10.2 C
London
Sunday, March 15, 2026
Homeराज्यस्विमिंग पूल नहीं, ये नैशनल हाईवे है... सड़क पर जमा बारिश के...

स्विमिंग पूल नहीं, ये नैशनल हाईवे है… सड़क पर जमा बारिश के पानी में तैरते दिखे बच्चे

Published on

कन्नौज

हिमाचल, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में बारिश ने चारों तरफ पानी-पानी कर दिया है। दिल्ली जहां यमुना में बाढ़ से जूझ रही है, वहीं उत्तर प्रदेश के कई हिस्से भारी बारिश के बाद जलमग्न हो गए हैं। नैशनल हाइवे तक इस आफत से नहीं बच पाए हैं। कन्नौज का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यहां नैशनल हाइवे पर तकरीबन 4 फीट तक पानी भर गया है, जिसमें आसपास के इलाके के लोग मस्ती करते दिखाई दे रहे हैं। बच्चों से लेकर अधेड़ और बूढ़े तक सड़क पर जमा पानी में नहा रहे हैं, तैर रहे हैं।

स्वीमिंग पूल बने नैशनल हाइवे पर करीब 500 मीटर तक पानी जमा है। इससे मार्ग पर आने वाले वाहनों को वापस लौटना पड़ रहा है। अपनी मंजिल की ओर जाने के लिए वाहन दूसरा रास्ता अख्तियार कर रहे हैं। कई वाहनों को सर्विस लेन से निकाला गया है। वहीं हाइवे पर जमा पानी किसी तालाब की तरह नजर आ रहा है, जिसमें गांव के लोग नहा रहे हैं। पानी में बच्चों से लेकर बूढ़े तक जमकर मस्ती कर रहे हैं। यह वीडियो कन्नौज के गुरसहायगंज के डुंडवाबुज़ुर्ग गांव का बताया जा रहा है।

बता दें कि मॉनसून के ऐक्टिव होने के बाद से उत्तर प्रदेश के कई जिलों में लगातार बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग ने राजधानी लखनऊ समेत अगले 24 घंटे में कई जिलों में भारी बारिश के आसार जताए हैं। बताया जा रहा है कि 40 से ज्यादा जिलों पर इसका प्रभाव देखने को मिलेगा। इनमें कन्नौज भी शामिल है। बारिश को लेकर इन जिलों में यलो अलर्ट जारी कर दिया गया है।

 

Latest articles

बीएचईएल थ्रिफ्ट सोसायटी की बैठक: सदस्यों को मिलेगा 6.25% ब्याज, उपहार में एक्सरसाइज बाइक देने पर विचार

भेल, भोपाल। बी.एच.ई.एल. थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटी लिमिटेड, पिपलानी, भोपाल की प्रबंधकारिणी समिति की...

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

बीएचएल (BHEL) की जमीन पर बड़े उद्योगपति की नजर, नियमों में बदलाव की सुगबुगाहट

भेल, भोपाल। भोपाल से खबर है कि देश के दूसरे सबसे बड़े उद्योगपति की शहर...

बैरसिया तहसील में एसडीएम ने घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर की निरंतर आपूर्ति सुनिश्चित करने ग्रामीण वितरक एजेंसियों  का निरीक्षण किया

कलेक्टर  कौशलेंद्र विक्रम  सिंह के निर्देशानुसार घरेलू एलपीजी गैस की निरंतर आपूर्ति बनाए रखने...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...