भोपाल
सविता समाज द्वारा आयोजित युवक युवती परिचय सम्मेलन में लगभग 150 युवक युवतियों के वैवाहिक बायोडाटा लिए गए। इस सम्मेलन में मध्य प्रदेश के अतिरिक्त दिल्ली, राजस्थान, छत्तीसगढ़, गुजरात, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र के भी विवाह योग्य युवक युवतियां अपने परिवार के साथ कार्यक्रम में शामिल हुए। समाज की संबंध सूत्र- 2023 पत्रिका प्रकाशित की गई जिसका लोकार्पण प्रबुद्ध शिक्षाविद, मूर्धन्य साहित्यकार, डॉ. त्रिलोक फतेहपुरी द्वारा किया गया।
डॉ. फतेहपुरी ने अपने उदबोधन में सामाजिक उत्तरदायित्वों,कार्यों की व्याख्या,विवेचना करते हुए समाज सेवा की महत्ता को समझाया एवं सविता समाज भोपाल के कार्यों की प्रशंसा की। अध्यक्ष महेंद्र सविता एवं पूरी टीम को शुभकामनाओं के साथ बधाई दी। इस अवसर पर सुरेश सोनपुरे अजनबी सांस्कृतिक सचिव ने कार्यक्रम का रोचक, सफल संचालन कर कार्यक्रम को यादगार बनाया।
