4.9 C
London
Sunday, March 15, 2026
Homeराज्ययमुना में डूबती जा रही दिल्ली, उधर हरियाणा ने खड़े कर दिए...

यमुना में डूबती जा रही दिल्ली, उधर हरियाणा ने खड़े कर दिए हाथ, मंत्री बोले- हम नहीं रख सकते पानी

Published on

नई दिल्ली

हरियाणा की तरफ से आ रहे पानी की वजह से दिल्ली डूबने के कगार पर है। लाल किले जैसी जगह को यमुना अपनी अपनी जद में ले चुकी है। राजधानी में पानी धीरे धीरे बढ़ता जा रहा है। अरविंद केजरीवाल ने अमित शाह से अपील की है कि हरियाणा को और ज्यादा पानी छोड़ने से रोके नहीं तो हालात काबू से बाहर हो जाएंगे। हालांकि हरियाणा ने केजरीवाल को टो टूक कह दिया है कि हम कुछ नहीं कर सकते।

मनोहर लाल खट्टर के मंत्री कंवर पाल का कहना है कि हमारी अपनी भी सीमा है। पीछे से आ रहा पानी स्टोर करने के लिए हथिनीकुंड बैराज बनाया गया था। ये कोई डैम नहीं है जो हम पानी को रोक सकें। उनका कहना है कि दिल्ली के सीएम ने अपनी जान बचाने के लिए अमित शाह को चिट्ठी लिखी है। दिल्ली के पानी में डूबने के पीछे हरियाणा की अपनी कोई भूमिका नहीं है। हम केवल पानी को कुछ देर के लिए रोक सकते हैं। लेकिन पीछे से पानी लगतार आता रहा तो हम उसे रोक पाने में सक्षम नहीं हैं। अगर हम ऐसा करते हैं तो यहां के लोगों को बाढ़ झेलनी पड़ जाएगी।

कंवर पाल ने कहा कि हथिनीकुंड में जलाशय की भांति बहुत बड़ी मात्रा में पानी को भंडारित करने की प्रणाली नहीं हैं । उन्होंने कहा कि यदि सीमा के बाद बैराज में पानी रखा जाता है तो बहुत बड़ा नुकसान’ हो सकता है। एक दिन पहले ही दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने केंद्रीय गृहमंत्री को पत्र लिखकर उनसे अनुरोध किया था कि मुमकिन हो तो हरियाणा के हथिनीकुंड बैराज से सीमित रफ्तार से पानी छोड़ा जाए।

बैराज के पानी को यमुना में छोड़ना हरियाणा की मजबूरी
बुधवार सुबह 10 बजे यमुनानगर में हरियाणा के हथिनीकुंड बैराज से जलप्रवाह 1.62 लाख क्यूसेक था। जबकि मंगलवार को यह करीब 3.21 लाख क्यूसेक था। बांध में पानी का भंडारण किया जा सकता है लेकिन बैराज में उसे नहीं रोका जा सकता। यह एक तरह से पानी के रास्ते में तब्दीली भर है। हरियाणा का कहना है कि हमारे पास यहां पानी को रोककर रखने की कोई प्रणाली नहीं है। यदि बैराज में कुछ हजार क्यूसेक पानी है तो भी उसे यमुना नदी में छोड़ना होता है। हिमाचल प्रदेश में हाल की भारी वर्षा के बाद हर जगह पानी का फ्लो बढ़ रहा है। यमुना इसकी वजह से बेकाबू हो रही है।

मूसलाधार बारिश से दिल्ली में उफनती यमुना में बृहस्पतिवार को जलस्तर 208.48 मीटर तक पहुंच गया है। लालकिले और आईटीओ जैसी जगहों समेत कई भवनों में पानी घुस गया है। नदी के समीप रह रहे लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाना पड़ा है। हर घंटे बिगड़ रही स्थिति के मद्देनजर केजरीवाल ने केंद्र से हस्तक्षेप करने की अपील की है। दिल्ली पुलिस ने बाढ़ की आशंका वाले क्षेत्रों में धारा 144 लगा दी है, ताकि चार या उससे अधिक लोग इकट्ठा न हों।

Latest articles

बीएचईएल थ्रिफ्ट सोसायटी की बैठक: सदस्यों को मिलेगा 6.25% ब्याज, उपहार में एक्सरसाइज बाइक देने पर विचार

भेल, भोपाल। बी.एच.ई.एल. थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटी लिमिटेड, पिपलानी, भोपाल की प्रबंधकारिणी समिति की...

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

बीएचएल (BHEL) की जमीन पर बड़े उद्योगपति की नजर, नियमों में बदलाव की सुगबुगाहट

भेल, भोपाल। भोपाल से खबर है कि देश के दूसरे सबसे बड़े उद्योगपति की शहर...

बैरसिया तहसील में एसडीएम ने घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर की निरंतर आपूर्ति सुनिश्चित करने ग्रामीण वितरक एजेंसियों  का निरीक्षण किया

कलेक्टर  कौशलेंद्र विक्रम  सिंह के निर्देशानुसार घरेलू एलपीजी गैस की निरंतर आपूर्ति बनाए रखने...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...