12.4 C
London
Monday, April 20, 2026
Homeखेलचार तस्वीरें और कॉल रिकॉर्ड्स ने बढ़ाई बृजभूषण की मुश्किल, 5 मामलों...

चार तस्वीरें और कॉल रिकॉर्ड्स ने बढ़ाई बृजभूषण की मुश्किल, 5 मामलों में साबित हुई मौजूदगी

Published on

नई दिल्ली

दिल्ली पुलिस ने रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के निर्वतमान अध्यक्ष बृजभूषण सिंह के खिलाफ दायर चार्जशीट में इस बीजेपी सांसद पर पीछे करने और यौन शोषण का आरोप लगाया है। पुलिस का कहना है कि उन्हें कुछ ऐसे सबूत मिले हैं जिससे बृजभूषण की घटना स्थल पर मौजूदगी साबित होती है। इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक दिल्ली पुलिस ने चार्जशीट में चार तस्वीरें दी हैं।

बृजभूषण सिंह की मुश्किलें बढ़ीं
चार्जशीट में जो तस्वीरें दी गई हैं उसमें बृजभूषण सिंह शिकायत करने वाली महिलाओं में से एक की ओर कदम बढ़ाते हुए नजर आ रहे हैं। महिला पहलवान के मुताबिक जिस जगह उनके साथ शोषण हुआ वहां पर बृजभूषण सिंह के फोन लोकेशन से उनके वहां होने की पुष्टि हुई है। हालांकि अशोका रोड स्थित बृजभूषण सिंह के घर और रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के ऑफिस के सीसीटीवी में घटना से जुड़ा कोई वीडियो सामने नहीं आया है। न ही दोनों जगह के विजिटर रजिस्टर में पहलवानों के नाम हैं।

कॉल रिकॉर्ड और तस्वीरें बृजभूषण सिंह के खिलाफ
रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के अधिकारियों ने पुलिस के नोटिस के जवाब में चार फोटोग्राफ दिए हैं। यह तस्वीरें कजाकिस्तान में हुए टूर्नामेंट की हैं। तस्वीरों और कॉल डिटेल रिकॉर्ड से साबित हुआ है कि छह में से पांच रेसलर्स ने जिस जगह पर यौन शोषण होने की बात कही है वहां बृजभूषण सिंह मौजूद थे।

पहली रेसलर
आरोप – मेडल जीतने के बाद कोच मुझे बृजभूषण सिंह से मिलाने लेकर गए जहां उन्होंने मुझे जबरदस्ती गले लगाया। मेरे एक हाथ में झंडा था लेकिन मैंने दूसरे हाथ से कोशिश की। फिर भी वह नहीं हटे। जब मैं रेसलिंग लीग में मैच हारी वहां भी उन्होंने 15-20 सेकंड के लिए मुझे जबरदस्ती गले लगाया।

सबूत – दो फोटो में आरोपी रेसलर की ओर बढ़ता हुआ नजर आ रहा है। टूर्नामेंट के वीडियो भी यह साबित करते हैं कि बृजभूषण वहां मौजूद थे।

दूसरी रेसलर
आरोप – मुझे मेरे कोच के साथ रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के ऑफिस बुलाया गया था। बृजभूषण सिंह कुर्सी पर बैठे थे और मुझे नीचे बैठने को कहा। मैंने उन्हें अपनी इंजरी के बारे में बताया तो उन्होंने मुझे उनके साथ शारीरिक संबंध बनाने को कहा।

सबूत – जिस दिन यह घटना हुई उस दिन शिकायत करने वाली पहलवान के कोच के फोन का लोकेशन दिल्ली के अशोका रोड का था। यह वही जगह है जहां रेसलिंग फेडरेशन का ऑफिस है।

तीसरी रेसलर
आरोप – ‘मैं फोटो लेने के लिए आखिरी लाइन में खड़ी थी। आरोपी आया और मेरे साथ खड़ा हो गया। उन्होंने अपना हाथ मेरे कमर के नीचे के हिस्से पर रखा। जब मैंने हाथ हटाया तो उसने कंधे पर जबरदस्ती हाथ रख दिया। इसके बाद मैं आगे आ गई’

सबूत – पुलिस के पास इवेंट की तस्वीरें मौजूद हैं जहां लड़की आगे की लाइन में बैठी हुई दिख रही थी जबकि बृजभूषण सिंह आखिरी लाइन में थे।

चौथी रेसलर
आरोप – ‘मैं मैट पर लेटी थी, बृजभूषण सिंह ने मेरी मर्जी के बिना मेरी टी शर्ट उठाई और हाथ छाती से लेकर पेट तक फेरने लगे। मुझे कमरे में बुलाया, दरवाजा बंद किया और और संबंध बनाने की कोशिश की।’

सबूत – तस्वीरों में शिकायत करने वाली पहलवान बृजभूषण सिंह के साथ खड़ी नजर आ रही है। इन तस्वीरों से बृजभूषण सिंह के वहां होने की पुष्टि होती है.

पांचवीं रेसलर
आरोप – बृजभूषण सिंह मुझे अपने घर वालों से बात कराते थे। उन्होंने मुझे अपने बिस्तर के पास बुलाया और बिना मेरी मर्जी के जबरदस्ती गले लगाया। उन्होंने मुझे सपलिमेंट देने के बदले में सेक्सुअल फेवर मांगे

सबूत – डब्ल्यूएफआई को नोटिस भेजा गया है जिसके मुताबिक इवेंट के आयोजन को तस्वीरें भेजनी थी, इसके अलावा उनसे होटल नंबर भी मांगा गया था। हालांकि अब तक कोई सबूत नहीं दिया गया है।

Latest articles

भोपाल तमिल संगम ने सफलतापूर्वक किया बीटीएस तमिल उत्कृष्टता पुरस्कार समारोह और भव्य तमिल नव वर्ष समारोह का आयोजन 

भोपाल। मध्य भारत में तमिल समुदाय के लिए एक ऐतिहासिक और सांस्कृतिक रूप से...

नारी शक्ति वंदन विधेयक गिरने के विरोध में भाजपा आज निकालेगी आक्रोश रैली

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खण्डेलवाल ने रविवार को...

राज्यमंत्री गौर का सख्त रुख: लापरवाही पर एजेंसी को ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश

वार्ड 68 में 1 करोड़ 37 लाख रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन और...

भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर बैरसिया भगवामय, जयघोषों के बीच निकली भव्य विशाल बाइक रैली

राजेन्द्र शर्मा बैरसिया। अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर रविवार को नगर बैरसिया भगवान...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...