8.9 C
London
Saturday, May 9, 2026
Homeराज्यतेजस्वी जी! बिहार में ऐसे होगा इलाज, महिला को नग्न हालात में...

तेजस्वी जी! बिहार में ऐसे होगा इलाज, महिला को नग्न हालात में पावापुरी अस्पताल में घसीटकर वार्ड ले जाया गया

Published on

नालंदा

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह जिले नालंदा के पावापुरी मेडिकल कॉलेज में मानसिक रूप से विक्षिप्त महिला के साथ पशु जैसा व्यवहार किया गया है। पावापुरी मेडिकल कॉलेज का एक वीडियो सामने आया है, वीडियो में साफ तौर से दिख रहा है कि एक मानसिक रूप से विक्षिप्त महिला को अस्पताल में घसीटा जा रहा है। इतना ही नहीं, स्टॉफ जब महिला को घसीटकर ले जा रहे थे उस वक्त वह नग्न अवस्था में थी। इसके अलावा एक महिला मरीज को अस्पताल के गलियारे में स्लाइन चढ़ाया गया। विचलित करने वाले इस वीडियो की हर तरफ चर्चा हो रही है। गौर करने वाली बात यह है कि पावापुरी सीएम नीतीश कुमार का गृह जिला है और इस वक्त बिहार के स्वास्थ्य महकमे की जिम्मेदारी डेप्युटी सीएम तेजस्वी यादव की हाथों में है।

पूर्वोत्तर भारत का सबसे बेहतरीन सुविधाओं से लैस पावापुरी मेडिकल कॉलेज में विक्षिप्त महिला का जिस तरह से इलाज किया गया उसका वीडियो देखकर किसी का रूह कांप जाए। बुधवार को मेडिकल कॉलेज के मरीज की एक ऐसी ही तस्वीर वायरल हो रही है। वीडियो में एक महिला का इलाज गलियारे में बिठाकर किया जा रहा है। महिला को पानी चढ़ाया जा रहा है। उसके हाथ में स्लाइन लगा हुआ है। महिला उसी अवस्था में बैठकर इलाज करवाने को विवश दिखी।

नालंदा जिले के रूपसपुर निवासी रामदेव चौधरी अपनी पत्नी का इलाज कराने पहुंचे थे। यहां उन्हें बेड नहीं मिला। तब वह गलियारे में ही बैठकर इलाज करवाया, वहां एक दो मरीज नहीं बल्कि दर्जनों मरीज इसी तरह इलाज करने को विवश दिखे।

दूसरी तस्वीर एक मानसिक विक्षिप्त महिला की है। महिला घंटो गलियारे में निर्वस्त्र होकर बैठी रही और दर्द से करहाते रही, मगर किसी ने उसे स्ट्रैचर से वार्ड तक पहुंचाने की जहमत नहीं उठाई। इलाज कराने आए लोगों ने जब इसकी शिकायत की तो एक व्यक्ति जबरन उसे नग्न हालत में खींचकर वार्ड की ओर लेकर गया। नवभारत टाइम्स.कॉम के पास इस घटना का वीडियो, लेकिन उनके सम्मान का ख्याल रखते हुए उसे प्रकाशित नहीं किया जा रहा है।

क्या कहते हैं अधिकारी
मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. पीके चौधरी ने बताया कि वार्ड का एसी खराब हो गया है। गर्मी से बचने के लिए रोगी खुद गलियारे में चले आते हैं। उपलब्ध संसाधनों में सबका इलाज किया जाता है।

Latest articles

राज्यमंत्री कृष्णा गौर ने की विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा

भोपाल। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कृष्णा गौर सीहोर स्थित कलेक्ट्रेट...

बीएचईएल में पांच दिवसीय पूर्ण अनुवाद प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन

भोपाल। महाप्रबंधक (मानव संसाधन) टी. यू. सिंह की अध्यक्षता में शुक्रवार को संपन्न हुआ।...

बीएचईएल में 4 वर्ष बाद होने वाले संयुक्त समिति चुनाव को लेकर एआईबीईयू ने कॉर्पोरेट प्रबंधन को सौंपा ज्ञापन

भोपाल। बीएचईएल भोपाल में 4 वर्ष बाद होने वाले संयुक्त समिति (जॉइंट कमेटी), प्लांट...

बीएचईएल में AGM से GM पदोन्नति हेतु इंटरव्यू

भोपाल। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) में वर्ष 2026 की पदोन्नति प्रक्रिया के अंतर्गत...

More like this

CM भगवंत मान ने जालंधर-अमृतसर धमाकों को साज़िश बताया, BJP पर आरोप लगाया

नई दिल्ली। पंजाब के कई इलाकों में जालंधर और अमृतसर में सीमा सुरक्षा बल...

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...