भोपाल
बीएचईएल गेट क्रमांक 5 पर आज मजदूर-किसान एकता का नया जोश देखने को मिला। नए लेबर कोड और अमेरिका-भारत ट्रेड डील के विरोध में देशभर में प्रचार कर रहा किसानों और मजदूरों का विशेष जत्था जब भोपाल पहुँचा, तो सीटू कार्यकर्ताओं ने लाल झंडों और पोस्टरों के साथ उनका भव्य स्वागत किया। यह प्रचार वाहन 24 मार्च को दिल्ली में आयोजित होने वाली महारैली के समर्थन में जनसमर्थन जुटाने के लिए निकला है। नुक्कड़ नाटक ने दिखाई मजदूरों की पीड़ा प्रचार वाहन के साथ आए पुषण भट्टाचार्य और शर्मा जी की उपस्थिति में गेट नंबर 5 पर एक प्रभावशाली नुक्कड़ नाटक का मंचन किया गया।
इस नाटक के माध्यम से कलाकारों ने यह दर्शाया कि नए श्रम कानून (लेबर कोड) लागू होने से मजदूरों के अधिकारों का हनन होगा और उनकी कार्य स्थितियों पर इसके क्या दुष्परिणाम पड़ेंगे। नाटक में ट्रम्प प्रशासन और केंद्र सरकार की आर्थिक नीतियों को मजदूर-किसान विरोधी बताते हुए उनसे होने वाले संभावित नुकसानों पर भी तीखा प्रहार किया गया। 24 मार्च की दिल्ली रैली के लिए हुंकार कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीटू के कार्यकारी महासचिव दीपक गुप्ता ने कहा कि सरकार की नीतियां केवल पूंजीपतियों को लाभ पहुँचाने वाली हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि नए कानूनों से श्रमिकों की सामाजिक सुरक्षा खतरे में पड़ जाएगी। गुप्ता ने बीएचईएल के स्थायी और ठेका श्रमिकों से अपील की कि वे अपने हक की लड़ाई के लिए 24 मार्च को बड़ी संख्या में दिल्ली कूच करें।
Read Also :- BHEL को Adani Power से 11 हजार करोड़ तक के बड़े ऑर्डर, रक्षा क्षेत्र में भी बढ़ी मजबूती
