7.3 C
London
Thursday, May 14, 2026
Homeभोपालकाम सीखने के बदले मिलेगा स्‍टाइपेंड, MP में शिवराज सरकार की 'सीखो...

काम सीखने के बदले मिलेगा स्‍टाइपेंड, MP में शिवराज सरकार की ‘सीखो कमाओ योजना’ लॉन्‍च

Published on

भोपाल

मध्‍यप्रदेश में आज मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ‘मुख्यमंत्री सीखो-कमाओ योजना’ का शुभारंभ किया. भोपाल के रविंद्र भवन में सीखो-कमाओ योजना पोर्टल में युवाओं का रजिस्‍ट्रेशन प्रारंभ किया गया. खुद मुख्यमंत्री ने पोर्टल में एक युवा का रजिस्‍ट्रेशन करते हुए इसकी शुरुआत की.

इस योजना के तहत युवाओं को रोजगार दिलाने के साथ ही कौशल भी सिखाया जाएगा. इस योजना के अंतर्गत 12वीं पास, आईटीआई, डिप्लोमा, ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन किए हुए सभी युवाओं को कौशल और रोजगार मिलेगा. इसमें काम सीखने के बदले प्रदेश सरकार युवाओं को स्टाइपेंड भी देगी.

700 स्‍ट्रीम्‍स में मिलेगी ट्रेनिंग
इस योजना के तहत 700 कार्यों को स्वीकृति दी गई है जिनमें इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स, मैकेनिकल, सिविल, मैनेजमेंट, होटल मैनेजमेंट, टूरिज्म, ट्रैवल, अस्पताल, रेलवे, आईटीआई, सॉफ्टवेयर, बैंकिग, बीमा, लेखा, चार्टेड अकाउंटेंट, अन्य वित्तीय सेवाओं सहित कई और काम सिखाए जाएंगे. ये काम सीखने के दौरान युवाओं को स्टाइपेंड दिया जाएगा.

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि चिड़िया अपने बच्चों को घोंसला नहीं देती, पंख देती है ताकि वो प्रगति और विकास की लंबी उड़ान उड़ सकें. उन्होंने कहा कि युवाओं को बेरोजगारी भत्ता देना बेईमानी है, इसकी बजाय उन्हें काम सिखाया जाए और उसके बदले में पैसा दिया जाए, ताकि उनके लिए स्थायी रोजगार की व्यवस्था हो जाए. इसके अलावा सीएम शिवराज ने कहा कि अब मध्य्प्रदेश में शासकीय नौकरियों में लगातार भर्ती की जाएगी.

ऐसे मिलेगा योजना का लाभ
योजना के तहत, 12वीं पास युवाओं को 8000 रुपये महीना, आईटीआई किए युवाओं के 8500 रुपया महीना, डिप्लोमा धारकों को 9000 रुपया और इससे अधिक शिक्षा प्राप्त ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट युवाओं को 10,000 रुपये महीना स्टाइपेंड दिया जाएगा. जिन प्रतिष्ठानों में युवा काम करेंगे, उनके और प्रदेश सरकार के बीच ऑनलाइन अनुबंध किया गया है. युवाओं को स्टाइपेंड की राशि उनके बैंक अकाउंट में डीपीटी यानी टायरेक्ट बैंक ट्रांसफर के माध्यम से दी जाएगी.

Latest articles

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : शासन बना बेटियों का संबल, सामूहिक विवाह बना सामाजिक बदलाव का उत्सव

रायपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों सामूहिक विवाह समारोह केवल दो लोगों के वैवाहिक बंधन...

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए सीएम भजनलाल शर्मा; दी बधाई

गुवाहाटी। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुवाहाटी प्रवास के दौरान असम के मुख्यमंत्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मां कामाख्या के दरबार में टेका मत्था; हवन-पूजन कर प्रदेश की खुशहाली की मांगी दुआ

गुवाहाटी/जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने असम स्थित सुप्रसिद्ध शक्तिपीठ मां कामाख्या मंदिर...

केंद्रीय मंत्री गडकरी से मिले सीएम भगवंत मान: पंजाब को मिला 400 करोड़ का फंड, कई सड़क परियोजनाओं को हरी झंडी

नई दिल्ली/चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपने दिल्ली दौरे के दौरान केंद्रीय...

More like this

पंच महायोगों के दुर्लभ संयोग में दादाजी धाम में मनाई गई अपरा एकादशी; सत्तू का लगा भोग

भोपाल। जागृत एवं दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर में ज्येष्ठ मास के कृष्ण...

सीबीएससी 12वीं का परिणाम घोषित: भोपाल के 9 हजार से अधिक छात्र हुए सफल

भोपाल। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएससी) ने बुधवार दोपहर करीब 1:50 बजे कक्षा 12वीं...

पुराने शहर में भारी तनाव: आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में प्रदर्शन, पुलिस का बल प्रयोग

भोपाल। राजधानी के गौतम नगर इलाके में एक मुस्लिम युवक और हिंदू युवती के...