाद पर जानलेवा हमला, कार से आए...

भीम आर्मी के अध्‍यक्ष चंद्रशेखर आजाद पर जानलेवा हमला, कार से आए बदमाशों ने बरसाईं गोलियां

Published on

सहारनपुर

सहारनपुर के देवबंद पहुंचे भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद के काफिले पर अज्ञातों ने फायरिंग कर दी. इस जानलेवा हमले में चंद्रशेखर घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए देवबंद के अस्पताल में भर्ती कराया गया है. चंद्रशेखर अपनी फॉर्चूनर कार से देवबंद दौरे पर पहुंचे थे. तभी अचानकर उनकी गाड़ी पर अज्ञात हमलावरों ने फायरिंग कर दी. गोली उन्हें छूकर निकल गई, जिससे वह घायल हो गई. उनकी कार पर भी गोलियों के निशान साफ देखे जा सकते हैं. सूचना मिलते ही पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची है और जांच में जुट गई है.

बताया गया है कि हमलावर हरियाणा नंबर की कार में आए थे और चंद्रशेखर आजाद पर फायरिंग कर दी. चंद्रशेखर को गोली के छर्रे लगे हैं. उनकी हालत खतरे से बाहर बताई गई है. फायरिंग में उनकी कार के शीशे भी टूटे गए. फिलहाल पुलिस ने नाकेबंदी कर हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है. साथ ही आसपास के इलाकों में सीसीटीवी फुटेज भी चेक किए जा रहे हैं, ताकि हमलावरों की पहचान की जा सके.

मामले की जानकारी देते हुए एसएसपी डॉ. विपिन ताड़ा ने बताया, “आधे घंटे पहले चंद्रशेखर आज़ाद के काफिले पर कुछ कार सवार हथियारबंद लोगों ने गोलीबारी की थी. एक गोली उनके पास से निकल गई. वह ठीक हैं और उन्हें इलाज के लिए सीएचसी ले जाया गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.”

Latest articles

राज्यमंत्री कृष्णा गौर ने की विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा

भोपाल। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कृष्णा गौर सीहोर स्थित कलेक्ट्रेट...

बीएचईएल में पांच दिवसीय पूर्ण अनुवाद प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन

भोपाल। महाप्रबंधक (मानव संसाधन) टी. यू. सिंह की अध्यक्षता में शुक्रवार को संपन्न हुआ।...

बीएचईएल में 4 वर्ष बाद होने वाले संयुक्त समिति चुनाव को लेकर एआईबीईयू ने कॉर्पोरेट प्रबंधन को सौंपा ज्ञापन

भोपाल। बीएचईएल भोपाल में 4 वर्ष बाद होने वाले संयुक्त समिति (जॉइंट कमेटी), प्लांट...

बीएचईएल में AGM से GM पदोन्नति हेतु इंटरव्यू

भोपाल। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) में वर्ष 2026 की पदोन्नति प्रक्रिया के अंतर्गत...

More like this

CM भगवंत मान ने जालंधर-अमृतसर धमाकों को साज़िश बताया, BJP पर आरोप लगाया

नई दिल्ली। पंजाब के कई इलाकों में जालंधर और अमृतसर में सीमा सुरक्षा बल...

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...