12.7 C
London
Monday, April 20, 2026
Homeखेल21 साल के यशस्वी जायसवाल ने डेब्यू टेस्ट में मचाया कोहराम, पहली...

21 साल के यशस्वी जायसवाल ने डेब्यू टेस्ट में मचाया कोहराम, पहली पारी में ठोक दी फिफ्टी

Published on

नई दिल्ली

भारत और वेस्टइंडीज के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला टेस्ट डोमिनिका में खेला जा रहा है। खेल के दूसरे दिन का भी आगाज हो गया है। वेस्टइंडीज ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। ऐसे में कैरेबियाई टीम अपनी खराब बल्लेबाजी के चलते सिर्फ 150 बनाकर ही ढेर हो गई। इसके जवाब में भारत ने मैच के पहले दिन बिना कोई विकेट खोए 80 रन बोर्ड पर लगा दिए थे।

डेब्यू कर रहे यशस्वी जायसवाल ने अपनी बल्लेबाजी से सबको काफी प्रभावित किया। वहीं जायसवाल ने अपनी पहली पारी में अर्धशतक ठोक कर कोहराम मचा दिया। उनका नाम जल्द ही वीरेंद्र सहवाग, सौरव गांगुली और सुरेश रैना जैसे दिग्गजों के साथ अब जुड़ गया है।

यशस्वी जायसवाल ने ठोकी धमाकेदार फिफ्टी
भारत के बाहर जाकर डेब्यू करते हुए बहुत कम भारतीय बल्लेबाजों ने अपने डेब्यू मैच में ही शतक ठोका है। इस लिस्ट में पूर्व कप्तान सौरव गांगुली, वीरेंद्र सहवाग, अब्बास अली बेग, सुरिंदर अमरनाथ, सुरेश रैना, और प्रवीण आमरे शामिल हैं। वहीं अब युवा जायसवाल भी जल्द ही इस लिस्ट में शामिल हो सकते हैं। उन्होंने अपना अर्धशकर पूरा कर लिया है और वह 57 रन पर खेल रहे हैं। उनके बल्ले से अब तक इस पारी में 7 चौके देखने को मिले हैं।

आईपीएल में चमकने का मिला फायदा
आईपीएल 2023 में जायसवाल का बल्ला जमकर बोला था। उन्होंने राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हुए जमकर रन बनाए थे। 21 साल के यशस्वी जायसवाल ने आईपीएल 2023 में 47.5 की औसत से 428 रन बनाए थे। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट भी 165 का था। जायसवाल ने आईपीएल के 16वें सीजन में शतक भी जड़ा था। उनको इस धमाकेदार बैटिंग का काफी फायदा हुआ। उन्हें वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के स्क्वाड में भी शामिल किया गया था। जायसवाल वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 स्क्वाड का भी हिस्सा हैं।

Latest articles

भोपाल तमिल संगम ने सफलतापूर्वक किया बीटीएस तमिल उत्कृष्टता पुरस्कार समारोह और भव्य तमिल नव वर्ष समारोह का आयोजन 

भोपाल। मध्य भारत में तमिल समुदाय के लिए एक ऐतिहासिक और सांस्कृतिक रूप से...

नारी शक्ति वंदन विधेयक गिरने के विरोध में भाजपा आज निकालेगी आक्रोश रैली

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खण्डेलवाल ने रविवार को...

राज्यमंत्री गौर का सख्त रुख: लापरवाही पर एजेंसी को ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश

वार्ड 68 में 1 करोड़ 37 लाख रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन और...

भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर बैरसिया भगवामय, जयघोषों के बीच निकली भव्य विशाल बाइक रैली

राजेन्द्र शर्मा बैरसिया। अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर रविवार को नगर बैरसिया भगवान...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...