12.4 C
London
Monday, April 13, 2026
Homeभोपाल'एक थी बाप बेटे की जोड़ी निराली, कर दी उन्होंने एमपी की...

‘एक थी बाप बेटे की जोड़ी निराली, कर दी उन्होंने एमपी की झोली खाली’ सिंधिया ने किसे कहा ‘रावण’

Published on

भोपाल

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया शनिवार को राघौगढ़ दौरे पर पहुंचे। लाडली बहना कार्यक्रम में पहुंचे सीएम शिवराज और केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने दिग्विजय सिंह समेत कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सिंधिया ने कहा कि जब मैं इस कार्यक्रम के लिए यहां आ रहा था तो एक युवक मुझे मिला। इस दौरान उन्होंने कहा कि युवक ने मुझसे कहा- “एक थी बाप बेटे की जोड़ी निराली – कर दी उन्होंने मध्यप्रदेश की झोली खाली।” सिंधिया के इस बयान के बाद वहां मौजूद लोगों ने जमकर तालियां बजाईं।

कार्यक्रम के दौरान शिवराज कैबिनेट के कई मंत्री भी मौजूद थे। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने यहां कई विकास कार्यों का लोकार्पण किया। वहीं, कांग्रेस पर निशाना साधते हुए शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि जब प्रदेश में कमलनाथ की सरकार बनी थी तब उन्होंने गरीबों के लिए सारी योजनाओं को बंद कर दिया।

सिंधिया ने बोला दिग्विजय पर हमला
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ज्योतिरादित्य सिंधिया ने दिग्विजय सिंह और जयवर्धन सिंह का नाम लिए बिना जमकर निशाना साधा। सिंधिया ने कहा- 2003 के बाद से मध्य प्रदेश में विकास की गंगा बह रही है, तो विगत 50 सालों में राघौगढ़ में विकास की उल्टी गंगा बह रही है। 1977 से एक ही परिवार इस क्षेत्र पर अपनी चक्की पीस रहा है। सिंधिया ने कहा कि एक थी बाप बेटे की जोड़ी निराली, कर दी उन्होंने मध्यप्रदेश की झोली खाली। रावण जैसा अहंकार रहता सिर पर सवार, न उठे अपनी ऊंची गद्दी से एक इंच भी, नाम है उनका “बंटाधार”।

शिवराज ने भी साधा निशाना
वहीं, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा- कांग्रेस की सरकार में सिर्फ बर्बादी और तबाही थी। मध्यप्रदेश को अंधेरा देने वाले मिस्टर “बंटाधार” थे। एक बार आप सोच के देखिए कि आखिर क्या दिया कांग्रेस ने। कमलनाथ और दिग्विजय ने तो सारी योजनाएं ही बंद कर दीं। शिवराज ने कहा कि मैंने अपना वचन निभाया है। शिवराज ने कहा कि मेरी बहनों, मैंने वचन दिया था कि हर महीने की 10 तारीख को आपके खाते में लाड़ली बहना योजना का पैसा आयेगा; मैंने अपना वचन निभाया।

Latest articles

बेटियों और बहनों के विकास से ही होगा समग्र विकास संभव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 1.25 करोड़ लाड़ली बहनों के खातों में अंतरित किए 1836...

गोविंदपुरा औद्योगिक इकाई पर कार्रवाई की तैयारी, जवाब नहीं देने पर होगा कड़ा कदम

भोपाल। जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र भोपाल द्वारा एक औद्योगिक इकाई के खिलाफ गंभीर...

देश की ऊर्जा आवश्यकताओं को पूरा करना हमारी जिम्मेदारी : रामनाथन

बीएचईएल द्वारा आईपी आउटर केसिंग की आपूर्ति तथा ईओटी क्रेन का लोकार्पण हरिद्वार। बीएचईएल हरिद्वार...

किसान देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़, किसानों के विकास के लिए हम हैं प्रतिबद्ध : केन्द्रीय रक्षा मंत्री सिंह

किसानों के श्रम से देश का खाद्यान्न निर्यात हुआ दोगुना : मुख्यमंत्री डॉ. यादव किसानों...

More like this