12.7 C
London
Monday, April 20, 2026
Homeखेलखतरे में वनडे क्रिकेट का भविष्य, क्या खत्म हो जाएगा 50 ओवर...

खतरे में वनडे क्रिकेट का भविष्य, क्या खत्म हो जाएगा 50 ओवर का गेम, क्या है ICC का प्लान?

Published on

नई दिल्ली

दुनियाभर टी20 क्रिकेट का क्रेज तेजी से बढ़ रहा है। विश्व कप में अब फ्रेंचाइजी लीग शुरुआत हो चुकी है जिसकी लोकप्रियता भी खूब है। ऐसे में अब क्रिकेट से जुड़ी नियमों को निर्धारित करने मेरिलबोन क्रिकेट क्लब ने आईसीसी को वनडे फॉर्मेट से जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण सुझाव दिए हैं। MCC का मानना है कि 2027 के बाद वनडे क्रिकेट के बायलेटरल सीरीज को बंद कर दिया जाना चाहिए।

एमसीसी का मानना है कि जिस तरह से दुनियाभर में टी20 फॉर्मेट और फ्रेंचाइजी क्रिकेट का क्रेज बढ़ा है। उसे देखते हुए अब वनडे में बायलेटरल सीरीज लिए जगह नहीं बनती है। हालांकि एमसीसी के सदस्यों का यह भी मानना है कि 2023 विश्व कप के बाद वनडे क्रिकेट की कम होती लोकप्रियता में जरूर सुधार होगा।

कम हो रही है वनडे क्रिकेट में दिलचस्पी
एक समय था जब क्रिकेट में वनडे फॉर्मेट को फैंस खूब पसंद करते थे लेकिन टी 20 के आने से उसमें भारी गिरावट देखने को मिली है। वहीं एमसीसी का कहना है कि टेस्ट क्रिकेट लगातार अपने अस्तित्व के लिए लड़ाई लड़ रहा है। क्योंकि कई देश पांच दिनी क्रिकेट दिलचस्पी नहीं ले रहे हैं।जिम्बाब्वे गरीब और छोटे देशों में क्रिकेट को बचाए रखने की बड़ी चुनौती है। बोर्ड के पैसा नहीं है। यही कारण है कि उसने 2017 में फैसला किया था कि वह अधिक से अधिक मैच अपने देश से बाहर खेलेंगे।

एक आंकड़े के मुताबिक कोरोना महामारी के बाद फैंस वनडे क्रिकेट को कम पसंद कर रहे हैं। टी20 क्रिकेट तीन से चार घंटे में समाप्त हो जाता है जिसके लिए ब्रॉडकास्टर को भी आसानी होती है जबकि एक वनडे मैच 8 से 9 घंटे के बीच खत्म होता है। ऐसे में वनडे सीरीज के लिए ब्रॉडकास्टर की दिलचस्पी भी कम हो गई है। यही कारण है एमसीसी ने वनडे में बायलेटरल सीरीज को बंद करने की सलाह दे रहे हैं।

Latest articles

भोपाल तमिल संगम ने सफलतापूर्वक किया बीटीएस तमिल उत्कृष्टता पुरस्कार समारोह और भव्य तमिल नव वर्ष समारोह का आयोजन 

भोपाल। मध्य भारत में तमिल समुदाय के लिए एक ऐतिहासिक और सांस्कृतिक रूप से...

नारी शक्ति वंदन विधेयक गिरने के विरोध में भाजपा आज निकालेगी आक्रोश रैली

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खण्डेलवाल ने रविवार को...

राज्यमंत्री गौर का सख्त रुख: लापरवाही पर एजेंसी को ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश

वार्ड 68 में 1 करोड़ 37 लाख रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन और...

भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर बैरसिया भगवामय, जयघोषों के बीच निकली भव्य विशाल बाइक रैली

राजेन्द्र शर्मा बैरसिया। अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर रविवार को नगर बैरसिया भगवान...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...