6 C
London
Monday, April 20, 2026
Homeखेलदिल्ली कैपिटल्स से हुई इन दो दिग्गजों की विदाई, आईपीएल 2023 में...

दिल्ली कैपिटल्स से हुई इन दो दिग्गजों की विदाई, आईपीएल 2023 में कट गई थी टीम की नाक

Published on

नई दिल्ली

इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में दिल्ली कैपिटल्स का प्रदर्शन बहुत निराशाजनक रहा था। टीम पॉइंट्स टेबल में 9वें स्थान पर रही थी। सीजन खत्म होने के बाद से ही यह चर्चा तेज हो गई थी कि टीम में कुछ बड़े बदलाव किए जाएंगे और अब इसकी शुरुआत भी हो चुकी है। फ्रेंचाइजी में कोचिंग स्टाफ के दो बड़े सदस्य ने टीम से अलग होने का फैसला किया है। भारत के पूर्व तेज गेंदबाज अजीत अगरकर और ऑस्ट्रेलिया के पूर्व ऑलराउंडर शेन वॉटसन की दिल्ली कैपिटल्स से विदाई हो गई है।

हालांकि अजीत अगरकर ने दिल्ली कैपिटल्स में अपने पद से इस्तीफा दिया है, क्योंकि वह भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य चयनकर्ता की रेस में सबसे आगे हैं। ऐसे में माना रहा है कि अगरकर ने इसी कारण से दिल्ली कैपिटल्स का साथ छोड़ने का फैसला किया है।

दिल्ली कैपिटल्स ने भी इसकी पुष्टि सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से कर दी है कि अगरकर और शेन वॉटसन अब सहयोगी स्टाफ का हिस्सा नहीं हैं। टीम ने ट्वीट किया, ‘आपके लिए यह हमेशा घर रहेगा। धन्यवाद अजीत और वाट्टो (वॉटसन) । भविष्य के लिये शुभकामनाएं।’
दिल्ली कैपिटल्स की टीम आईपीएल 2023 के अपने 14 लीग मैचों में से सिर्फ 5 में जीत हासिल कर पाई और 9 मुकाबलो में हार का सामना करना पड़ा था, जिसके कारण वह प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गई थी।

डेविड वॉर्नर थे टीम के कप्तान
आईपीएल 2023 में डेविड वॉर्नर ने दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी की थी। उन्होंने ऋषभ पंत की जगह यह जिम्मेदारी संभाली थी। पंत पिछले साल के अंत में वह कार एक्सीडेंट में बुरी तरह से घायल हो गए थे, जिसके कारण वह मैदान पर नहीं उतर सके थे। ऐसे में उनकी कमी टीम को साफ खली।हालांकि कप्तान के तौर पर डेविड वॉर्नर की बल्लेबाजी ठीक ठाक रही लेकिन टीम का प्रदर्शन काफी निराश करने वाला था। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि अगले सीजन में एक बेहतर तैयारी के साथ दिल्ली की टीम मैदान पर उतरेगी।

Latest articles

भोपाल तमिल संगम ने सफलतापूर्वक किया बीटीएस तमिल उत्कृष्टता पुरस्कार समारोह और भव्य तमिल नव वर्ष समारोह का आयोजन 

भोपाल। मध्य भारत में तमिल समुदाय के लिए एक ऐतिहासिक और सांस्कृतिक रूप से...

नारी शक्ति वंदन विधेयक गिरने के विरोध में भाजपा आज निकालेगी आक्रोश रैली

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खण्डेलवाल ने रविवार को...

राज्यमंत्री गौर का सख्त रुख: लापरवाही पर एजेंसी को ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश

वार्ड 68 में 1 करोड़ 37 लाख रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन और...

भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर बैरसिया भगवामय, जयघोषों के बीच निकली भव्य विशाल बाइक रैली

राजेन्द्र शर्मा बैरसिया। अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर रविवार को नगर बैरसिया भगवान...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...