4.3 C
London
Saturday, March 21, 2026
Homeखेलबृजभूषण सिंह के खिलाफ आंदोलन के बाद ट्रेनिंग के लिए विदेश जाएंगे...

बृजभूषण सिंह के खिलाफ आंदोलन के बाद ट्रेनिंग के लिए विदेश जाएंगे बजरंग और विनेश

Published on

भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ अपना विरोध प्रदर्शन बंद करने के बाद अब भारतीय पहलवान बजरंग पूनिया और विनेश फोगाट विश्व चैंपियनशिप और एशियाई खेलों के लिए चयन ट्रायल की तैयारी के लिए प्रशिक्षण लेने के लिए इस सप्ताह के अंत तक विदेश जाएंगे। बजरंग पूनिया 1 जुलाई से 5 अगस्त तक 36 दिनों के लिए किर्गिस्तान के इस्सिक-कुल को अपना बेस बनाएंगे। उनके साथ उनके कोच सुजीत मान, फिजियोथेरेपिस्ट अनुज गुप्ता, स्पारिंग पार्टनर जितेंद्र और स्ट्रेंथ एंड कंडीशनिंग कोच काजी किरण मुस्तफा हसन भी होंगे। बजरंग की इस यात्रा के लिए कुल 9 लाख, 27 हजार रुपए मंजूर किए गए हैं।

वहीं दूसरी तरफ विनेश फोगाट हंगरी के बुडापेस्ट जाने से पहले 2 से 10 जुलाई तक बिश्केक की यात्रा करेंगी, जहां वह महीने के अंत तक प्रशिक्षण लेंगी। भारतीय खेल प्राधिकरण के अनुसार, विनेश इस दौरान दो अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविरों में हिस्सा लेंगी और उनके साथ उनके कोच सुदेश और फिजियोथेरेपिस्ट अश्विनी पाटिल भी होंगी। विनेश के साथ संगीता फोगाट भी प्रशिक्षण के लिए जाएंगी और उनके दौरे के लिए कुल 8 लाख 50 हजार रुपये की मंजूरी दी गई है।

सरकार के ओलंपिक पोडियम स्कीम (टॉप्स) के तहत गुरुवार को इन प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। दोनों पहलवानों के फिजियो सरकार से बिना किसी शुल्क के यात्रा करेंगे। भारत के दो बेहतरीन पहलवान बजरंग और विनेश इस साल ज्यादातर समय कुश्ती मैट से दूर रहे हैं। इस साल जनवरी से बजरंग, विनेश और रियो ओलंपिक की कांस्य पदक विजेता साक्षी मलिक के साथ बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ आंदोलन कर रहे थे। एक समय पर, पहलवानों ने विश्व चैंपियनशिप और एशियाई खेलों में प्रतिस्पर्धा करने की अपनी उम्मीदें छोड़ दीं, लेकिन दिल्ली पुलिस द्वारा आरोप पत्र दायर करने के बाद ये सभी प्रशिक्षण करने के लिए मैट पर लौट आए हैं। इस सप्ताह की शुरुआत में, विरोध प्रदर्शन बंद करते हुए विनेश ने कहा कि वे अब सड़कों के बजाय अदालत में लड़ाई लड़ेंगे।

Latest articles

ट्रंप की दहाड़: ‘ईरान के साथ कोई सीजफायर नहीं!’ चीन और जापान को लेकर कह दी इतनी बड़ी बात कि मच गई खलबली

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का एक ताजा बयान इस वक्त पूरी दुनिया में चर्चा...

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

नवरात्र के पहले दिन रिकॉर्ड 622 रजिस्ट्रियां, सात करोड़ की आय

भोपाल भोपाल में चैत्र नवरात्र के पहले दिन संपत्ति रजिस्ट्रियों का रिकॉर्ड बना है। एक...

भोपाल में नहीं दिखा ईद का चांद, आज धूमधाम से मनाई जाएगी ईद

भोपाल भोपाल में गुरुवार को ईद का चांद नजर नहीं आया, जिसके चलते अब शुक्रवार...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...

T20 WC 2026: फाइनल में मचेगा अभिषेक शर्मा का ‘कोहराम’! फ्लॉप शो के बावजूद संजू सैमसन ने कर दिया बड़ा ऐलान

T20 WC 2026: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के हाई-वोल्टेज सेमीफाइनल में टीम इंडिया...