4.9 C
London
Sunday, March 15, 2026
Homeखेलमहिला क्रिकेट के लिए ऐतिहासिक दिन... अब पुरुषों के समान ही मिलेगी...

महिला क्रिकेट के लिए ऐतिहासिक दिन… अब पुरुषों के समान ही मिलेगी प्राइज मनी

Published on

महिला क्रिकेटर्स के लिए आज (13 जुलाई) का दिन काफी ऐतिहासिक है. इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने महिला खिलाड़ियों को एक सुनहरा गिफ्ट दिया है. आईसीसी ने ऐलान किया है अब से ICC के सभी टूर्नामेंट में महिलाओं को भी पुरुषों के बराबर ही प्राइज मनी मिलेगी. बीसीसीआई के सचिव जय शाह ने भी ट्वीट कर आईसीसी के इस फैसले पर खुशी जताई है.

यह फैसला साउथ अफ्रीका के डरबन में हुई आईसीसी की वार्षिक बैठक में लिया गया है. समान प्राइज मनी देने की शुरुआत अगले टी20 वर्ल्ड कप से हो सकती है. समान प्राइज मनी को लेकर काफी समय से बात भी चल रही थी, मगर इस बार की आईसीसी बैठक में इस पर मुहर भी लग गई.

2017 से महिला क्रिकेट को मजबूत करने का काम जारी
आईसीसी के चेयरमैन ग्रेग बार्कले ने कहा कि आईसीसी टूर्नामेंट में पुरुष और महिला क्रिकेटर्स को अब समान रूप से प्राइज मनी दी जाएगी. इस फैसले से मुझे बेहद खुशी हुई है. यह हमारे खेल के इतिहास में एक महत्वपूर्ण पल है.

बार्कले ने कहा, ‘हम महिला क्रिकेट को मजबूत करने के लिए 2017 के बाद से ही काम कर रह रहे थे. हर साल महिलाओं के टूर्नामेंट में हमने लगातार प्राइज मनी को बढ़ाया ताकी समान वेतन की ओर चल सकें. अब से ICC महिला वर्ल्ड कप और पुरुष वर्ल्ड कप जीतने पर दोनों को समान ही प्राइज मनी मिलेगी. टी20 वर्ल्ड कप और अंडर-19 के लिए भी यही बात लागू होगी.’

आईसीसी इवेंट में महिला-पुरुष प्राइज मनी में अंतर
इस फैसले से पहले महिलाओं और पुरुषों के आईसीसी टूर्नामेंट के प्राइज मनी में काफी अंतर था. 2019 वनडे वर्ल्ड कप में इंग्लैंड टीम चैम्पियन बनी थी, तब उसे बतौर प्राइज मनी 28.4 करोड़ रुपये मिले थे. जबकि उपविजेता रही न्यूजीलैंड टीम को 14.2 करोड़ रुपये मिले थे.जबकि महिलाओं के 2022 वनडे वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलियाई टीम चैम्पियन बनी थी. तब उसे बतौर प्राइज मनी सिर्फ 9.98 करोड़ रुपए मिले थे. जबकि उपविजेता रही इंग्लैंड टीम 4.53 करोड़ मिले थे.

Latest articles

बीएचईएल थ्रिफ्ट सोसायटी की बैठक: सदस्यों को मिलेगा 6.25% ब्याज, उपहार में एक्सरसाइज बाइक देने पर विचार

भेल, भोपाल। बी.एच.ई.एल. थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटी लिमिटेड, पिपलानी, भोपाल की प्रबंधकारिणी समिति की...

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

बीएचएल (BHEL) की जमीन पर बड़े उद्योगपति की नजर, नियमों में बदलाव की सुगबुगाहट

भेल, भोपाल। भोपाल से खबर है कि देश के दूसरे सबसे बड़े उद्योगपति की शहर...

बैरसिया तहसील में एसडीएम ने घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर की निरंतर आपूर्ति सुनिश्चित करने ग्रामीण वितरक एजेंसियों  का निरीक्षण किया

कलेक्टर  कौशलेंद्र विक्रम  सिंह के निर्देशानुसार घरेलू एलपीजी गैस की निरंतर आपूर्ति बनाए रखने...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...