12.4 C
London
Monday, April 20, 2026
Homeखेलअब पाकिस्तान के खेल मंत्री की सुनिए, भारत में नहीं खेलना चाहते...

अब पाकिस्तान के खेल मंत्री की सुनिए, भारत में नहीं खेलना चाहते वर्ल्ड कप के मैच

Published on

नई दिल्ली

वर्ल्ड कप की तारीखों का ऐलान हो चुका है। सारी टीमों ने अपनी तैयारियों को आखिरी रंग देना शुरू कर दिया है। मेजबान भारत सारी व्यवस्था चाक-चौबंद करने में लगा है। मगर एक पाकिस्तान है, जिसकी नौटंकी बंद होने का नाम नहीं ले रही। हमारी पड़ोसी मुल्क गीदड़भभकी में लगा हुआ है। कभी पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर्स बदजुबानी करते हैं तो कभी बोर्ड के अधिकारी नखरे दिखाने लगते हैं। इस बार तो पाकिस्तान के खेल मंत्री अहसान मजारी ने कहा है कि अगर भारत एशिया कप खेलने पाकिस्तान नहीं जाएगा तो उनका देश भी वर्ल्ड कप से पीछे हट जाएगा।

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के भारत आने को लेकर एक समिति बनाई है। 41 साल के खेल मंत्री मजारी इसका हिस्सा हैं। मजारी की माने तो अगर भारत एशिया कप के दौरान अपने मुकाबले पाकिस्तान में न खेलकर तटस्थ मैदान पर रखने की डिमांड करता है तो हम भी भारत में होने वाले वर्ल्ड कप के दौरान अपने मैच किसी न्यूट्रल वेन्यू पर खेलेंगे।

इंडियन एक्सप्रेस से बात करते हुए एहसान-उर-रहमान-मजारी ने कहा, ‘पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड मेरे मंत्रालय के अधीन आता है और ये मेरी व्यक्तिगत राय है कि अगर भारत एशिया कप के दौरान जैसी मांग कर रहा है पाकिस्तान भी वर्ल्ड कप के दौरान ऐसी ही डिमांग रखेगा। यहां यह बताना जरूरी हो जाता है कि पाकिस्तान सरकार द्वारा गठित इस कमेटी के अध्यक्ष विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी हैं और इसमें 11 मंत्री भी शामिल हैं। समिति अपनी रिपोर्ट प्रधानमंत्री को सौंप देगी और आखिरी फैसला उन्हीं को लेना है।

Latest articles

भोपाल तमिल संगम ने सफलतापूर्वक किया बीटीएस तमिल उत्कृष्टता पुरस्कार समारोह और भव्य तमिल नव वर्ष समारोह का आयोजन 

भोपाल। मध्य भारत में तमिल समुदाय के लिए एक ऐतिहासिक और सांस्कृतिक रूप से...

नारी शक्ति वंदन विधेयक गिरने के विरोध में भाजपा आज निकालेगी आक्रोश रैली

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खण्डेलवाल ने रविवार को...

राज्यमंत्री गौर का सख्त रुख: लापरवाही पर एजेंसी को ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश

वार्ड 68 में 1 करोड़ 37 लाख रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन और...

भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर बैरसिया भगवामय, जयघोषों के बीच निकली भव्य विशाल बाइक रैली

राजेन्द्र शर्मा बैरसिया। अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर रविवार को नगर बैरसिया भगवान...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...