12.4 C
London
Monday, April 20, 2026
Homeखेलट्रेविस हेड की तूफानी पारी, एशेज सीरीज में बने रहने के लिए...

ट्रेविस हेड की तूफानी पारी, एशेज सीरीज में बने रहने के लिए इंग्लैंड के सामने 251 रनों का लक्ष्य

Published on

लीड्स

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एशेज सीरीज के तीसरे टेस्ट को अपने नाम करने के लिए इंग्लैंड के सामने 251 रनों का लक्ष्य है। मैच के तीसरे दिन ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी 224 रनों पर सिमट गई। बारिश की वजह से दिन के पहले दो सेशन में एक भी गेंद नहीं फेंकी जा सकी। लंच और चाय दोनों ही समय से पहले ही ले लिया गया। तीसरे सेशन में आखिरकार बारिश रूकी और ग्राउंड सूखने के बाद खेल शुरू हो पाया।

इंग्लैंड ने लगातार विकेट झटके
इंग्लैंड के गेंदबाजों ने लगातार ऑस्ट्रेलिया के विकेट झटके। कल के नाबाद बल्लेबाज मिचेल मार्श 28 रन बनाकर क्रिस वोक्स का शिकार बने। एलेक्स कैरी (5) भी कुछ खास नहीं कर सके और वोक्स की गेंद पर बोल्ड हो गए। मिचेल स्टार्क ने 16 रनों का योगदान दिया। कप्तान पैट कमिंस भी सिर्फ एक रन ही बना सके। लेकिन दूसरे छोर से ट्रेविस हेड ने रन बनाना जारी रखा।

ट्रेविस हेड ने खेली सबसे बड़ी पारी
हेड ने 9वें विकेट के लिए टॉड मर्फी के साथ 41 रनों की साझेदारी बनाई। इस साझेदारी ने ऑस्ट्रेलिया को 200 के पार पहुंचा दिया। 11 रन बनाने के बाद मर्फी ब्रॉड की गेंद पर एलबीडब्ल्यू हो गए। इसके बाद मार्क वुड की बॉलिंग पर हेड ने लगातार दो छक्के मारे। 77 रनों की पारी खेलने के बाद हेड आखिरी विकेट के रूप में ब्रॉड की गेंद पर आउट हुए। 112 गेंदों की अपनी पारी में उन्होंने 7 चौके और 3 छक्के मारे। स्टुअर्ट ब्रॉड और क्रिस वोक्स को 3-3 विकेट मिले।

इंग्लैंड को किसी भी कीमत पर चाहिए जीत
एशेज सीरीज में बने रहने के लिए इंग्लैंड को किसी भी कीमत पर जीत चाहिए। ऑस्ट्रेलिया ने पहले मैच को 2 विकेट से जीतने के बाद दूसरे को 43 रनों से अपने नाम किया था। अगर ऑस्ट्रेलिया इस मैच को अपने नाम करता है तो सीरीज जीत लेगा। वहीं मैच ड्रॉ भी होता है तो एशेज ऑस्ट्रेलिया के पास रहेगी। क्योंकि आखिरी दो मैच में इंग्लैंड को जीत भी मिलती है तो सीरीज 2-2 से बराबर ही हो पाएगा। पिछले बार ऑस्ट्रेलिया विजेता रही थी ऐसे में सीरीज ड्रॉ होने पर ट्रॉफी उसके पास ही रहेगी।

Latest articles

भोपाल तमिल संगम ने सफलतापूर्वक किया बीटीएस तमिल उत्कृष्टता पुरस्कार समारोह और भव्य तमिल नव वर्ष समारोह का आयोजन 

भोपाल। मध्य भारत में तमिल समुदाय के लिए एक ऐतिहासिक और सांस्कृतिक रूप से...

नारी शक्ति वंदन विधेयक गिरने के विरोध में भाजपा आज निकालेगी आक्रोश रैली

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खण्डेलवाल ने रविवार को...

राज्यमंत्री गौर का सख्त रुख: लापरवाही पर एजेंसी को ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश

वार्ड 68 में 1 करोड़ 37 लाख रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन और...

भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर बैरसिया भगवामय, जयघोषों के बीच निकली भव्य विशाल बाइक रैली

राजेन्द्र शर्मा बैरसिया। अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर रविवार को नगर बैरसिया भगवान...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...