10.3 C
London
Monday, April 20, 2026
Homeखेलक्रिकेट से खत्म हो जाएंगे ऑलराउंडर! BCCI ने लागू किया यह अजीबोगरीब...

क्रिकेट से खत्म हो जाएंगे ऑलराउंडर! BCCI ने लागू किया यह अजीबोगरीब नियम

Published on

मुंबई

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का चर्चित ‘इम्पैक्ट प्लेयर’ नियम 16 अक्टूबर से शुरु होने वाली सैयद मुश्ताक अली टी-20 ट्रॉफी में इस्तेमाल किया जाएगा। बीसीसीआई की शीर्ष परिषद ने शुक्रवार को इसे मंजूरी दी। ‘इम्पैक्ट प्लेयर’ नियम पिछले सैयद मुश्ताक अली टी-20 ट्रॉफी में शुरु हुआ था, लेकिन खिलाड़ी को 14वें ओवर में या इससे पहले लाना होता था और उसका नाम टॉस से पहले बताना होना था। हालांकि यह अगले सत्र से बदल जाएगा और वैसा ही इस्तेमाल होगा जैसा आईपीएल में होता है, टीमों को टॉस से पहले अंतिम एकादश के अलावा चार स्थानापन्न खिलाड़ियों के नाम तय करने की अनुमति भी दी जाएगी।

ऑलराउंडर्स को कैसे नुकसान?
इम्पैक्ट प्लेयर नियम के चलते टीम में ऑलराउंडर की भूमिका कम हो जाती है, क्योंकि आपको किसी ऑलराउंडर को चुनने की मजबूरी नहीं होती। आप अच्छे बल्लेबाजों या गेंदबाजों का चयन करिए और जब जरूरत पड़े तो उनमें से किसी एक को बदल दीजिए। बीसीसीआई ने शुक्रवार को मुंबई में हुई बैठक में इस नियम को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में भी मंजूरी दे धी। नियम के एक दिशानिर्देश के अनुसार, ‘दोनों टीमों को प्रत्येक मैच में एक ‘इम्पैक्ट प्लेयर’ का इस्तेमाल करने की अनुमति होगी। यह हालांकि अनिवार्य नहीं है।’

एशियन गेम्स में खेलेगी टीम इंडिया
शीर्ष परिषद ने सितंबर-अक्टूबर में हांगझोउ एशियाई खेलों के लिए पुरुष और महिला टीमों की भागीदारी भी मंजूर कर दी है। पुरुष स्पर्धा 28 सितंबर से शुरु होगी, जिसमें दोयम दर्जे की भारतीय टीम हिस्सा लेगी जबकि 19 सितंबर से शुरु हो रही महिलाओं की स्पर्धा में मुख्य टीम शिरकत करेगी। क्रिकेट एशियाड इतिहास में केवल तीन बार ही खेला गया है और पिछली बार यह इंचियोन में 2014 में आयोजित हुआ था जिसमें भारत ने हिस्सा नहीं लिया था।

वनडे वर्ल्ड कप और एशिया कप साथ-साथ
यह प्रतियोगिता पांच अक्टूबर से शुरु हो रहे पुरुष वनडे विश्व कप के साथ ही आयोजित हो रही है। बीसीसीआई ने एक नोट में कहा कि व्यस्त अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम को देखते हुए एशियाई खेलों के लिए टीम उतारना एक चुनौती होगी, लेकिन राष्ट्र के लिए खेलना भी महत्वपूर्ण है और चुनौतियों से उबरते हुए दोनों वर्गों में भारतीय टीम खेलेगी। भारत पुरुष और महिला वर्ग दोनों में स्वर्ण पदक जीतने का प्रबल दावेदार है।

Latest articles

भोपाल तमिल संगम ने सफलतापूर्वक किया बीटीएस तमिल उत्कृष्टता पुरस्कार समारोह और भव्य तमिल नव वर्ष समारोह का आयोजन 

भोपाल। मध्य भारत में तमिल समुदाय के लिए एक ऐतिहासिक और सांस्कृतिक रूप से...

नारी शक्ति वंदन विधेयक गिरने के विरोध में भाजपा आज निकालेगी आक्रोश रैली

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खण्डेलवाल ने रविवार को...

राज्यमंत्री गौर का सख्त रुख: लापरवाही पर एजेंसी को ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश

वार्ड 68 में 1 करोड़ 37 लाख रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन और...

भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर बैरसिया भगवामय, जयघोषों के बीच निकली भव्य विशाल बाइक रैली

राजेन्द्र शर्मा बैरसिया। अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर रविवार को नगर बैरसिया भगवान...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...