4.9 C
London
Monday, April 20, 2026
Homeखेलविदेश में ट्रेनिंग करने के लिए विनेश फोगाट को नहीं मिला वीजा,...

विदेश में ट्रेनिंग करने के लिए विनेश फोगाट को नहीं मिला वीजा, Asian Games ट्रायल्स से पहले बढ़ी मुश्किल

Published on

नई दिल्ली

कुछ समय पहले तक बृजभूषण सिंह के खिलाफ धरना दे रहे पहलवान अब मैट पर लौटने की तैयारी में जुट गए हैं। खिलाड़ियों ने एशियन गेम्स की तैयारियां शुरू कर दी है। इन खेलों के लिए जल्द ही ट्रायल्स का आयोजन होने वाला है। धरने पर बैठे खिलाड़ी ट्रेनिंग के लिए विदेश जाना चाहते थे जिसकी उन्हें अनुमति मिल गई थी। तीन बार की कॉमनवेल्थ चैंपियन विनेश फोगाट के लिए मुश्किल यह है कि उन्हें हंगरी जाने के लिए वीजा नहीं मिला।

विनेश फोगाट को नहीं मिला वीजा
विनेश को कजाकिस्तान के बिशहेक में होने वाले ट्रेनिंग कैंप में हिस्सा लेने के लिए शनिवार को रवाना होना था लेकिन उनका पासपोर्ट अब भी हंगरी एंबेसी में फंसा हुआ है। विनेश के पास इ-वीजा है। इस मामले की जानकारी खेल मंत्रालय के साथ-साथ विदेश मंत्रालय को भी दी गई। टॉप्स और साई के अधिकारियों ने विदेश मंत्रालय से मामले को जल्द से जल्द हल करने को कहा।

विदेश मंत्रालय मदद के लिए आया आगे
विदेश मंत्रालय ने हंगरी एंबेसी के अधिकारियों को खत लिखकर इस मामले को जल्द से जल्द सुलझाने को कहा है। टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि विनेश को जल्द से जल्द वीजा दे दिया जाएगा। विनेश को दो जुलाई से 10 जुलाई तक बिशहेक में ट्रेनिंग कैंप में हिस्सा लेना था वहीं इसके बाद 10 से 28 जुलाई तक वह बुडापेस्ट जाने वाली थीं। बुडापेस्ट में वह इंटरनेशनल रैंकिंग सीरीज इवेंट में हिस्सा लेंगी। विनेश अपनी फीजियोथेरेपिस्ट अश्विनी जीवन, पाटनर संगीता फोगाट और कोच सुदेश के साथ रवाना होंगी।

साक्षी मलिक और बजरंग पहुंचे कजाकिस्तान
धरने में विनेश फोगाट के साथ मौजूद रहे बजरंग पूनिया और साक्षी मलिक भी कजाकिस्तान रवाना हो चुके हैं। बजरंग के साथ उनके फीजियो अनुज गुप्ता, पार्टनर जितेंद्र किन्हा और स्ट्रेंथ एंड कंडीशनिंग एक्सपर्ट काजी किरन भी शामिल हैं। वहीं साक्षी मलिक के साथ उनके पति सत्यव्रत कादियान हैं।

Latest articles

भोपाल तमिल संगम ने सफलतापूर्वक किया बीटीएस तमिल उत्कृष्टता पुरस्कार समारोह और भव्य तमिल नव वर्ष समारोह का आयोजन 

भोपाल। मध्य भारत में तमिल समुदाय के लिए एक ऐतिहासिक और सांस्कृतिक रूप से...

नारी शक्ति वंदन विधेयक गिरने के विरोध में भाजपा आज निकालेगी आक्रोश रैली

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खण्डेलवाल ने रविवार को...

राज्यमंत्री गौर का सख्त रुख: लापरवाही पर एजेंसी को ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश

वार्ड 68 में 1 करोड़ 37 लाख रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन और...

भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर बैरसिया भगवामय, जयघोषों के बीच निकली भव्य विशाल बाइक रैली

राजेन्द्र शर्मा बैरसिया। अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर रविवार को नगर बैरसिया भगवान...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...