4.9 C
London
Monday, April 20, 2026
Homeखेलक्या फुटबॉल से संन्यास ले रहे हैं सुनील छेत्री? बताया कब होगा...

क्या फुटबॉल से संन्यास ले रहे हैं सुनील छेत्री? बताया कब होगा टीम इंडिया के लिए अंतिम मैच

Published on

बेंगलुरु

भारतीय कप्तान और करिश्माई स्ट्राइकर सुनील छेत्री ने अपने संन्यास के बारे में चल रही बातों को दरकिनार करते हुए कहा कि उन्होंने खेल से अलविदा लेने के लिये कोई समयसीमा तय नहीं की है। छेत्री अभी 38 वर्ष के हैं और अब भी भारतीय आक्रमण की अगुआई करते हैं जिसका अंदाजा सैफ चैम्पियनशिप के तीन मैचों में उनके पांच गोल से लगाया जा सकता है।

छेत्री ने लेबनान के खिलाफ भारत के सेमीफाइनल की पूर्व संध्या पर कहा, ‘मैं नहीं जानता कि देश के लिए मेरा अंतिम मैच कब होगा। मैंने कभी भी लंबे समय के लक्ष्य नहीं बनाये, मैं अगले मैच के बारे में सोचता हूं, अगले 10 दिन के बारे में सोचता हूं। यह (संन्यास) एक दिन होगा ही और यह उस दिन होगा जब शायद मैं ऐसा नहीं चाहता हूंगा। लेकिन तब तक मैं इसके बारे में नहीं सोचता।’

एशिया के दूसरे सबसे ज्यादा 91 गोल करने वाले खिलाड़ी छेत्री ने कहा कि उन्होंने संन्यास लेने पर फैसला करने के लिए खुद के लिए कुछ मानदंड तय किए हैं। उन्होंने कहा, ‘कुछ मानदंड हैं जिनके बारे में सोचता हूं। मैं टीम के लिए योगदान कर पा रहा हूं या नहीं। मैं गोल कर पा रहा हूं या नहीं, जितनी कड़ी ट्रेनिंग करना चाहता हूं, उतनी कर पाता हूं या नहीं। ये कुछ मानक हैं जो मुझे बतायेंगे कि मैं इस टीम के लिए ठीक हूं या नहीं। जिस दिन मुझे लगा कि ऐसा नहीं है तो मैं खेल को अलविदा कह दूंगा क्योंकि फिर मेरे खेलने के लिए कोई और कारण नहीं होगा।’

छेत्री ने कहा, ‘लेकिन मैं यह नहीं बता सकता कि यह (संन्यास) एक साल बाद होगा या फिर छह महीने बाद। मेरा परिवार भी इसके बारे में अटकलें लगा रहा है और जब भी वे इसका जिक्र करते हैं तो मैं मजाकिया अंदाज में उन्हें अपने आंकड़े बता देता हूं।’

छेत्री ने कहा कि लेबनान की टीम काफी मजबूत टीम है और उन्हें हल्के में लेना उन पर भारी पड़ सकता है। हाल में इंटरकांटिनेंटल कप के फाइनल में भारत ने लेबनान पर 2-0 से जीत हासिल की थी लेकिन छेत्री इसे ज्यादा महत्व नहीं देना चाहते। उन्होंने कहा, ‘लेबनान की टीम काफी मजबूत है, हम पहले ही दो बार उनसे खेल चुके हैं। मुझे लगता है कि वे भी हमारे बारे में ऐसा ही सोचते होंगे और संयमित रहने की कोशिश कर रहे हैं। हमने इतने कम समय में इतने सारे मैचों में उबरने के लिए अच्छा कर रहे हैं।’

Latest articles

भोपाल तमिल संगम ने सफलतापूर्वक किया बीटीएस तमिल उत्कृष्टता पुरस्कार समारोह और भव्य तमिल नव वर्ष समारोह का आयोजन 

भोपाल। मध्य भारत में तमिल समुदाय के लिए एक ऐतिहासिक और सांस्कृतिक रूप से...

नारी शक्ति वंदन विधेयक गिरने के विरोध में भाजपा आज निकालेगी आक्रोश रैली

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खण्डेलवाल ने रविवार को...

राज्यमंत्री गौर का सख्त रुख: लापरवाही पर एजेंसी को ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश

वार्ड 68 में 1 करोड़ 37 लाख रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन और...

भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर बैरसिया भगवामय, जयघोषों के बीच निकली भव्य विशाल बाइक रैली

राजेन्द्र शर्मा बैरसिया। अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर रविवार को नगर बैरसिया भगवान...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...