4.9 C
London
Sunday, March 15, 2026
Homeराज्यशराब के नशे में आदिवासी युवक के कान में किया पेशाब, सीधी...

शराब के नशे में आदिवासी युवक के कान में किया पेशाब, सीधी के बाद सोनभद्र में शर्मनाक वारदात

Published on

सोनभद्र

मध्य प्रदेश के सीधी में पेशाब कांड का मामला अभी थमा भी नहीं था कि उत्तर प्रदेश के सोनभद्र से ऐसा ही एक मामला सामने आ गया है। यहां एक व्यक्ति ने आदिवासी युवक के कान में पेशाब कर दिया। घटना के वक्त दोनों ही नशे में थे। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसे संज्ञान में लेकर पुलिस ने तुरंत केस दर्ज किया है। आरोपी ने बताया कि नशे में होने के कारण उसे घटना का पता नहीं चला। वीडियो देखने के बाद उन्होंने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कराया है।

जानकारी के मुताबिक, मामला जुगेल थाना इलाके के घटिता गांव की है। पीड़ित आदिवासी गुलाब आरोपी जवाहर पटेल के साथ शराब पी रहा था। इस दौरान दोनों में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। गुस्से में जवाहर पटेल ने गुलाब के कान में पेशाब कर दिया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। बताया जा रहा है कि वीडियो 11 जुलाई का है। पीड़ित और आरोपी पहले से ही एक दूसरे को जानते हैं।

वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस सक्रियता दिखाते हुए तत्काल मौके पर पहुंची। पीड़ित से पूछताछ की गई तो उसने बताया कि घटना के वक्त वह नशे में था, इसलिए उसे इसका पता नहीं चला। अब वीडियो सामने आने के बाद उसने पुलिस थाने में आरोपी के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ सुसंगत धाराओं में केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

क्या बोली पुलिस
सोनभद्र पुलिस ने बताया कि घटना 11 जुलाई की है। इसके बाद 13 जुलाई को जैसे ही वायरल वीडियो के माध्यम से मामला संज्ञान में आया, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर अभियुक्त जवाहर पटेल पुत्र मोती लाल पटेल (उम्र 60 वर्ष) निवासी घटिहटा, टोला कुसपरवा, थाना जुगैल और उसके साथी सहयोगी को गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्त और पीड़ित दोनों एक दूसरे के परिचित हैं और कम पढ़े-लिखे हैं। दोनों अगल-बगल के गांव के हैं।

आरोपी को किया गिरफ्तार
पुलिस के अनुसार, पीड़ित ने बताया कि घटना वाले दिन दोनों ने साथ में बैठकर शराब पी। पीड़ित नशे की हालत में था तो अभियुक्त ने उसके कान में पेशाब कर दिया। नशे की हालत में पीड़ित को इसका पता नहीं चल पाया। वायरल वीडियो के माध्यम से जैसे ही घटना पुलिस और अभियुक्त जवाहिर पटेल के संज्ञान में आई, तत्काल कार्रवाई करते हुए एससी/एसटी ऐक्ट के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है। अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया है।

दलित से चटवाई चप्पल
बता दें कि सोनभद्र में बीती 8 जुलाई को ऐसी ही एक और घटना प्रकाश में आई थी। यहां एक संविदा लाइनमैन तेजबली सिंह पटेल ने दलित युवक राजेंद्र के साथ पहले तो मारपीट की और फिर उससे चप्पल चटवाई थी। इस घटना ने भी काफी सुर्खियां बटोरी थीं। वहीं मध्य प्रदेश में भाजपा नेता प्रवेश शुक्ला के दलित व्यक्ति के ऊपर पेशाब करने के मामले की राष्ट्रीय स्तर पर निंदा हुई थी।

Latest articles

बीएचईएल थ्रिफ्ट सोसायटी की बैठक: सदस्यों को मिलेगा 6.25% ब्याज, उपहार में एक्सरसाइज बाइक देने पर विचार

भेल, भोपाल। बी.एच.ई.एल. थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटी लिमिटेड, पिपलानी, भोपाल की प्रबंधकारिणी समिति की...

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

बीएचएल (BHEL) की जमीन पर बड़े उद्योगपति की नजर, नियमों में बदलाव की सुगबुगाहट

भेल, भोपाल। भोपाल से खबर है कि देश के दूसरे सबसे बड़े उद्योगपति की शहर...

बैरसिया तहसील में एसडीएम ने घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर की निरंतर आपूर्ति सुनिश्चित करने ग्रामीण वितरक एजेंसियों  का निरीक्षण किया

कलेक्टर  कौशलेंद्र विक्रम  सिंह के निर्देशानुसार घरेलू एलपीजी गैस की निरंतर आपूर्ति बनाए रखने...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...