4.9 C
London
Monday, April 20, 2026
HomeखेलICC वर्ल्ड कप से पहले भारत-पाकिस्तान की क्रिकेट में भ‍िड़ंत! इस दिन...

ICC वर्ल्ड कप से पहले भारत-पाकिस्तान की क्रिकेट में भ‍िड़ंत! इस दिन होगा मुकाबला

Published on

मुंबई ,

एसीसी मेन्स इमर्जिंग टीम्स एशिया कप 2023 के लिए भारत ए टीम की घोषणा कर दी गई है. इस टीम की कप्तानी यश ढुल को दी गई है. उपकप्तान अभ‍िषेक शर्मा होंगे. वहीं टीम में आईपीएल 2023 फाइनल में गुजरात टाइटन्स ओर धाकड़ बल्लेबाजी करने वाले स्टार साई सुदर्शन को भी इस टीम में जगह दी गई है. टूर्नामेंट में भारत ए और पाकिस्तान ए के बीच मुकाबला कोलंबो के SSC ग्राउंड में 15 जुलाई को खेला जाएगा.

जूनियर क्रिकेट कमेटी ने श्रीलंका के कोलंबो में 13 से 23 जुलाई तक खेले जाने वाले आगामी एसीसी मेन्स इमर्जिंग टीम्स एशिया कप 2023 के लिए भारत ए टीम का चयन किया है. आठ एशियाई देशों के बीच खेला जाने वाला टूर्नामेंट 50 ओवर के फॉर्मेट में खेला जाएगा.

भारत ए को ग्रुप बी में नेपाल, यूएई ए और पाकिस्तान ए के साथ रखा गया है. वहीं श्रीलंका ए, बांग्लादेश ए, अफगानिस्तान ए और ओमान ए को ग्रुप ए में रखा गया है. प्रत्येक ग्रुप से टॉप दो टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेंगी. पहला सेमीफाइनल ग्रुप ए के टॉपर और ग्रुप बी के दूसरे स्थान वाली टीम के बीच होगा, जबकि दूसरा सेमीफाइनल 21 जुलाई को ग्रुप बी के टॉपर और ग्रुप ए के दूसरे पोजीशन वाली टीम के बीच होगा. फाइनल 23 जुलाई को होगा.

भारत ए टीम का कार्यक्रम इस प्रकार है
भारत ए पहला मुकाबला 13 जुलाई को यूएई के खिलाफ कोलंबो के SSC मैदान में खेलेगा . फिर इसी वेन्यू पर 15 जुलाई को पाकिस्तान ए से भ‍िड़ेगा. 18 जुलाई को नेपाल से खेलेगा.

भारत ए टीम: साई सुदर्शन, अभिषेक शर्मा (उपकप्तान), निकिन जोस, प्रदोष रंजन पॉल, यश ढुल (कप्तान), रियान पराग, निशांत सिंधु, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), मानव सुथार, युवराज सिंह डोडिया, हर्षित राणा, आकाश सिंह, नितीश कुमार रेड्डी, राजवर्धन हंगरगेकर

स्टैंडबाय खिलाड़ियों की सूची: हर्ष दुबे, नेहल वढेरा, स्नेल पटेल, मोहित रेडकर

कोचिंग स्टाफ: सितांशु कोटक (मुख्य कोच), साईराज बहुतुले (बॉलिंग कोच), मुनीश बाली (फील्डिंग कोच)

Latest articles

भोपाल तमिल संगम ने सफलतापूर्वक किया बीटीएस तमिल उत्कृष्टता पुरस्कार समारोह और भव्य तमिल नव वर्ष समारोह का आयोजन 

भोपाल। मध्य भारत में तमिल समुदाय के लिए एक ऐतिहासिक और सांस्कृतिक रूप से...

नारी शक्ति वंदन विधेयक गिरने के विरोध में भाजपा आज निकालेगी आक्रोश रैली

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खण्डेलवाल ने रविवार को...

राज्यमंत्री गौर का सख्त रुख: लापरवाही पर एजेंसी को ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश

वार्ड 68 में 1 करोड़ 37 लाख रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन और...

भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर बैरसिया भगवामय, जयघोषों के बीच निकली भव्य विशाल बाइक रैली

राजेन्द्र शर्मा बैरसिया। अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर रविवार को नगर बैरसिया भगवान...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...