10.2 C
London
Saturday, March 14, 2026
Homeराज्य'अब क्यों आए हो?' बाढ़ पीड़ित महिला ने हरियाणा में JJP विधायक...

‘अब क्यों आए हो?’ बाढ़ पीड़ित महिला ने हरियाणा में JJP विधायक को जड़ा थप्पड़, जमकर हंगामा

Published on

नई दिल्ली,

हरियाणा के कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात हैं. कैथल, यमुनानगर, पंचकूला समेत कई जिलों में अलर्ट जारी किया गया है. कैथल में जब जननायक जनता पार्टी (JJP) विधायक ईश्वर सिंह गुहला बाढ़ के हालात का जायजा लेने पहुंचे तो उन्हें विरोध का सामना करना पड़ा और इसी दौरान गुस्साई एक महिला ने उन्हें थप्पड़ मार दिया.

इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जब विधायक वहां मौजूद लोगों से बात कर रहे थे तभी एक महिला ने उन्हें थप्पड़ मार दिया. इस वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि विधायक बाढ़ पीड़ितों से बातचीत कर रहे हैं, तभी वहां सामने खड़ी एक महिला किसी बात पर गुस्सा हो जाती है और उन्हें थप्पड़ मार देती है. हालांकि मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी उन्हें घेरे में ले लेते हैं.

बता दें हरियाणा में जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) भाजपा के नेतृत्व वाले सत्तारूढ़ गठबंधन का हिस्सा है. जानकारी के मुताबिक, घग्गर नदी में आई बाढ़ की वजह से गुहला विधानसभा क्षेत्र के भाट उफान के कारण विधायक ईश्वर सिंह स्थिति का जायजा लेने के लिए पहुंचे थे और भाटिया गांव में ऐसे हालात को लेकर महिला नाराज थी.

बांध टूटने से कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात
वहीं विधायक ने न्यूज एजेंसी से कहा कि वह स्थिति का जायजा लेने के लिए गए थे, लेकिन बंधा (छोटा बांध) टूटने की वजह से गांव में जलभराव हो गया. इससे नाराज महिला और कुछ अन्य लोगों ने उन पर हमला कर दिया. महिला ने कहा कि अब यहां क्यों आए हो?

सिंह ने बताया, “महिला ने उनसे कहा कि अगर मैं चाहता तो ‘बांध’ नहीं टूटता. हालांकि मैंने उसे समझाया कि यह एक प्राकृतिक आपदा थी और पिछले कुछ दिनों के दौरान भारी बारिश हुई थी.” हालांकि, उन्होंने पुलिस से महिला के खिलाफ कोई कार्रवाई करने के लिए नहीं कहा है. उन्होंने कहा, ”मैं नहीं चाहता कि उसने जो किया उसके लिए कोई कार्रवाई की जाए.”

घग्गर नदी में आए उफान से कई गांव प्रभावित
हाल की बारिश के बाद घग्गर नदी में आए उफान से पंजाब और हरियाणा के कई गांव प्रभावित हुए हैं. दोनों राज्यों में राहत उपाय युद्ध स्तर पर चल रहे हैं क्योंकि क्षेत्र में लगातार बारिश के बाद कई हिस्सों में बाढ़ आ गई है. हरियाणा में सीएम खट्टर ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई दौरा किया.

अलर्ट मोड पर 5 जिले
यमुनानगर, कैथल, पंचकूला भी बारिश से प्रभावित जिलों में शामिल हैं. इन जिलों की खास बात ये हैं कि यहां से पानी धीरे-धीरे आगे बढ़ रहा है. हालांकि, इसके चलते जींद, फतेहाबाद, फरीदाबाद,पलवल, सिरसा जैसे जिलों को अलर्ट मोड़ पर रखा गया. पानी आगे बढ़ने से इन जिलों के लिए खतरा पैदा हो गया है. ऐसे में जरूरत के हिसाब से कई जगहों पर एनडीआरएफ/आर्मी की टीम भी लगाई गई है.Live TV

Latest articles

बीएचईएल थ्रिफ्ट सोसायटी की बैठक: सदस्यों को मिलेगा 6.25% ब्याज, उपहार में एक्सरसाइज बाइक देने पर विचार

भेल, भोपाल। बी.एच.ई.एल. थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटी लिमिटेड, पिपलानी, भोपाल की प्रबंधकारिणी समिति की...

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

बीएचएल (BHEL) की जमीन पर बड़े उद्योगपति की नजर, नियमों में बदलाव की सुगबुगाहट

भेल, भोपाल। भोपाल से खबर है कि देश के दूसरे सबसे बड़े उद्योगपति की शहर...

बैरसिया तहसील में एसडीएम ने घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर की निरंतर आपूर्ति सुनिश्चित करने ग्रामीण वितरक एजेंसियों  का निरीक्षण किया

कलेक्टर  कौशलेंद्र विक्रम  सिंह के निर्देशानुसार घरेलू एलपीजी गैस की निरंतर आपूर्ति बनाए रखने...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...