10.9 C
London
Friday, May 15, 2026
Homeराज्यराहुल गांधी ने किसानों के साथ धान की रोपाई की: खेतों में...

राहुल गांधी ने किसानों के साथ धान की रोपाई की: खेतों में ट्रैक्टर चलाया

Published on

सोनीपत

खेतों में किसानों के बीच पहुंचकर राहुल गांधी एक किसान की तरह ही काम करते दिखे तो ग्रामीण भी चौंक गए।कांग्रेस नेता राहुल गांधी शनिवार सुबह अचानक हरियाणा के सोनीपत में रुके। यहां उन्होंने किसानों के साथ खेतों में धान की रोपाई की। उन्होंने ट्रैक्टर चलाकर खेत की जुताई भी की। इस दौरान किसानों और खेत मजदूरों के साथ खेती-किसानी पर बातचीत भी की। राहुल ने किसानों के साथ ही बैठकर नाश्ता भी किया।

राहुल गांधी दिल्ली से शिमला जा रहे थे। वे जीटी रोड पर कुंडली बॉर्डर पहुंचे तो किसानों के बीच जाने का प्रोग्राम बना लिया और सोनीपत के ग्रामीण इलाके का रुख कर लिया। राहुल गांधी NH 48 से मुरथल होते हुए कुराड़ रोड से बाइपास के रास्ते गोहाना की तरफ रवाना हुए। इसके बाद वे अपने रूट से हट कर करीब 50 किलोमीटर दूर बरोदा विधानसभा क्षेत्र के गांव मदीना में सुबह करीब 6:40 बजे पहुंचे गए। वे भैंसवान-मदीना रोड पर संजय के खेत में जा पहुंचे।मदीना गांव में करीब 2 घंटे बाद राहुल गांधी 8.40 बजे पर रवाना हो गए। लौटते समय उन्होंने गोहाना PWD रेस्ट हाउस में ड्रेस चेंज की। फिर सोनीपत से आगे रवाना हो गए।

किसी को नहीं थी राहुल गांधी के रुकने की सूचना
राहुल के सोनीपत खेत में रुकने का पता चलते ही बरोदा से कांग्रेस विधायक इंदूराज नरवाल और गोहाना के विधायक जगबीर मलिक भी वहां पहुंचे। नरवाल ने कहा कि उनके पास राहुल के आने की सूचना नहीं थी, लेकिन जैसे ही ग्रामीणों से उनको इस बारे में पता चला तो वे मिलने पहुंच गए।।गोहाना से कांग्रेस विधायक जगबीर मलिक ने कहा कि इलाके का सौभाग्य है कि राहुल गांधी यहां पहुंचे हैं। वह यह देख रहे हैं कि एक गांवों में खेती का क्या तरीका है। किसान किस तरीके से धान लगाता है। इसमें उन्हें क्या परेशानियां आ रही हैं।

किसान संजय के खेतों में पहुंचे राहुल गांधी
गांव मदीना में राहुल किसान संजय के खेत में पहुंचे थे। जिस वक्त राहुल आए, किसान और मजदूर मिलकर धान की रोपाई कर रहे थे। जब सिक्योरिटी के साथ राहुल खेत की तरफ आए तो दूर से उन्हें कोई पहचान नहीं पाया। हालांकि, करीब आते ही उन्होंने राहुल को पहचान लिया।

सोनीपत का बरोदा कांग्रेस का गढ़
गांव मदीना सोनीपत के ग्रामीण हलके बरोदा का हिस्सा है। बरोदा हलके से वर्तमान में कांग्रेस के इंदूराज नरवाल उर्फ भालू विधायक हैं। उन्होंने उप चुनाव में भाजपा के योगेश्वर दत्त को हराया था। पूरा बरोदा क्षेत्र कांग्रेस का गढ़ है और पूर्व CM भूपेंद्र सिंह हुड्‌डा के गृह क्षेत्र रोहतक से सटा हुआ है।

अंबाला से चंडीगढ़ ट्रक की यात्रा कर चुके राहुल गांधी
राहुल गांधी का अचानक हरियाणा में इस तरह से चौंकाने वाला फैसला पहली बार नहीं है। एक महीने पहले भी वह दिल्ली से शिमला जा रहे थे। इस दौरान उन्होंने अंबाला में काफिला रुकवाया। यहां से वे एक ट्रक में सवार होकर चंडीगढ़ तक गए। इसका पता तब चला, जब कांग्रेस नेताओं ने इसके वीडियो-फोटो जारी किए। इस दौरान राहुल गांधी ने रास्ते में ट्रक ड्राइवर से बात की। उनकी मुश्किलें जानी। कुछ दिन बाद राहुल गांधी ने ट्रक ड्राइवरों से बातचीत का वीडियो भी जारी किया था।

Latest articles

भारत पर नजर उठाई तो जो अब तक नहीं हुआ, वह होकर रहेगा : राजनाथ सिंह

राजस्थान। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार...

पीएसईबी 12वीं का रिजल्ट घोषित: तीनों बेटियां बनीं स्टेट टॉपर, मुख्यमंत्री मान करेंगे सम्मानित

पंजाब। पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड के 12वीं के परीक्षा परिणामों में छात्राओं के ऐतिहासिक...

नफरत का बीज पंजाब की उपजाऊ धरती पर कभी नहीं उग सकता : मुख्यमंत्री भगवंत मान

बटाला। संत त्रिलोचन दास जी महाराज के 38वें गुरु गद्दी दिवस के उपलक्ष्य में...

बैरसिया: सफाई के अभाव में कीचड़ से लबालब हुआ विदिशा मार्ग का नाला, मच्छरों और बदबू से वार्डवासी बेहाल

बेरसिया। नगर के बेरसिया-विदिशा मार्ग पर स्थित मुख्य नाला पिछले लंबे समय से उपेक्षा...

More like this

भारत पर नजर उठाई तो जो अब तक नहीं हुआ, वह होकर रहेगा : राजनाथ सिंह

राजस्थान। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार...

पीएसईबी 12वीं का रिजल्ट घोषित: तीनों बेटियां बनीं स्टेट टॉपर, मुख्यमंत्री मान करेंगे सम्मानित

पंजाब। पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड के 12वीं के परीक्षा परिणामों में छात्राओं के ऐतिहासिक...

नफरत का बीज पंजाब की उपजाऊ धरती पर कभी नहीं उग सकता : मुख्यमंत्री भगवंत मान

बटाला। संत त्रिलोचन दास जी महाराज के 38वें गुरु गद्दी दिवस के उपलक्ष्य में...