12.4 C
London
Monday, April 20, 2026
Homeखेलस्टुअर्ट ब्रॉड के पिता ने वॉर्नर के लिए मजे, ट्रोल होने के...

स्टुअर्ट ब्रॉड के पिता ने वॉर्नर के लिए मजे, ट्रोल होने के बाद डिलीट करना पड़ा ट्वीट

Published on

नई दिल्ली

इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच इस समय 5 मैचों की एशेज सीरीज चल रही है। सीरीज का तीसरा टेस्ट इस वक्त लीड्स में खेला जा रहा है। दोनों टीमों के बीच हमेशा की तरह इस बार भी रोमांचक मुकाबले देखने को मिल रहे हैं। हालांकि शुरुआती दोनों टेस्ट मेहमान टीम के हक में रहे। वहीं हर बार की तरह इस सीरीज में भी इंग्लैंड के तेज तर्रार गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड के सामने डेविड वॉर्नर की हवा टाइट हो रखी है।

ब्रॉड उन्हें लगातार आउट कर रहे हैं। वॉर्नर के पास ब्रॉड की गेंदों का कोई जवाब नहीं है। लीड्स टेस्ट में ब्रॉड ने वॉर्नर को दोनों पारियों में आउट किया है। वहीं अब वॉर्नर के आउट होने के बाद स्टुअर्ट ब्रॉड के पिता क्रिस ब्रॉड ने ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी को ट्रोल किया है।

ब्रॉड के पिता ने किया वॉर्नर को ट्रोल
दरअसल, स्टुअर्ट ब्रॉड ऑस्ट्रेलिया के डेविड वॉर्नर को करियर में 17 बार आउट कर चुके हैं। इस पर स्टुअर्ट ब्रॉड के पिता क्रिस ब्रॉड ने सोशल मीडिया के सबसे चर्चित प्लेटफॉर्म ट्विटर पर एक मीम शेयर करते हुए उन्हें ट्रोल किया है। मीम में ऐसा दिख रहा है कि वॉर्नर ब्लैक बोर्ड पर बार-बार लिख रहे हैं कि ‘स्टुअर्ट ब्रॉड ने मुझे फिर से आउट कर दिया’। बता दें कि क्रिस ब्रॉड आईसीसी के सीनियर मैच ऑफिशियल हैं। उनका इस तरह मीम शेयर करना फैंस को एक नजर नहीं भा रहा। वह क्रिस को जमकर ट्रोल कर रहे हैं। गौरतलब है कि क्रिस ने ट्वीट करने के कुछ समय बाद ही उसे डिलीट भी कर दिया था।

कुछ ऐसा चल रहा है तीसरे टेस्ट का हाल
ऑस्ट्रेलिया इस वक्त मैच में 142 रन से आगे है। इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने टॉस जीतकर पहले ऑस्ट्रेलिया को बल्लेबाजी करने के लिए बुलाया था। ऐसे में कंगारू टीम मिचेल मार्श के शतक के बूते पहली पारी में 263 रन बनाने में सफल रही। इसके बाद उन्होंने पैट कमिंस के 6 विकेट के चलते इंग्लैंड को 237 रन पर समेत भी दिया। मैच इस वक्त काफी रोमांचक मोड़ पर खड़ा हुआ है।

Latest articles

भोपाल तमिल संगम ने सफलतापूर्वक किया बीटीएस तमिल उत्कृष्टता पुरस्कार समारोह और भव्य तमिल नव वर्ष समारोह का आयोजन 

भोपाल। मध्य भारत में तमिल समुदाय के लिए एक ऐतिहासिक और सांस्कृतिक रूप से...

नारी शक्ति वंदन विधेयक गिरने के विरोध में भाजपा आज निकालेगी आक्रोश रैली

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खण्डेलवाल ने रविवार को...

राज्यमंत्री गौर का सख्त रुख: लापरवाही पर एजेंसी को ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश

वार्ड 68 में 1 करोड़ 37 लाख रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन और...

भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर बैरसिया भगवामय, जयघोषों के बीच निकली भव्य विशाल बाइक रैली

राजेन्द्र शर्मा बैरसिया। अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर रविवार को नगर बैरसिया भगवान...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...