4.9 C
London
Sunday, March 15, 2026
Homeराष्ट्रीयसॉफ्ट लैंडिंग बहुत कठिन है, हमें धैर्य रखना होगा... चंद्रयान-3 मिशन पर...

सॉफ्ट लैंडिंग बहुत कठिन है, हमें धैर्य रखना होगा… चंद्रयान-3 मिशन पर बोले पूर्व इसरो चीफ

Published on

बेंगलुरु

वरिष्ठ अंतरिक्ष वैज्ञानिक जी माधवन नायर ने कहा कि चंद्रमा तक पहुंचने के चंद्रयान-3 मिशन को सभी पहलुओं पर सफल होना चाहिए ताकि भारत अंतरिक्ष अन्वेषण के क्षेत्र में एक अहम पड़ाव पार कर सके। उन्होंने चांद की सतह पर ‘सॉफ्ट लैंडिंग’ को बेहद मुश्किल और जटिल करार दिया। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के पूर्व अध्यक्ष ने कहा कि यह अभियान इसरो के लिए एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है। साथ ही उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अंतरिक्ष एजेंसी ने करीब चार साल पहले चंद्रयान-2 की ‘सॉफ्ट लैंडिंग’ के दौरान आई समस्याओं से सबक लेते हुए वर्तमान अभियान में कई उपाय किए हैं और प्रणालियों को मजबूत किया है।

वर्ष 2003 से इसरो के अध्यक्ष और अंतरिक्ष विभाग में सचिव के रूप में छह साल के कार्यकाल के तहत 25 सफल अभियानों को पूरा करने वाले नायर ने कहा, ‘इस क्षण मैं केवल इतना कह सकता हूं कि यह मिशन सभी तरह से सफल होना चाहिए ताकि हम अंतरिक्ष अन्वेषण में एक प्रमुख मील का पत्थर पार कर सकें।’

इसरो की 23- 24 अगस्त को यान की ‘सॉफ्ट लैंडिग’ की योजना के बारे में पूछे जाने पर नायर ने कहा कि ‘यह बहुत कठिन और जटिल प्रक्रिया है और हम इसे पहली बार अज्ञात क्षेत्र में करने जा रहे हैं। काफी बेसब्री है। हमें धैर्य रखकर इसे देखना चाहिए’।

नायर ने कहा, ‘आमतौर पर कुछ गलत नहीं होना चहिए। इस खेल में हम कुछ नहीं कह सकते। ये बड़ी घटना है, जिसमें बहुत सारी उप प्रणालियां और घटक साथ में काम कर रहे हैं। यहां तक कि अगर कहीं भी कोई हल्की सी भी गड़बड़ होती है तो हम मुश्किल में पड़ सकते हैं। हमें वाकई सावधानी बरतने की जरूरत है।’उन्होंने कहा, ‘इस वक्त प्रक्षेपण पूर्व की तैयारियां चल रही हैं, उम्मीद करता हूं कि वे सभी पहलुओं पर सावधानीपूर्वक गौर करेंगे और खामी मिलने पर उसे दूर करेंगे।’

Latest articles

बीएचईएल थ्रिफ्ट सोसायटी की बैठक: सदस्यों को मिलेगा 6.25% ब्याज, उपहार में एक्सरसाइज बाइक देने पर विचार

भेल, भोपाल। बी.एच.ई.एल. थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटी लिमिटेड, पिपलानी, भोपाल की प्रबंधकारिणी समिति की...

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

बीएचएल (BHEL) की जमीन पर बड़े उद्योगपति की नजर, नियमों में बदलाव की सुगबुगाहट

भेल, भोपाल। भोपाल से खबर है कि देश के दूसरे सबसे बड़े उद्योगपति की शहर...

बैरसिया तहसील में एसडीएम ने घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर की निरंतर आपूर्ति सुनिश्चित करने ग्रामीण वितरक एजेंसियों  का निरीक्षण किया

कलेक्टर  कौशलेंद्र विक्रम  सिंह के निर्देशानुसार घरेलू एलपीजी गैस की निरंतर आपूर्ति बनाए रखने...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

ईरान के नए सुप्रीम लीडर बने मुजतबा खामेनेई

तेहरान। ईरान के दिवंगत सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के बेटे मुजतबा खामेनेई को...

शाहबाज़ डिवीजन द्वारा “शौर्य रन का आयोजन

सागर भारतीय सेना के तत्वावधान में शाहबाज़ डिवीजन द्वारा "शौर्य रन 2026" थीम के...