11.2 C
London
Saturday, March 14, 2026
Homeराज्य'राम, श्याम और वाम ने मिलकर पंचायत चुनाव में कराई हिंसा', नतीजों...

‘राम, श्याम और वाम ने मिलकर पंचायत चुनाव में कराई हिंसा’, नतीजों के बाद बोलीं ममता बनर्जी

Published on

कोलकाता

पश्चिम बंगाल के त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में विपक्षी खेमा तृणमूल कांग्रेस की नई लहर में लगभग बह गया। हालांक‍ि पंचायतों में बड़े नतीजों के बावजूद तृणमूल कांग्रेस आलोचनाओं से घिरी हुई है। ऐसे में पंचायत चुनाव में हुई हिंसा पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा क‍ि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि इतने सारे लोग मारे गए। 19 लोगों की मृत्यु हुई है उन्हें 2 लाख मुआवजा और विशेष होम गार्ड की नौकरी दी जाएगी। इनमें TMC के भी 10 लोग शामिल हैं। हम किसी पार्टी के रंग देखकर सहायता प्रदान नहीं करेंगे। जिनकी मृत्यु हुई है उन्हें सरकार की ओर से मुआवजा और नौकरी दी जाएगी।

बीजेपी, कांग्रेस, सीपीआई-एम ने TMC के खिलाफ कि‍या काम
बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को कहा कि बीजेपी, कांग्रेस और सीपीआई-एम ने तृणमूल कांग्रेस के खिलाफ एक साथ मिलकर काम किया है। उन्होंने पूछा कि पंचायत चुनाव के दौरान राम, वाम (वामपंथी) और श्याम (कांग्रेस) की तिकड़ी हमें नुकसान पहुंचाने के लिए एक साथ आई थी। वे मणिपुर क्यों नहीं जा सकते, जहां इतने दिनों से हिंसा जारी है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि केंद्रीय बलों को केवल टीएमसी को परेशान करने के लिए राज्य में भेजा गया था।

​पंचायत चुनाव पर क्‍या बोलीं ममता
पंचायत चुनाव पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा क‍ि पंचायत चुनाव खत्म हो गए हैं। यह चुनाव बैलेट बॉक्स के जर‍िए होते हैं। यहां जो प्रीसाइडिंग ऑफिसर-काउंटिंग एजेंट होते हैं इन्हें पहले से ट्रेनिंग दी जाती है लेकिन इसके लिए भी हम ज़िम्मेदार हैं विपक्ष नहीं? तृणमूल कांग्रेस के कई सीटों पर मतदान नहीं हो पाए लेकिन इसके लिए हमने हमारे कार्यकर्ताओं-नेताओं को किसी प्रकार का विरोध या प्रदर्शन नहीं करने के निर्देश दिए। विधानसभा के चुनाव सेंट्रल फोर्स की निगरानी में हुए थे। यह चुनाव भी सेंट्रल फोर्स की निगरानी में हुए।

हमने कोर्ट के आदेश का पालन किया
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा क‍ि 71,000 बूथों पर चुनाव हुए, घटना कितने इलाकों में हुई? लगभग 60 बूथों में गड़बड़ी की गई। कहीं पर बैलेट बॉक्स में पानी भी डाला गया। मुझे पता है यह सीपीएम कार्यकर्ता ने किया। उनके खिलाफ कोई कार्रवाई क्यों नहीं की गई? गिरफ्तारी क्यों नहीं हुई? हमने कोर्ट के आदेश का पालन किया। केंद्रीय बल भेजा गया और हमने उसे स्वीकार किया।

​BJP प्रोटेक्शन कमिटी है न कि फैक्ट फाइंडिंग कमेटी
CM ममता बनर्जी ने बीजेपी पर हमला बोलते हुए कहा क‍ि 2 महीने से मणिपुर जल रहा है अब फैक्ट फाइंडिंग कमेटी कहां है? जब असम NRC को लेकर जल रहा था ये टीम कहां थी? यह फैक्ट फाइंडिंग कमेटी कहां होती है जब उत्तर प्रदेश में 67% सीटों पर मतदान नहीं होते हैं? रेसलर अपने ऊपर हुए अत्याचार को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे तब कहां थी फैक्ट फाइंडिंग कमेटी? यहां(पश्चिम बंगाल में) 2 साल के अंदर इतनी टीमों और आयोगों ने बंगाल का दौरा किया, करीब 154 टीमें बंगाल का दौरा कर चुकी हैं। यह BJP प्रोटेक्शन कमिटी है न कि फैक्ट फाइंडिंग कमेटी।

​पंचायत हिंसा पीड़ित परिवारों के लिए बड़ा ऐलान
पंचायत चुनाव में हुई हिंसा पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा क‍ि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि इतने सारे लोग मारे गए। 19 लोगों की मृत्यु हुई है उन्हें 2 लाख मुआवजा और विशेष होम गार्ड की नौकरी दी जाएगी। इनमें TMC के भी 10 लोग शामिल हैं। हम किसी पार्टी के रंग देखकर सहायता प्रदान नहीं करेंगे, जिनकी मृत्यु हुई है उन्हें सरकार की ओर से मुआवजा और नौकरी दी जाएगी।

​बीजेपी वाशिंग मशीन है: ममता​
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा क‍ि बीजेपी वाशिंग मशीन है, आपने देखा होगा भाजपा ने महाराष्ट्र में क्या किया। उन्होंने पूरी सरकार खरीद ली है। उन्हें(भाजपा) इतना पैसा कहां से मिलता है? इन पैसों का सोर्स क्या है? इसकी जांच क्यों नहीं हो रही? ED-CBI इसकी जांच क्यों नहीं करती।

Latest articles

भोपाल में एलपीजी गैस संकट गहराया, होटल-रेस्टॉरेंट बंद होने की कगार पर

भोपाल। राजधानी भोपाल में इन दिनों एलपीजी गैस सिलेंडरों की भारी किल्लत देखने को...

कोयला मंत्री जी. किशन रेड्डी ने डब्ल्यूसीएल की परियोजनाओं का किया उद्घाटन

केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री G. Kishan Reddy ने Western Coalfields Limited (डब्ल्यूसीएल)...

महिला समाज और राष्ट्र की प्रगति का आधार, सर्वांगीण विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध — मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा है कि महिला शक्ति न केवल परिवार, बल्कि समाज...

बीएचईएल में गूंजा मजदूर-किसान एकता का नारा, नुक्कड़ नाटक से नए श्रम कानूनों का विरोध

भोपाल बीएचईएल  गेट क्रमांक 5 पर आज मजदूर-किसान एकता का नया जोश देखने को मिला।...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...