7.7 C
London
Saturday, March 14, 2026
Homeखेलसौरव गांगुली ने दी कुर्बानी तब भारत को मिले सहवाग और धोनी......

सौरव गांगुली ने दी कुर्बानी तब भारत को मिले सहवाग और धोनी… खुद वीरू ने किया दावा

Published on

नई दिल्ली

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली इस समय चर्चा में बने हुए हैं। इसकी मुख्य वजह है कि आज यानी 8 जुलाई को उनका जन्मदिन है। हर कोई दादा को विश कर रहा है और उनके लंबे जीवन की दुआ कर रहा है। गांगुली अब 51 साल के हो गए हैं। सौरव की कप्तानी में टीम इंडिया ने अलग ही पहचान बनाई थी। उनकी वजह से ही नए-नए और युवा खिलाड़ी उभर कर सामने आए थे। बता दें कि जिस मुकाम पर आज सहवाग और धोनी हैं, उन्हें इस मुकाम तक पहुंचाने में सौरव गांगुली का बहुत बड़ा हाथ रहा है। इस बात को खुद वीरू ने भी माना है।

गांगुली की वजह से मिले धोनी और सहवाग जैसे खिलाड़ी
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने खुद इंटरव्यू में इस बात को माना था कि दादा ने उनके और धोनी के लिए कुर्बानी दी। वीरू ने कहा था कि ‘गांगुली ने मेरे लिए पहले ओपनिंग छोड़ी और फिर एमएस धोनी के लिए नंबर 3 का स्थान छोड़ा। अगर उस मुकाबले में धोनी नंबर 3 की बजाय 6 पर ही आते तो धोनी इतने बड़े प्लेयर नहीं होते।’ दादा ने इसके बाद एक इंटरव्यू में इस बात का भी जिक्र किया था कि खिलाड़ी को जानने और समझने के लिए उसे ऊपर भेजना होगा। प्लेयर जितना नीचे खेलेगा वह उतना ही पीछे रहेगा।

ऐसा रहा दिग्गज गांगुली का करियर
सौरव गांगुली ने टीम इंडिया के लिए 113 टेस्ट और 311 वनडे खेले हैं। टेस्ट में दादा ने 42.2 की एवरेज से बल्लेबाजी करते हुए 7212 रन बनाए हैं, जिसमें उनके बल्ले से 16 शतक और 35 अर्धशतक भी देखने को मिले हैं। वहीं वनडे में गांगुली ने 41 की औसत से 11363 रन ठोके हैं। उनके नाम एकदिवसीय में 22 शतक और 72 अर्धशतक भी हैं। इसके अलावा सौरव ने आईपीएल भी खेला है। आईपीएल में उन्होंने 59 मैचों में 7 फिफ्टी के चलते 1349 रन बनाए हैं। उनका औसत आईपीएल में 25.4 का रहा है।

Latest articles

महिला समाज और राष्ट्र की प्रगति का आधार, सर्वांगीण विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध — मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा है कि महिला शक्ति न केवल परिवार, बल्कि समाज...

बीएचईएल में गूंजा मजदूर-किसान एकता का नारा, नुक्कड़ नाटक से नए श्रम कानूनों का विरोध

भोपाल बीएचईएल  गेट क्रमांक 5 पर आज मजदूर-किसान एकता का नया जोश देखने को मिला।...

लाड़ली बहनों के खातों में पहुंचे 1836 करोड़, सीएम डॉ. मोहन यादव ने दी 122 करोड़ की सौगात

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश की सवा करोड़ लाड़ली बहनों को बड़ी सौगात...

ईरान-इजराइल युद्ध की आंच: देशभर में एलपीजी के लिए हाहाकार, 2 हजार का सिलेंडर 4 हजार में

अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच छिड़ी जंग की चिंगारी अब भारत के आम जनजीवन...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...

T20 WC 2026: फाइनल में मचेगा अभिषेक शर्मा का ‘कोहराम’! फ्लॉप शो के बावजूद संजू सैमसन ने कर दिया बड़ा ऐलान

T20 WC 2026: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के हाई-वोल्टेज सेमीफाइनल में टीम इंडिया...