10.2 C
London
Sunday, March 15, 2026
Homeराष्ट्रीयलाल किले तक पहुंचा पानी, मेट्रो इंटरचेंज बंद... यमुना की बाढ़ पर...

लाल किले तक पहुंचा पानी, मेट्रो इंटरचेंज बंद… यमुना की बाढ़ पर पढ़ें दिल्ली ट्रैफिक एडवाइजरी

Published on

नई दिल्ली,

दिल्ली में यमुना नदी के जलस्तर ने अब तक के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. दिल्ली के कई इलाके पूरी तरह जलमग्न हो गए हैं. यमुना का जलस्तर 208 मीटर को पार कर चुका है. इससे पहले 1978 में पहली बार लोहे वाले ब्रिज के पास जलस्तर 207.49 मीटर रिकॉर्ड किया गया था. यमुना में बाढ़ के चलते जितने भी बड़े नाले हैं, उनका बहाव पूरी तरह से रुक गया है. अगर यमुना नदी में जलस्तर और बढ़ता है तो दिल्ली के लिए भारी संकट हो सकता है. यमुना का पानी घुसने से दिल्ली के 3 वाटर प्लांट को बंद कर दिया गया है.

रिंग रोड-राजघाट, ITO तक आया पानी
यमुना किनारे के कई इलाके तेजी से डूब रहे हैं. रिंग रोड तक पानी आ गया है. कश्मीरी गेट बस अड्डा भी खतरे में है. राजघाट, ITO, पुराना किले के इलाके पानी-पानी हो गए हैं. लाल किले के पीछे के एरिया में पानी घुस गया है. पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन की ओर जाने वाली सड़कें और रास्ते जलमग्न हैं. निचले इलाकों के घर पानी में डूब गए हैं.

वजीराबाद वाटर ट्रीटमेंट प्लांट में पानी घुसने के बाद प्लांट को बंद करना पड़ा. बता दें कि 45 साल बाद यमुना नदी में इतना पानी है. यमुना खतरे का निशान 3 मीटर से ज्यादा ऊपर बह रही है. NDRF की टीम एक्शन में है. 45 साल का रिकॉर्ड तोड़ यमुना का जलस्तर लगातार रफ्तार पकड़ रहा है. लोग अपने घर छोड़ने को मजबूर हैं, तेजी से सड़कों की तरफ आ रहे पानी की वजह से कई रास्ते बंद कर दिए गए हैं. ऐसे में स्थिति को सामान्य बनाने की कोशिश में दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है. अगर आप भी घर से निकलने वाले हैं तो कुछ बातों का ध्यान रखें और सही रास्ते का चुनाव करें.

ट्रैफिक पुलिस ने ताजा ट्वीट में कहा कि यमुना के जलस्तर में बढ़ोतरी से निचले इलाकों में पानी भर गया है. जिसकी वजह से कुछ रूट्स पर यातायात की आवाजाही बाधित है. ट्रैफिक रूट डायवर्ट किया गया है.वहीं, यमुना बैंक मेट्रो स्टेशन के बाहर पानी भर चुका है. मेट्रो में अनाउंसमेंट किया जा रहा है कि यमुना बैंक मेट्रो स्टेशन के बाहर पानी भर गया है, कृप्या लक्ष्मी नगर या अक्षरधाम मेट्रो स्टेशन से बाहर निकलें.

Latest articles

बीएचईएल थ्रिफ्ट सोसायटी की बैठक: सदस्यों को मिलेगा 6.25% ब्याज, उपहार में एक्सरसाइज बाइक देने पर विचार

भेल, भोपाल। बी.एच.ई.एल. थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटी लिमिटेड, पिपलानी, भोपाल की प्रबंधकारिणी समिति की...

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

बीएचएल (BHEL) की जमीन पर बड़े उद्योगपति की नजर, नियमों में बदलाव की सुगबुगाहट

भेल, भोपाल। भोपाल से खबर है कि देश के दूसरे सबसे बड़े उद्योगपति की शहर...

बैरसिया तहसील में एसडीएम ने घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर की निरंतर आपूर्ति सुनिश्चित करने ग्रामीण वितरक एजेंसियों  का निरीक्षण किया

कलेक्टर  कौशलेंद्र विक्रम  सिंह के निर्देशानुसार घरेलू एलपीजी गैस की निरंतर आपूर्ति बनाए रखने...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

ईरान के नए सुप्रीम लीडर बने मुजतबा खामेनेई

तेहरान। ईरान के दिवंगत सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के बेटे मुजतबा खामेनेई को...

शाहबाज़ डिवीजन द्वारा “शौर्य रन का आयोजन

सागर भारतीय सेना के तत्वावधान में शाहबाज़ डिवीजन द्वारा "शौर्य रन 2026" थीम के...