5.7 C
London
Tuesday, February 17, 2026
Homeराज्यचुपचाप सुनता रहा मुख्तार अंसारी, गैंगस्टर मामले में ट्रायल पेशी पर हुई...

चुपचाप सुनता रहा मुख्तार अंसारी, गैंगस्टर मामले में ट्रायल पेशी पर हुई पहली गवाही

Published on

बाराबंकी

मुख्तार अंसारी के गैंगस्टर मामले में कोर्ट ट्रायल पेशी पर अभियोजन पक्ष से पहला गवाह हाजिर हुआ। बाराबंकी एमपी-एमएलए विशेष सत्र न्यायाधीश कमलकांत श्रीवास्तव की कोर्ट में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से मुख्तार अंसारी पेश हुआ। कोर्ट में वादी मुकदमा तत्कालीन इंस्पेक्टर नगर कोतवाली सुरेश पांडेय की पिछली पेशी की अधूरी गवाही पूरी कराई गई। मुकदमे में गवाही के दौरान मुख्तार अंसारी काफी परेशान नजर आया।

गवाही के बाद लगी अगली सुनवाई की तारीख
माफिया मुख्तार अंसारी पर कथित गैंग चलाने के तय आरोपों पर बुधवार कोर्ट में ट्रायल पेशी हुई। विशेष सत्र न्यायाधीश कमलकांत श्रीवास्तव की कोर्ट में अभियोजन पक्ष के पहले गवाह वादी मुकदमा तत्कालीन इंस्पेक्टर नगर कोतवाली सुरेश पांडेय ने बयान दर्ज कराए। बचाव पक्ष के वकील रणधीर सिंह सुमन ने बताया कि सरकार बनाम मुख्तार अंसारी गैंगस्टर ऐक्ट के मुकदमे में सुनवाई हुई। अभियोजन गवाह वादी मुकदमा सुरेश पांडेय की गवाही के बाद जिरह शुरू हुई। वकील ने बताया कि बहस के बीच समय अभाव के कारण न्यायालय ने अन्य साक्ष्यों पर अगली सुनवाई की तारीख 19 जुलाई निश्चित की है।

वकीलों की जिरह, चुपचाप सुनता रहा मुख्तार
वकील ने बताया कि कोर्ट की कार्यवाही के दौरान बांदा जेल से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग पर मुख्तार अंसारी, सुहैब मुजाहिद, शाहिद कोर्ट में हाजिर हुए बाकी अन्य आरोपियों की कोर्ट में हाजिरी माफी का प्रार्थना पत्र दिया। वकील ने कहा कि बाराबंकी में पहली बार एमपी-एमएलए कोर्ट में सभी पेशी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से हो रही है। कोर्ट में गवाह, बयानों की कार्यवाही से मुख्तार काफी परेशान दिखा और कोर्ट में वकीलों की बहस चुपचाप सुनता रहा। बता दें कि फर्जी दस्तावेजों और गलत पते पर ली गई ऐंबुलेंस मामले में नगर कोतवाली में 2 अप्रैल 2021 को मुकदमा दर्ज हुआ था। 25 मार्च को गैंगस्टर ऐक्ट के तहत दर्ज मुकदमे में मुख्तार अंसारी समेत 13 लोगों को आरोपी बनाया गया है।

Latest articles

आधुनिक शिक्षा प्रणाली में नवाचार, तकनीक एवं भारतीय ज्ञान परंपरा को मिले बढ़ावा : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

भोपाल भजनलाल शर्मा ने कहा कि आधुनिक शिक्षा प्रणाली में नवाचार, तकनीक और भारतीय ज्ञान...

पीपुल्स डेंटल अकादमी में ओएमएफएस—डे उत्साहपूर्वक मनाया

भोपाल पीपुल्स डेंटल अकादमी के ओरल एंड मैक्सिलोफेशियल सर्जरी (ओएमएफएस) विभाग द्वारा ओएमएफएस डे बड़े...

एमपी विधानसभा राज्यपाल के अभिभाषण पर विपक्ष का भारी हंगामा, इंदौर जल त्रासदी पर सरकार को घेरा

भोपाल मप्र विधानसभा के बजट सत्र का पहला दिन  काफी हंगामेदार रहा। विपक्ष के कड़े...

भिवाड़ी की केमिकल फैक्ट्री में भीषण धमाका 8 मजदूरों की जिंदा जलने से मौत

भोपाल राजस्थान के भिवाड़ी स्थित खुशखेड़ा करौली इंडस्ट्रियल एरिया में सोमवार सुबह एक केमिकल फैक्ट्री...

More like this

गोविंदपुरा को विकास की नई सौगात: राज्यमंत्री कृष्णा गौर ने किया 5.65 करोड़ के सड़क कार्यों का भूमिपूजन

भोपाल राजधानी भोपाल के गोविंदपुरा क्षेत्र में आधारभूत संरचना को सुदृढ़ करने की दिशा में...

विश्वास का प्रतीक होती हैं सहकारिता संस्थाएं: राज्यमंत्री श्रीमती गौर

भोपाल पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर ने कहा कि...

ग्राम उत्थान शिविर’ से संवर रहा ग्रामीण राजस्थान

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की 'जनसेवा ही सर्वोपरि' की अवधारणा को साकार करते हुए प्रदेश...