12.4 C
London
Monday, April 20, 2026
Homeखेलहरमनप्रीत की तूफानी पारी, टीम इंडिया ने बांग्लादेश को पहले टी20 में...

हरमनप्रीत की तूफानी पारी, टीम इंडिया ने बांग्लादेश को पहले टी20 में रौंदा

Published on

मीरपुर,

भारतीय महिला टीम ने जीत के साथ बांग्लादेश दौरे का आगाज किया है. रविवार (9 जुलाई) को मीरपुर के शेर-ए-बांग्ला नेशनल स्टेडियम में खेले गए टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में भारत ने मेजबान टीम को सात विकेट से पराजित किया. मुकाबले में बांग्लादेश ने भारत को जीतने के लिए 115 रनों का टारगेट दिया था, जिसे उसने 22 गेंद बाकी रहते हासिल कर लिया. तीन मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला 11 जुलाई को इसी मैदान पर खेला जाएगा.

भारतीय टीम की जीत में कप्तान हरमनप्रीत कौर की अहम भूमिका रही. हरमनप्रीत ने महज 35 गेंदों का सामना करते हुए नाबाद 54 रन बनाए, जिसमें छह चौके और दो सिक्स शामिल थे. इसके अलावा ओपनर स्मृति मंधाना ने भी 34 गेंदों पर 38 रनों की पारी खेली, जिसमें पांच चौके शामिल रहे. शेफाली वर्मा (0) और जेमिमा रोड्रिग्स (11) ने बल्ले से निराश किया. बांग्लादेश की ओर से सुल्ताना खातून ने दो और मारुफा अख्तर ने एक विकेट लिया.

टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी बांग्लादेशी टीम के बल्लेबाजों ने काफी धीमी बल्लेबाजी की और उसने 20 ओवर्स में पांच विकेट पर 114 रन बनाए. धीमी बल्लेबाजी के कारण मेजबान टीम की कोई भी खिलाड़ी 30 रन के स्कोर तक नहीं पहुंच सकी. शोर्ना अख्तर ने अपनी टीम के लिए सबसे ज्यादा नाबाद 28 रन बनाए. उनके अलावा शोभना मोस्त्री ने 23 और शाथी रानी ने 22 रनों का योगदान दिया. भारत की ओर से पूजा वस्त्राकर, शेफाली वर्मा और डेब्यू मैच खेल रही मीनू मणी ने एक-एक विकेट चटकाया.

बांग्लादेश दौरे पर होने हैं कुल छह मुकाबले
बांग्लादेश दौरे पर भारत को तीन टी20 और इतने ही मैचों की ओडीआई सीरीज खेलनी है. बांग्लादेश दौरे के साथ ही भारतीय महिला टीम का बिजी शेड्यूल शुरू हो चुका है. अगले छह महीनों में टीम इंडिया न्यूजीलैंड, इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया का भी दौरा करेगी. वहीं इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के ख‍िलाफ टीम इंडिया मल्टी फॉर्मेट में टेस्ट खेलेगी. बांग्लादेश के खिलाफ सभी छह मैच शेर-ए-बांग्ला नेशनल क्रिकेट स्टेडियम में ही खेले जाने हैं.

Latest articles

भोपाल तमिल संगम ने सफलतापूर्वक किया बीटीएस तमिल उत्कृष्टता पुरस्कार समारोह और भव्य तमिल नव वर्ष समारोह का आयोजन 

भोपाल। मध्य भारत में तमिल समुदाय के लिए एक ऐतिहासिक और सांस्कृतिक रूप से...

नारी शक्ति वंदन विधेयक गिरने के विरोध में भाजपा आज निकालेगी आक्रोश रैली

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खण्डेलवाल ने रविवार को...

राज्यमंत्री गौर का सख्त रुख: लापरवाही पर एजेंसी को ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश

वार्ड 68 में 1 करोड़ 37 लाख रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन और...

भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर बैरसिया भगवामय, जयघोषों के बीच निकली भव्य विशाल बाइक रैली

राजेन्द्र शर्मा बैरसिया। अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर रविवार को नगर बैरसिया भगवान...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...