9 C
London
Saturday, March 14, 2026
Homeराज्यनो वोट टू ममता को जनता ने नाउ वोट फॉर ममता में...

नो वोट टू ममता को जनता ने नाउ वोट फॉर ममता में बदला… पंचायत जीत के बाद अभिषेक बनर्जी का BJP पर तंज

Published on

कोलकाता

तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अभिषेक बनर्जी ने पश्चिम बंगाल में हुए त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में उनकी पार्टी के पक्ष में मतदान करने के लिए मंगलवार को लोगों को धन्यवाद दिया। भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेता और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी पर कटाक्ष करते हुए अभ‍िषेक बनर्जी ने कहा कि ममता के लिए नो वोट अभ‍ियान को जनता ने नाउ वोट फॉर ममता में बदल द‍िया। निश्चित तौर पर हमें शानदार जनमत मिला है। यह लोकसभा चुनाव का रास्ता साफ करता है। बंगाल में इस प्यार के लिए आपको धन्यवाद देता हूं।

अभ‍िषेक बनर्जी ने ट्वीट किया, ‘लोगों का आभारी हूं, जिसने #तृणमूलनवज्वार को भारी समर्थन देकर विपक्ष के ‘नो वोट टू ममता’ अभियान को ‘नाउ वोट फॉर ममता’ में तब्दील कर दिया। निश्चित तौर पर हमें शानदार जनमत मिला है और लोकसभा चुनाव का रास्ता साफ करता है। बंगाल मैं इस प्यार के लिये आपको धन्यवाद देता हूं।

मीड‍िया पर भी कटाक्ष
अभिषेक बनर्जी ने एक दूसरे ट्वीट में लिखा, बंगाल के लोगों ने बीजेपी-सीपीआईएम और कांग्रेस विरोधी गठबंधन को खारिज कर दिया है। उनकी निराशा मीडिया के एक वर्ग की उदासी पर हावी है। अभिषेक बनर्जी ने बताया कि राज्य सरकार को बदनाम करने का निराधार और दुर्भावनापूर्ण अभियान भी बंगाल के मतदाताओं को प्रभावित नहीं कर सका।

नवजोआ कार्यक्रम की सफलता
वहीं अभिषेक बनर्जी ने अपने नवजोआ कार्यक्रम की सफलता पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा क‍ि तृणमूल के नवजोआ कार्यक्रम को सफलता के शिखर पर ले जाने के लिए मैं सभी को तहे दिल से धन्यवाद देता हूं। जनमत की इस ताकत को केवल बंगाल के लोग ही दिखा सकते हैं।

सुवेंदु अध‍िकारी ने द‍िया था नो वोट ममता का नारा
दरअसल पंचायत चुनावों के प्रचार के दौरान सुवेंदु अधिकारी ने ‘ममता को वोट नहीं’ का नारा दिया था और राज्य के लोगों से तृणमूल को छोड़कर किसी भी पार्टी को वोट देने का आग्रह किया था। पश्चिम बंगाल पंचायत चुनाव के लिए आठ जुलाई को मतपत्रों के जरिए मतदान हुआ था और मतों की गिनती अब भी जारी है।

बंगाल में हरा तूफान
इस रिपोर्ट के लिखे जाने तक कुल 31192 ग्राम पंचायत सीटों पर हरित तूफान आया हुआ है। ज्यादातर सीटें तृणमूल कांग्रेस के खाते में गई हैं। बीजेपी के पास 8427 सीटें हैं। लेफ्ट के पास 2824 सीटें हैं। कांग्रेस के पास 2225 सीटें हैं और अन्य और निर्दलीयों के पास 2621 सीटें हैं।

सुवेंदु की चेतावनी
सुवेंदु अधिकारी ने पंचायत चुनाव के नतीजों पर भी खुलकर बात की। उन्होंने कहा क‍ि जनता की राय पंचायत चुनावों में प्रतिबिंबित नहीं हुई। मतपत्रों में धांधली हुई। तृणमूल को 20,000 से अधिक सीटें नहीं मिलने वाली हैं। सभी फुटेज मोबाइल कैमरों में कैद हो गए हैं। परिणाम भुगतना होगा। केंद्रीय गृह मंत्री ने पूरी स्थिति की जांच की है। इस तरह प्रदेश के विपक्षी नेता ने व्यावहारिक तौर पर चेतावनी दी है।

सीपीआईएम की प्रतिक्रिया क्या है?
सीपीआईएम के राज्य सचिव मोहम्मद सलीम ने कहा क‍ि हिंसा और उत्पात के बावजूद सीपीआईएम कार्यकर्ता अपनी लड़ाई जारी रखे हुए हैं। लड़ाई यहीं खत्म नहीं हुई है। वामपंथी उम्मीदवारों और कार्यकर्ताओं की लड़ाई अभी भी जारी है। हालांकि, उन्होंने यह भी शिकायत की कि विजयी उम्मीदवारों को प्रमाणपत्र जारी नहीं किये जा रहे हैं।

Latest articles

भोपाल में एलपीजी गैस संकट गहराया, होटल-रेस्टॉरेंट बंद होने की कगार पर

भोपाल। राजधानी भोपाल में इन दिनों एलपीजी गैस सिलेंडरों की भारी किल्लत देखने को...

कोयला मंत्री जी. किशन रेड्डी ने डब्ल्यूसीएल की परियोजनाओं का किया उद्घाटन

केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री G. Kishan Reddy ने Western Coalfields Limited (डब्ल्यूसीएल)...

महिला समाज और राष्ट्र की प्रगति का आधार, सर्वांगीण विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध — मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा है कि महिला शक्ति न केवल परिवार, बल्कि समाज...

बीएचईएल में गूंजा मजदूर-किसान एकता का नारा, नुक्कड़ नाटक से नए श्रम कानूनों का विरोध

भोपाल बीएचईएल  गेट क्रमांक 5 पर आज मजदूर-किसान एकता का नया जोश देखने को मिला।...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...