4.9 C
London
Sunday, March 15, 2026
Homeराज्य'सीमा हैदर को PAK नहीं भेजा तो होगा 26/11 जैसा हमला', मुंबई...

‘सीमा हैदर को PAK नहीं भेजा तो होगा 26/11 जैसा हमला’, मुंबई पुलिस को आया धमकी भरा कॉल

Published on

मुंबई,

मुंबई के ट्रैफिक कंट्रोल रूम में एक धमकी भरा कॉल आया है. कॉलर में उर्दू भाषा में कहा कि अगर सीमा हैदर पाकिस्तान वापस नहीं आई तो भारत का नाश होगा. कॉलर ने धमकाते हुए आगे कहा कि 26/11 जैसा आतंकी हमले के लिए तैयार रहना और इसके पीछे उत्तर प्रदेश सरकार जवाबदार है. जानकारी के मुताबिक यह कॉल 12 जुलाई को मुंबई पुलिस के कंट्रोल रूम को आया था जिसके बाद इस मामले में आगे की जांच की जा रही है. मुंबई पुलिस और क्राइम ब्रांच इस मामले की जांच कर रही है. इससे पहले भी मुंबई पुलिस कंट्रोल रूम को ऐसे कई कॉल आ चुके हैं.

पाकिस्तान के जैस्माबाद की रहने वाली है सीमा
सीमा हैदर पाकिस्तान के सिंध प्रांत के जैस्माबाद की रहने वाली है. दस्तावेजों के मुताबिक उसकी शादी गुलाम रजा के साथ 2014 में हुई थी. उसके चार बच्चे हैं. 2019 में गुलाम हैदर काम के सिलसिले में सऊदी अरब चला गया था. वह वहीं से सीमा को पैसे भेजने लगा. बकौल सीमा 2019 के बाद वह कभी घर वापस नहीं आया. इसी बीच साल 2020 में सीमा की दोस्ती PUBG गेम के जरिए ग्रेटर नोएडा के जेवर के एक गांव में रहने वाले सचिन से हो गई. दोनों का अफेयर हो गया

कराची से शारजाह, फिर काठमांडू से पोखरा होते हुए पहुंची भारत
10 मार्च को वह नेपाल आई. सीमा का दावा है कि दोनों ने नेपाल में ही एक मंदिर में शादी कर ली. शादी के बाद वह पाकिस्तान लौट गई, लेकिन सीमा सचिन के साथ रहना चाहती थी, इसलिए 10 मई को वह अपने चारों बच्चों के साथ कराची शहर से शारजाह पहुंची. फिर यहां से फ्लाइट के जरिए काठमांडू पहुंची. काठमांडू से पोखरा एक प्राइवेट गाड़ी से पहुंची.

इसके बाद पोखरा से दिल्ली के लिए उसने बस ली. रास्ते में ही नोएडा में सचिन उसका इंतजार कर रहा था. 13 मई को सीमा नोएडा आई. यहां से सचिन उसे रबूपुरा इलाके में ले गया. यहां दोनों किराए के एक घर में रहने लगे. पुलिस को जब इसकी भनक लगी तो 4 जुलाई के दिन दोनों को अरेस्ट कर लिया गया. हालांकि, अभी दोनों कोर्ट से जमानत पर रिहा हैं.

सीमा के पति ने जारी की अपील
कराची के पुलिस थाने में दर्ज शिकायत के बाद जब भारतीय मीडिया में सीमा और उसके बच्चों की कहानी सामने आई, तब उसी के बाद सीमा के शौहर गुलाम हैदर ने सोशल मीडिया पर सऊदी अरब से एक अपील जारी की. इस सीमा हैदर ने कहा कि उसका पति ओवर एक्टिंग कर रहा है. वो जैसा दिखता है, वैसा है नहीं.

पहले भी घर से भागकर की थी शादी
पाकिस्तान के जकोबाबाद के रहने वाले गुलाम हैदर और सीमा की मुलाकात भी इत्तेफाक से हुई थी. गलती से एक रॉन्ग नंबर लग गया था, वापस पलट कर कॉल किया तो दोनों में बातचीत शुरू हो गई. फिर दोनों में प्यार हो गया. मगर सीमा के घर वाले उसकी शाादी के लिए तैयार नहीं थे. लिहाजा सीमा ने घर छोड़ दिया और भाग कर दोनों ने कोर्ट में शादी कर ली. भाग कर शादी करने का मामला बाद में इलाकाई पंचायत में पहुंच गया. जहां गुलाम हैदर को जुर्माना भी देना पड़ा.

Latest articles

बीएचईएल थ्रिफ्ट सोसायटी की बैठक: सदस्यों को मिलेगा 6.25% ब्याज, उपहार में एक्सरसाइज बाइक देने पर विचार

भेल, भोपाल। बी.एच.ई.एल. थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटी लिमिटेड, पिपलानी, भोपाल की प्रबंधकारिणी समिति की...

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

बीएचएल (BHEL) की जमीन पर बड़े उद्योगपति की नजर, नियमों में बदलाव की सुगबुगाहट

भेल, भोपाल। भोपाल से खबर है कि देश के दूसरे सबसे बड़े उद्योगपति की शहर...

बैरसिया तहसील में एसडीएम ने घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर की निरंतर आपूर्ति सुनिश्चित करने ग्रामीण वितरक एजेंसियों  का निरीक्षण किया

कलेक्टर  कौशलेंद्र विक्रम  सिंह के निर्देशानुसार घरेलू एलपीजी गैस की निरंतर आपूर्ति बनाए रखने...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...