10.2 C
London
Saturday, March 14, 2026
Homeराज्यगुरुग्राम: स्कूल और कॉलेज के चार छात्रों ने बैंक कर्मचारी को लूटा,...

गुरुग्राम: स्कूल और कॉलेज के चार छात्रों ने बैंक कर्मचारी को लूटा, रील्स देखने के बाद मिला आइडिया

Published on

नई दिल्ली,

गुरुग्राम के सोहना में बैंक कर्मचारी से लूट करने वाले चार छात्रों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने बुधवार बताया कि आरोपियों ने पिस्तौल जैसे हथियार का इस्तेमाल कर एक बैंक कर्मचारी से नकदी, एक टैबलेट डिवाइस और अन्य सामान लूट लिया था.

पुलिस ने आरोपियों के पास से 22,800 रुपये नकद, एक टैबलेट डिवाइस, लोन फॉर्म, एक बायोमेट्रिक बरामद किया है. गिरफ्तार आरोपियों के पास से वारदात में इस्तेमाल किया गया स्कैनर और पिस्तौल जैसा हथियार भी बरामद हुआ है. आरोपियों की पहचान अनुज उर्फ अन्नू, प्रिंस, विकास उर्फ विक्की व आशीष उर्फ कोकी के रूप में हुई है और सभी सोहना के रहने वाले हैं.

बंदूक की नोक पर की लूटपाट
चारों आरोपियों को बुधवार को स्थानीय अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. 5 जुलाई को एक बैंक कर्मचारी ने सोहना सिटी थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि जीडी गोयनका यूनिवर्सिटी के पीछे अज्ञात मोटरसाइकिल सवार बदमाशों ने बंदूक की नोक पर उसके साथ लूटपाट की और वे उसका बैग लेकर भाग गए जिसमें नकदी, टैबलेट डिवाइस, लोन फॉर्म और एक बायोमेट्रिक स्कैनर था.

हुए गिरफ्तार
शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की और एक क्राइम टीम ने मंगलवार को सांपकी नगली और धानी सोहना से चारों को गिरफ्तार कर लिया. सहायक पुलिस आयुक्त (अपराध) वरुण दहिया ने बताया, ‘चार छात्रों ने बैंक कर्मचारी को लूटने की योजना बनाई थी. उन्हें आज शहर की अदालत में पेश किया गया और न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.’

गिरफ्तार आरोपियों में एक बीकॉम का छात्र, एक 12वीं कक्षा का छात्र और 11वीं कक्षा के दो छात्र शामिल हैं. सभी आरोपी 19-22 आयु वर्ग के हैं. पुलिस अधिकारी ने बताया कि चारों आरोपी स्टूडेंट हैं. ये रील्स वगैरह देखते हैं और गैंगस्टर्स को फॉलो करते हैं जिसके बाद इनके दिमाग में लूटपाट का ये आइडिया आया.

Latest articles

बीएचईएल थ्रिफ्ट सोसायटी की बैठक: सदस्यों को मिलेगा 6.25% ब्याज, उपहार में एक्सरसाइज बाइक देने पर विचार

भेल, भोपाल। बी.एच.ई.एल. थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटी लिमिटेड, पिपलानी, भोपाल की प्रबंधकारिणी समिति की...

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

बीएचएल (BHEL) की जमीन पर बड़े उद्योगपति की नजर, नियमों में बदलाव की सुगबुगाहट

भेल, भोपाल। भोपाल से खबर है कि देश के दूसरे सबसे बड़े उद्योगपति की शहर...

बैरसिया तहसील में एसडीएम ने घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर की निरंतर आपूर्ति सुनिश्चित करने ग्रामीण वितरक एजेंसियों  का निरीक्षण किया

कलेक्टर  कौशलेंद्र विक्रम  सिंह के निर्देशानुसार घरेलू एलपीजी गैस की निरंतर आपूर्ति बनाए रखने...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...